31 मई 2020

हरियाणा में 30 जून तक कंटोनमेंट जोन मे बढ़ा लॉक डाऊन

9 से 7 बजे तक खुली रहेगी दुकानें                                                                       चण्डीगढ (लहू की लौ) हरियाणा सरकार ने 30 जून, 2020 तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन बढाने का निर्णय लिया हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम, जिला मैजिस्ट्रेट और संबंधित विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधित क्षेत्रों को खोलने का भी निर्णय लिया है। 
यह निर्णय आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिया गया है। बैठक में उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला और गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज भी उपस्थित थे। 
बैठक में राज्य के संबंधित जिलों के उपायुक्त अपने अधिकार क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा-144 के अंतर्गत व्यक्तिगत आवाजाही पर रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक आवश्यक गतिविधियों को छोडक़र प्रतिबंध लगा सकते हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि अंतर्राज्यीय व अंतर्जिला में लोगों व माल की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा, राज्य में प्रात: 9 बजे से सायं 7 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी और संबंधित जिला के उपायुक्त अपने अधिकार क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली मार्किट में आंकलन के आधार पर उपयुक्त प्रतिबंध लगा सकते हैं। 
बैठक में निर्णय लिया गया है कि खेल गतिविधियां प्रात: 5 बजे से शुरू की जा सकती है जबकि इसके लिए पहले 7 बजे शुरू करने के निर्देश थे। इसके अलावा, खेल गतिविधियों से संबंधित पहले जारी किए गए दिशानिर्देश लागू रहेंगें। बैठक में बताया गया कि कोविड-19 प्रबंधन के लिए जारी राष्ट्रीय निर्देशों के तहत सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों पर और परिवहन के दौरान चेहरे पर फेस कवर होना आवश्यक है। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर (दो गज की दूरी) कम से कम 6 फीट की दूरी व्यक्तिगत तौर पर बनाए रखनी होगी। दुकानदारों को अपने उपभोक्ताओं के लिए शारीरिक दूरी को बनाए रखना सुनिश्चित करना होगा और उनकी दुकान पर एक समय पर 5 व्यक्तियों से अधिक नहीं होने चाहिए। 
इसके अतिरिक्त व्यापक स्तर पर लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। विवाह से संबंधित सभा के दौरान 50 से अधिक व्यक्तियों को एकत्रित नहीं किया जा सकता है और अंतिम संस्कार के दौरान 20 से अधिक व्यक्ति इकटठा नहीं हो सकते हैं।  
हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि अगले आदेशों तक राज्य सरकार के ‘ए’ और ‘बी’ स्तर के अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी और ‘सी’ व ‘डी’ स्तर के कर्मचारियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी। बैठक में बताया गया है कि आपदा प्रबंधन कानून के तहत जुर्माना प्रावधान लागू होगा। 
अंतर्राज्जीय व अंतरजिला बसों की आवाजाही की समय-सारिणी समय-समय पर परिवहन विभाग द्वारा जारी की जाएगी। इसके अलावा, टैक्सी व कैब वर्तमान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार चलती रहेगी। 
बैठक में यह भी बताया गया कि आगामी 8 जून, 2020 से लोगों के लिए धार्मिक स्थानों पर पूजा गतिविधियां शुरू करने, होटल, रेस्तरां तथा अन्य सत्कार सेवाएं तथा शॉपिंग मॉल को खोलने संबंधित निर्णय केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) आने के पश्चात लिया जाएगा। 

कैंसर व किडनी रोग से पीडि़त नागरिकों को मिलेगी पेंशन

चंडीगढ़(लहू की लौ) हरियाणा में अब कैंसर व किडनी रोग से पीडि़त नागरिकों को 2250 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन देने का फैसला लिया गया है।
इस मामले में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इन नागरिकों को पेंशन देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिकों को आर्थिक मदद देना बहुत ही जरूरी है। प्रदेश सरकार ने इनकी समस्या को सुनते हुए यह फैसला लिया है और यह बहुत ही सराहनीय कदम है। यादव ने इस ऐतिहासिक फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।
उन्होंने एक अन्य महत्वपूर्ण योजना का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के एक देश एक राशन कार्ड की अवधारणा को हरियाणा प्रदेश ने सबसे पहले सिरे चढ़ाने की शुरुआत की है। इस मामले में मुख्यमंत्री खुद अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं।
उन्होंने बताया कि अब दूसरे प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को हरियाणा में आने पर अलग से राशन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि उसी राशन कार्ड से वे यहां भी अपना राशन ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से ले सकेंगे। यह योजना उन सभी प्रदेशों के प्रवासियों के लिए शुरू हो जाएगी जिनके यहां राशन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन जोड़ दिया गया है।

अनलॉक 1 : एक जून से क्या-क्या खुलने जा रहा है, क्या क्या बंद रहेगा


केंद्र सरकार ने लॉकडाउन पांच यानी एक जून से लेकर 30 जून तक के लिए गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं. इसे लॉकडाउन 5 के बदले अनलॉक 1 कहा जा रहा है।
इसके तहत सभी गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से खोलने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. हालांकि रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक सभी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी.
इन गतिविधियों को कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर ही खोला जाएगा.
पहले चरण : 8 जून 2020 से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। होटल, रेस्तरां और दूसरे हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज की शुरुआत हो जाएगी। शॉपिंग मॉल्स भी खुल जाएंगे। इनके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एसओपी जारी की जाएगी।
दूसरे चरण : स्कूल, कॉलेज, एजूकेशनल, ट्रेनिंग, कोचिंग इंस्टिट्यूट आदि को खोलने का फैसला जुलाई 2020 में लिया जाएगा। इसके लिए सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, संस्थाओं, अभिभावकों और सभी हितधारकों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।
तीसरे चरण : अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल्स, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार और ऑडोटोरियम को फेज 3 में खोला जाएगा। हालांकि, इससे पहले एक बार स्थिति की समीक्षा की जाएगी। तीसरे चरण में ही सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों को खोलने का फैसला लिया जाएगा।


ई-पास की ज़रूरत नहीं होगी
-जि़ला प्रशासन केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का ध्यान रखते हुए कंटेनमेंट ज़ोन निर्धारित करेंगे.
-कंटेनमेंट ज़ोन में सिफऱ् ज़रूरी सेवाओं को ही चलने की अनुमति होगी।
-राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर बफऱ ज़ोन निर्धारित कर सकेंगे।
-वहीं राज्यों के भीतर और दो राज्यों के बीच लोगों के आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी. किसी ई-पास की ज़रूरत नहीं होगी।
-हालांकि अगर कोई प्रांत या जि़ला प्रशासन लोगों के आवागमन को रोकना चाहे तो आदेश के भरसक प्रचार-प्रसार के बाद ऐसा किया जा सकेगा. संबंधित प्रक्रिया की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।
-एक जून से 30 जून के दौरान भी लॉकडाउन की तरह ही शादियों में पचास से अधिक लोगों के जाने की अनुमति नहीं होगी।
-इस दौरान जहां तक संभव है कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है।
-सार्वजनिक स्थलों, यातायात के दौरान और कार्यस्थल पर चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा.
-लोगों को एक दूसरे से दो गज़ की दूरी बनाए रखनी होगी।
-दुकानदारों को ग्राहकों के बीच दूरी का ध्यान रखना होगा और एक बार में दुकान के भीतर पांच से अधिक ग्राहकों को नहीं आने दिया जाएगा।
-सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माना और सज़ा हो सकती है. साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा, शराब आदि के सेवन पर रोक रहेगी।
-वहीं कंटेनमेंट ज़ोन में तीस जून तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा।

10 जून तक पदभार ग्रहण करने के आदेश

चंडीगढ़(लहू की लै) हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चतुर्थ श्रेणी के 18218 पदों के लिए 19 जनवरी, 2019 को घोषित किये गए परिणाम के मद्देनजर उन उम्मीदवारों को एक अंतिम अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है जिन्होंने किन्हीं कारणों से अपने-अपने विभागों में पदभार ग्रहण नहीं किया था।
मुख्य सचिव कार्यालय के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र अनुसार ऐसे उम्मीदवारों को 10 जून, 2020 तक अपने-अपने विभागों में पदभार ग्रहण करने को कहा गया है। यदि 10 जून तक भी कोई उम्मीदवार अपना पदभार ग्रहण नहीं करता है तो संबंधित विभाग उसकी उम्मीदवारिता रद्द करके हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसा करेगा कि उसके स्थान पर ग्रुप-डी की प्रतीक्षा सूची में से किसी उम्मीदवार का नाम भेजा जाए।

दो साल का लिव इन रिलेशन, अंतिम तस्वीर दर्दनाक

चुनरी से एक-दूसरे का हाथ बांधकर नहर में कूदे थे हरपाल तथा वीरपाल कौर
डबवाली(लहू की लौ)शनिवार को चौटाला पुलिस ने राजस्थान नहर में कालुआना पुल के समीप डबवाली के जवाहर नगर निवासी हरपाल (45) तथा गांव डबवाली निवासी वीरपाल कौर (42) के शव बरामद कर लिए। दोनों के हाथ चुनरी से बंधे हुए थे। महिला का दायां तो पुरुष का बायां हाथ बंधा हुआ था। पुलिस के अनुसार दोनों दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में डूमवाली गांव (बठिंडा) में रह रहे थे। हालांकि दोनों विवाहित थे। वीरपाल मूल रुप से भाईकेरा गांव (थाना लंबी) की रहने वाली थी। उसकी शादी गांव डबवाली में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब 15 वर्ष तो छोटा बेटा करीब 11 वर्ष का है। जबकि हरपाल के एक बेटा है। दोनों के लिव इन रिलेशन का पता चलने के बाद परिवारों ने नाता तोड़ लिया था। बताया जाता है कि परिवारों ने महिला-पुरुष को साफ कह दिया था कि वे घर न आएं।

शव ले गए परिजन
चौटाला पुलिस को हरपाल के पिता हरमेल सिंह ने बयान दर्ज करवाए हैं। बयानों में उसने कहा है कि उसके बेटे तथा वीरपाल कौर में कई दिनों से प्रेम प्रसंग थे। इस वजह से उसने नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पिता के अलावा हरपाल के पीछे परिवार का कोई नहीं आया। तो वहीं महिला के मायका पक्ष के साथ-साथ उसका पति, बेटे भी मौजूद थे। पुलिस ने उपमंडल डबवाली के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिए।

28 मई को नहर में कूदे थे
लिव इन में दो साल बिताने वाले हरपाल तथा वीरपाल कौर 28 मई को गांव सुकेराखेड़ा के निकट राजस्थान नहर पर पहुंचे थे। वे एक बाइक पर सवार होकर गए थे। कुछ लोगों ने नहर की पटरी पर दोनों को बैठे हुए देखा था। शाम करीब साढ़े 6 बजे दोनों छलांग लगा गए थे। बाइक पर एक बैग पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों तक पहुंचाई थी। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में दोनों की तालाश शुरु कर दी थी।


नहर में महिला की तालाश
शनिवार को दो शव मिलने के बाद भी नहर में एक महिला की तालाश जारी है। महिला गांव जंडवाला बिश्नोइयां की बताई जाती है। जो पारिवारिक अनबन के चलते घर से निकली  हुई है। अंतिम बार उसे नहर की पटरी पर जाते हुए देखा गया था। महिला मूल रुप से हनुमानगढ़ जंक्शन की बताई जाती है। यह मामला भी 28 मई का बताया जाता है।

राजस्थान नहर से मिले शवों की पहचान हरपाल सिंह तथा वीरपाल कौर के रुप में हुई है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के परिवारों ने उन्हें घर में आने से रोक रखा था। हरपाल के पिता हरमेल सिंह के बयान पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
-शैलेंद्र कुमार, प्रभारी, पुलिस चौकी चौटाला

डबवाली में पुलिस का मुख्य टारगेट है नशा, पांच माह में दर्ज किए 111 केस

डीएसपी बोले-डीआइजी डॉ. अरुण नेहरा के मार्गदर्शन से नशे के खिलाफ हो रहा कार्य
डबवाली (लहू की लौ) पंजाब, राजस्थान से घिरा डबवाली इलाका नशे के लिए बदनाम रहा है। दोनों राज्यों से आसानी से अफीम, पोस्त की तस्करी होती है, तो वहीं चिट्टा युवाओं की नस-नस में बैठ चुका है। नशे की रोकथाम के लिए पुलिस प्रयासरत हुई है तो कई नशा तस्कर लॉक डाऊन हो गए हैं। पिछले पांच माह के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि सिटी पुलिस डबवाली, सदर डबवाली तथा ओढ़ां थाना में एनडीपीएस के कुल 111 मामले दर्ज हुए हैं। नशे के खिलाफ मिली सफलता के लिए जिला पुलिस कप्तान डॉ. अरुण नेहरा की गाइडलाइंस को अहम् माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे को मुख्य टारगेट के तौर पर लिया गया था। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी के साथ सोर्स स्थापित किए। तभी हम नशा तस्करों पर शिकंजा कस सकें। बताया जाता है कि तीनों थानों से कुछ ऐसे पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया था, जो काफी समय से थानों में विराजमान थे। पुलिस को उनकी गतिविधियों पर संदेह था। इसके बाद ही पुलिस ने टारगेट को फॉलो करना शुरु किया था।


मादक अधिनियम के तहत दर्ज अभियोग
थाना           केस
शहर डबवाली 61
सदर डबवाली 34
ओढ़ां 16
कुल         111


नशीला पदर्थ     बरामदगी
हेरोइन             1 किलो 138 ग्राम
गोलियां        35,775
डोडा पोस्त              684 किलो 125 ग्राम
अफीम               7 किलो 608 ग्राम
अफीम पौधे              41 किलो 400 ग्राम


एसएसपी कम डीआइजी डॉ. अरुण नेहरा के कुशल नेतृत्व में हम कार्य कर रहे हैं। उनकी गाइडलाइंस अनुसार नशे को मुख्य टारगेट पर रखा गया है। 1 जनवरी से 29 मई तक सिटी डबवाली, सदर डबवाली तथा ओढ़ां थाना में 100 से ज्यादा मामले एनडीपीएस के दर्ज हुए हैं।
-डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डबवाली

टावर का हिस्सा गली में गिरने से गली वासियों में मचा हड़कम्प

डबवाली(लहू की लौ) रेलवे पुल के पास वार्ड नं.1 की गली नं. एक में टावर में का हिस्सा गिरने से गली वासियों में हड़कम्प मच गया। गली वासियों के अनुसार शुक्रवार को तेज हवा के साथ आई बरसात से गली में आ गिरा। गली वासियों का कहना है कि यदि किसी के घर पर आकर गिर जाता या गली किसी गली में राहगीर पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गली वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि  एयरटेल कम्पनी के टावर को हटाया जाये ताकि किसी बड़ी घटना से बच सकें। 

डबवाली में सादे ढंग से मनाई गई अरुट जयंती

डबवाली(लहू की लौ)अरोड़वंश के आदि प्रवर्तक सूर्यवंशी अरूट जी महाराज का जन्मदिवस डबवाली में नई अनाज मंडी रोड स्थित श्री अरोड़वंश धर्मशाला में शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए मनाया गया। ज्ञानी तीर्थ सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की। इसके उपरांत अ
रोड़वंश सभा के सरप्रस्त मुकन्द लाल सेठी ने ज्योति प्रजवलित करके महाराज अरूट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अरोड़वंश सभा के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सेठी, पूर्व प्रधान ओपी सचदेवा, पूर्व सीनियर उप प्रधान शाम सिंह सेठी, पूर्व महासचिव देस राज सेठी, प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह लभू सेठी, सीनियर उप प्रधान हरजीत सिंह सेठी, उप प्रधान राजकुमार मोंगा, महासचिव दविंद्र सेठी, कोषाध्यक्ष रजनीश मोंगा, अतिरिक्त महासचिव विजय सेठी, उप कोषाध्यक्ष रंजीव सेठी व अजय ग्रोवर पीआरओ, रविन्दर ग्रोवर व नरेंद्र मिढ़ा उपस्थित थे।
इस अवसर पर कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप कामरा, सतीश जग्गा, प्रविंद्र अरोड़ा, पवन बब्बर, विनोद सचदेवा, भोला सचदेवा, रेशम लाल सिडाना, अमरजीत सिंह सेठी, राकेश मोंगा, राकेश ग्रोवर (हरी), योगेश मैहता, दीपक सेठी, सुशील कुमार, पारुल सचदेवा, मैडम विजय मोंगा, इन्दु ग्रोवर, इन्दु मिढ़ा, राजिन्दर ग्रोवर, सीमा मैहता, अमरजीत कौर, अमर सिंह उपस्थित थे।

31 May. 2020





30 मई 2020

हरियाणा में कोरोना के आज 202 नए पॉजिटिव केस, गुरुग्राम में जबरदस्त प्रकोप, देखें मेडिकल बुलेटिन


9 लाख रुपये की हुई डकैती की घटना के दो अन्य आरोपी काबू

छः लाख रूपये की राशि व एक बोलेरो गाड़ी बरामद                                        
घटना के पांचों आरोपी हुए काबू लूटी गई 9 लाख रुपये गई समूची राशि बरामद

सिरसा (लहू की लौ) बीती 28 मई को पंजाब के मानसा निवासी एक व्यक्ति से 9 लाख रुपये की हुई डकैती की घटना के दो अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि सीआ
ईए सिरसा व रोड़ी थाना की संयुक्त पुलिस टीमों ने पकड़े गए आरोपियों से लूटी गई राशि में से बाकी छः लाख रुपये और एक बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली गई हैं । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान नछतर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी नागोकी व शम्मी उर्फ समनदीप पुत्र बग्गर सिंह निवासी घुकांवाली के रुप में हुई है । गौरतलब है कि बीती 28 मई को अपनी कार में सवार होकर बलदेव सिंह पुत्र मान सिंह निवासी मानसा पंजाब सिरसा से अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाकर वापिस मानसा पंजाब में जा रहा था तो रास्ते में गांव अलीकां क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी में सवार लोगों ने हथियारों की नोक पर बलदेव सिंह से 9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए । उन्होंने बताया कि इस संबंध में बलदेव सिंह के शिकायत पर रोड़ी थाना में विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि तीन आरोपियों को पहले ही काबू कर उनके कब्जा से 3 लाख रूपये की राशि, एक बोलेरो गाड़ी व वारदात में प्रयुक्त दो कापे बरामद किए थे । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड हासिल किया जाएगा ।

डिंग मण्डी में महिला से हुई 99,500 रूपये की छिना-झपटी की वारदात सुलझी ।

घटना के दो आरोपी गिरफ्तार,  छिनी गई राशि में से 67 हजार रुपये की राशि बरामद 

सिरसा(लहू की लौ)बीते दिवस डिंग मण्डी निवासी एक महिला से डिंग मण्डी में हुई 99,500 रुपये की छिना-झपटी की घटना को जिला की सीआईए सिरसा व डिंग थाना की संयुक्त पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए चंद ही घंटों में सुल
झाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छिनी गई राशी में से 67 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली गई है । इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी दिनेश यादव व सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर रविंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि इस वारदात को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा व डिंग थाना की पुलिस टीमों का गठन किया गया था । पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के दो आरोपियों को काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश पुत्र चिरंजीलाल व विक्रम पुत्र महेंद्र निवासियान पीली मंदौरी के रुप में हुई है । डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस घटना के एक अन्य आरोपी की भी पहचान कर ली गई है । जिसको काबू करने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं । डीएसपी दिनेश यादव व सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिवस डिंग मंडी निवासी लिछमा देवी पत्नी मोहनलाल पीएनबी बैंक डिंग मंडी से 99,500 रुपये  निकलवा कर पैदल जा रही थी कि अचानक पीछे से एक युवक आया और महिला के हाथ से पैसौं से भरा बैग छीन लिया और इतने में दो अन्य मोटरसाइकिल सवार युवक आए और युवक को मोटरसाइकिल पर बिठाकर मौके से फरार हो गए । उन्होंने बताया कि इस संबंध में लिछमा देवी पत्नी मोहनलाल निवासी डिंग मंडी की शिकायत पर डिंग थाना में विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड हासिल किया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान दोनों युवकों से उनके एक अन्य साथी का पता ठिकाना मालूम कर आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा और छिनी गई बाकी राशि भी बरामद की जाएगी ।

तीन महिलाओं समेत पांच लोग राजस्थान नहर में कूदे, युवक का शव मिला

मृतक डबवाली के गुलाटी नर्सिंग होम में कार्यरत था, अन्य शवों को ढूंढने में लगे हैं गोताखोर
डबवाली(लहू की लौ)स्कूटी समेत राजस्थान कैनाल में कूदने वाले युवक-युवती में से पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। शुक्रवार को जंडवाला बिश्नोइयां रकबा से गोताखोरों ने शव बरामद किया। मृतक की पहचान गांव चट्ठा निवासी सोहन सिंह (27) के रुप में हुई है। जोकि गुलाटी नर्सिंग होम पर कार्यरत था। 27 मई को शाम करीब 6.15 बजे चिकित्सक की स्कूटी ले गया था। उसके बाद वापिस नहीं लौटा था। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। पुलिस ने अस्पताल संचालक मनमीत सिंह गुलाटी की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। बाद में स्कूटी का क्षतिग्रस्त पार्ट राजस्थान नहर किनारे मिलने के बाद उसकी तालाश शुरु कर दी गई थी। सूचना थी कि जब उसने स्कूटी समेत नहर में छलांग लगाई तो एक लड़की स्कूटी पर सवार थी। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन वे डूब गए थे। सोहन सिंह करीब सात-आठ साल से अस्पताल में कार्यरत था। उसके दो माह की बेटी है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई तरसेम सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। उपमंडल नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके वारिसों को सौंप दिया गया। शहर थाना
प्रभारी सत्यवान के मुताबिक लड़की के बारे में कोई इतलाह नहीं मिली है। लड़के के परिजनों का कहना है कि मौत पानी में डूबने से हुई है। स्कूटी राजस्थान कैनाल पुल के पास बरामद हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले-लड़की का शव मिला था, लाल रंग की टी शर्ट पहनी हुई है
बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह गोताखोरों को लड़की का शव बरामद हुआ था। उसके लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। गोताखोरों ने शव नहर की दीवार पर रख दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की के शव को सफेद कपड़े में लपेटकर रखा गया था। उसका कोई वारिस मौजूद न होने या उसकी पहचान न होने के कारण किसी ने कार्रवाई नहीं की। इधर पुलिस शव मिलने से इंकार कर रही है। शहर थाना पुलिस प्रभारी का कहना है कि लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें नहर से लड़के का शव मिला है। जिस इलाके में लड़की का शव मिलेगा, संबंधित पुलिस ही कार्रवाई करेगी।

दूसरा मामला :
लिव इन में रह रहे महिला-पुरुष नहर में कूदे
प्रतीत होता है कि राजस्थान नहर डेथ पॉइंट बन गई है। स्कूटी सवार लड़का-लड़की के नहर में कूदने की स्याही सूखी नहीं थी कि एक पुरुष तथा स्त्री के नहर में कूदने का मामला सामने आ गया। मामला बृहस्पतिवार शाम का बताया जाता है। नहर में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान डबवाली के जवाहर नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति के रुप में हुई है। जबकि महिला गांव डबवाली में विवाहिता थी। बताया जाता है कि दोनों लिव इन में गांव डूमवाली (बठिंडा) में रह रहे थे। बाइक पर गांव सुकेराखेड़ा के निकट राजस्थान नहर की पटरी पर पहुंचे थे। काफी देर तक वहीं घूमते रहे, फिर बैठ गए। बाद में सामान, चप्पल, बैग आदि बाइक पर रखकर नहर में कूद गए। चौटाला पुलिस दोनों की तालाश कर रही है। दोनों के बच्चे हैं।

तीसरा मामला :
घर से गायब महिला के नहर में कूदने का संदेह
इधर गांव जंडवाला बिश्नोइयां से विवाहित महिला घर से गायब हो गई है। बताया जाता है कि पति के साथ अनबन होने के कारण वह घर से निकली है। घर से निकलने से पहले उसने अपनी बहन को फोन कर सूचना दी कि उसका पति उसे पीटता है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह नहर की ओर जाती नजर आ रही है। नहर पर कार्य कर रहे लोगों ने भी पुष्टि की है कि महिला नहर की पटरी पर जा रही थी। ऐसे में उसके नहर में कूदने का संदेह है। बताया जाता है कि महिला मूल रुप से हनुमानगढ़ जंक्शन की रहने वाली है। कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी दूसरी बहन भी उसी घर में विवाहित है। बहन मायके में गई हुई थी।

कार पर मोबिल फेंक पैसों से भरा बैग उठा ले गए शातिर

डबवाली(लहू की लौ)शुक्रवार सुबह चौटाला हाईवे पर खड़ी कार से हजारों रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। वारदात को दो शातिर चोरों ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि दोनों बाइक पर सवार थे। शहर थाना पुलिस ने डबवाली के वार्ड नं. 12 निवासी राजकुमार की शिकायत पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह कालांवाली में इंवर्टर-बैटरी का कार्य करता है। उसने किसी व्यक्ति को 20 हजार रुपये का भुगतान करना था। ईजी-डे के सामने भुगतान करने के लिए अपने मित्र संजीव के साथ रुका हुआ था। उसने शेष 85 हजार रुपये से भरा बैग कार की पिछली सीट पर रख दिया। इसी दौरान बाइक सवार युवक आया, उसने कहा कि गाड़ी का मोबिल लीकेज हो रहा है। वे बॉर्नेट उठाकर देखने लगे तो बाइक सवार का साथी पिछली सीट से बैग उठा ले गया। बाइक पर सवार साथी के साथ बैठकर फरार हो गया। वारदात सुबह करीब 10.12 से 10.22 के बीच हुई। बताया जाता है कि जो लड़का बैग उठाकर ले गया है, उसने ही मोबिल फेंका था। युवक ने अपना मुंह ढांप रखा था। राजकुमार के अनुसार उसके बैग में 1 लाख 05 हजार रुपये थे। उसने 20 हजार रुपये निकाल लिए थे। उसे संदेह है कि उसी दौरान बदमाशों को पता चल गया, तभी वारदात को अंजाम दिया।

इधर जनस्वास्थ्य कर्मी की कमीज उठा ले गए
चौटाला हाईवे पर दूसरी वारदात ईजी-डे से कुछ ही दूरी पर स्थित कॉलोनी रोड मोड पर हुई। जनस्वास्थ्य विभाग का कर्मी भोला सकताखेड़ा वॉल लीकेज ठीक कर रहा था। उसने अपनी कमीज बाइक पर रखी हुई थी। वह लीकेज ठीक करके बाहर निकला तो कमीज गायब थी। पर्स में करीब 9 हजार रुपये की नकदी तथा जरुरी कागजात थे। इस संबंध भोला ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

डबवाली निवासी राजकुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि चोरी हुए बैग में 85 हजार रुपये की नकदी थी। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
-एसएचओ सत्यवान, शहर थाना डबवाली

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

डबवाली(लहू की लौ)गांव गंगा निवासी स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत लाल सिंह की पत्नी सुखदेव कौर (76) का शुक्रवार दोपहर 12.15 पर निधन हो गया। वे शूगर तथा लीवर की बीमारी से पीडि़त थी। पिछले तीन माह से उनकी तबियत ज्यादा
खराब थी। कुछ दिन तक बठिंडा के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन रही। बताया जाता है कि चिकित्सकों ने हालात नाजुक बताते हुए जवाब दे दिया था। परिवार को सेवा करने के लिए कह दिया था। ऐसे में परिवार उसे वापिस घर ले आया था। राजकीय सम्मान के साथ गांव के रामबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर गोरीवाला उपतहसील के नायब तहसीलदार रामनिवास ने चादर चढ़ाकर सम्मान किया। सदर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मोर, पटवारी अमी लाल तथा नंबरदार जग्गा सिंह, सरपंच पवन शर्मा मौजूद थे। सुखदेव कौर के पौत्र गगनदीप ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। बता दें, लाल सिंह आजाद हिंद फौज में रैंक सिपाही थे। वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़े थे।

अरोड़वंश समाज के संस्थापक महाराजा अरुट जी की जयंती आज


अरोड़वंश सभा ने समाज के लोगों को दिया है घरों में ही जयंती मनाने का संदेश
डबवाली (लहू की लौ) अरोड़वंश सभा द्वारा आज शनिवार, 30 मई को अरोड़वंश समाज के संस्थापक वीर महारा
जा अरूट जी की जयंती पर इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते लगी पाबंदियों के कारण किसी समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए सभा के अतिरिक्त महासचिव विजय सेठी ने बताया कि अरोड़ा बिरादरी के लोग व अन्य शहरवासी अपने परिवार के साथ घर पर ही यह उत्सव मनाएं। घरों पर ही महाराजा अरूट जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। सोशल मीडिय़ा पर भी महाराजा अरुट के चित्र सहित एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजकर सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनहित के चलते लिया गया है और सभा की और से सभी को यह संदेश भी दिया गया है कि कोरोना से बचाव के लिए घर से निकलते समय मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंस बनाए रखें व अन्य हिदायतों का भी पालन करें। 

फ्लोर मिल में चोरी

डबवाली(लहू की लौ)मंडी किलियांवाली स्थित मै. कृष्ण फ्लोर मिल (मधु आटे वाले) में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि वारदात रात 12.15 बजे अंजाम दिया गया। मिल मालिक मुकेश बांसल ने बताया कि चोरों ने कार्यालय में घुसकर डीवीआर उखाड़ा। काऊंटर की चाबी नहीं मिली तो उसे तोड़कर एक हजार रुपये निकाल लिए। बाद में चोरों ने साथ पड़े एक अन्य गल्ले में से 3500 रुपये निकाल लिए। सूचना पाकर किलियांवाली चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने मौका का मुआयना किया।

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर की मौत, तीसरी मंजिल

शहर थाना से सटी मिठाई की दुकान पर छह माह से कार्यरत था उत्तर प्रदेश निवासी मजदूर

डबवाली (लहू की लौ) डबवाली में मिठाई की दुकान पर कार्यरत उत्तर प्रदेश के जिला कौशाम्बी तहसील मंझनपुर के गांव सैदनपुर निवासी जितेंद्र (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दुकान की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में मिला। मृतक करीब छह माह पहले डबवाली आया था। इससे पहले दक्षिण दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन इलाके में रहता था।
चौटाला हाईवे पर शहर थाना से सटी दुकान आशीर्वाद स्वीट्स पर मृतक का भाई मान सिंह मुख्य हलवाई के तौर पर करीब 12 वर्षों से कार्यरत है। उसने जितेंद्र को सहायक के तौर पर रख लिया था। दोनों भाईयों के लिए अलावा दुकान पर बिहार के जिला कटिहार निवासी छोटू कार्यरत है। तीनों दुकान की दूसरी तथा तीसरी मंजिल पर ही सोते थे। रात को तीसरी मंजिल पर दो चारपाई पर जितेंद्र तथा छोटू सोए हुए थे। जबकि मान सिंह दूसरी मंजिल पर सोया हुआ था। बताया जाता है कि रात 2 बजे छोटू ने जितेंद्र को छत पर टहलते हुए देखकर, उसे सोने के लिए कहा था। शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे भाई को उठाने के लिए मान सिंह ऊपर आया तो वह चारपाई पर नहीं मिला। एक कमरे के भीतर गया तो उसने भाई के गले में रस्सी देखी। जिस पर दो गांठे लगी हुई थी। उसकी नाक तथा कान से खून बह रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना उसने दुकान मालिक को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

फांसी खाने से जान गई
चिकित्सक प्रकृति तथा उनके सहयोगी अर्चित ने पोस्टमार्टम किया है। सामने आया है कि फांसी खाने से जान गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया है।
-एमके भादू, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डबवाली


मृतक के भाई मान सिंह के बयान पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। उसका कहना है कि जितेंद्र दो-तीन दिन से परेशान चला आ रहा था। इसी परेशानी में उसने जान दे दी। कमरे में लगी खूंटी पर रस्सी डालकर उसने फंदा बनाया था। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया गया है।
-एसएचओ सत्यवान, शहर थाना डबवाली

25 ग्राम हेरोइन समेत काबू

डबवाली(लहू की लौ)सीआइए डबवाली के एएसआइ जागर सिंह ने सिरसा हाइवे पर कालांवाली टी पॉइंट पर नाकाबंदी के दौरान कार चालक भूपिंद्र अरोड़ा निवासी गली नं. 25, अजीत रोड, बठिंडा तथा उसके साथ सवार विनोद शर्मा निवासी पूजा वाला मोहल्ला, बठिंडा को 25 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने बताया कि वे उपरोक्त हेरोइन को दिल्ली से नाइजीरियन से खरीदकर लाए थे। शहर थाना पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया है।

शराब तथा नशे में प्रयोग होने वाली गोलियां बरामद

डबवाली(लहू की लौ )शहर थाना पुलिस ने गांव शेरगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंद्र को 9 लीटर शराब तथा नशे में प्रयोग होने वाली 950 गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित ने घर पर तूड़ी में छिपाकर रखा एक प्लास्टिक बैग मिला। जिसमें से 9 लीटर शराब बरामद हुई। इसके अतिरिक्त एक डिब्बा बरामद हुआ, जिसमें नशे में प्रयोग होने वाली गोलियां थीं। आरोपित ने बताया कि वह उपरोक्त गोलियों को गांव जस्सी निवासी बलजीत सिंह से खरीदकर लाया है। शहर थाना पुलिस ने उपरोक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

टिड्डीदल को लेकर हरियाणा के नौ जिलों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़ (लहू की लौ) हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने कृषि विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को राज्य में  टिड्डी दल  के हमले  से निपटने के लिए पूर्व में ही सभी प्रकार की सावधानियां बरतने और व्यवस्था कर
ने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज यहां हरियाणा में टिड्डी की निगरानी और नियंत्रण के संबंध में कृषि विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने  के दौरान दिए।
बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, संजीव कौशल ने बताया कि पड़ोसी राज्यों पंजाब और राजस्थान में टिड्डी दल के हमले की रिपोर्ट सामने आने के बाद हरियाणा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति से निपटने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सुपरविजन टीमें गठित की गई हैं। टिड्डी दल के हमले को नियंत्रित करने के लिए हैफेड और हरियाणा भूमि सुधार और विकास निगम के माध्यम से कीटनाशकों  अर्थात् क्लोरपायरीफॉस 20 प्रतिशत ईसी और क्लोरपायरीफॉस 50 प्रतिशत ईसी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करवाया गया है और यदि आवश्यक हो, तो किसान इन एजेंसियों से कीटनाशक प्राप्त कर सकते हैं।
संजीव कौशल ने कहा कि पड़ोसी राज्यों और कुछ अन्य राज्यों में टिड्डी दल ने फसलों पर हमला करने के बाद, हरियाणा के नौ जिलों में जहां कीट हमले की आशंका है, उन्हें हाई अलर्ट पर रखा है और किसी भी हमले से निपटने के लिए पहले से ही पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने कीटनाशकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करवा दिया है और व्हाट्सएप पर किसानों के समूहों का गठन किया है। उन्होंने बताया कि किसानों को भी अपने खेतों में टिड्डी के बारे में सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि हालांकि अब तक टिड्डी दल ने राज्य में प्रवेश नहीं किया है, लेकिन सभी आवश्यक सावधानियों और उपायों को अमल में लाया जा रहा है, जिसमें ट्रेक्टर माउंटेड छिडक़ाव सुविधा को सक्रिय करना, टिड्डी नियंत्रण गतिविधियों की निगरानी के लिए एक रिस्पॉन्स टीम का गठन करना शामिल है। इसके साथ ही, उचित  समन्वय के लिए उपायुक्तों को रिस्पॉन्स टीम के साथ रोज़ाना बैठकें करने और इलाकों में किसी प्रकार की कोई तनाव या अफरा तफरी की स्थिति पैदा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
बैठक में मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि कृषि विभाग के अधिकारी टिड्डी दल की आगे बढऩे की गति के बारे में आवश्यक जानकारी के लिए जोधपुर सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर टिड्डी वॉर्निंग (टिड्डी चेतावनी संगठन) के साथ नियमित संपर्क में हैं। इसके साथ, विभाग के अधिकारी भारत सरकार के टिड्डी नियंत्रण संगठनों के साथ भी समन्वय स्थापित किए हुए हैं।
बैठक में  गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  विजय वर्धन और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव, विजयेंद्र कुमार उपस्थित थे और पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने वीडियो कॉन्फें्रसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। 

30 May. 2020





29 मई 2020

हरियाणा में कोरोना का आज फूटा असली बम, एक साथ 217 नये मरीज, देखें मेडिकल बुलेटिन


9 लाख रुपये की डकैती की वारदात को पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाया

घटना के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन लाख रुपये की राशि बरामद 
पकड़े गए आरोपियों में गुरजीत उर्फ गीता जेल से पैरोल पर आया हुआ था 
सिरसा(लहू की लौ) बीते दिवस पंजाब के मानसा निवासी एक व्यक्ति से 9 लाख रुपये की हुई लूट की घटना को जिला की सीआईए सिरसा व रोड़ी थाना की संयुक्त पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए चंद ही घंटो में  सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संबंध में घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई राशी में से तीन लाख रुपये की राशि व वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी  व 2 कापे भी बरामद कर लिए है । इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी, सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर रविंद्र कुमार व रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पैक्टर ईश्वर सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह ने मौका पर पंहुचकर इस वारदात को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा व रोड़ी थाना की पुलिस टीमों का गठन किया । पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के तीन आरोपियों को काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ गीता पुत्र खजान सिंह, बसंत सिंह उर्फ वीरु पुत्र नक्षत्र सिंह , सोहन लाल उर्फ सोनू पुत्र साहब राम निवासियान नागोकी के रुप में हुई है । डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस घटना के अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है जिन्हें काबू करने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ गिटा पुत्र खजान सिंह निवासी नागोकी हत्या के मामलें में जिला जेल में सजा काट रहा था और फिलहाल पैरोल पर आया हुआ था । डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि गुरजीत उर्फ गीता के खिलाफ बड़ागुढा थाना में 23 अप्रैल 2015 को हत्या का अभियोग दर्ज हुआ था और वह जिला कारागार से 13 अप्रैल 2020 को पैरोल पर आया हुआ था । इसके इलावा गीता के खिलाफ थाना बड़ागुढा में कई अन्य अपराधिक मामलें भी दर्ज है । उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है । गौरतलब है कि बीते दिवस अपनी कार में सवार होकर बलदेव सिंह पुत्र मान सिंह निवासी मानसा पंजाब सिरसा से अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाकर वापिस मानसा पंजाब में जा रहा था तो रास्ते में गांव अलीकां क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी में सवार लोगों ने हथियारों की नोक पर बलदेव सिंह से 9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए । उन्होंने बताया कि इस संबंध में बलदेव सिंह के शिकायत पर रोड़ी थाना में विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड हासिल किया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान उनके अन्य साथियों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी तथा व उनकी निशान देही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार व लूटी गई बाकी राशि भी बरामद की जाएगी।

पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी मिला कोरोना पॉटिव, 24 मई को आया था घर

जिला सिरसा में मरीजों की संख्या 6 हुई                                                   ऐलनाबाद  (लहू की लौसिरसा के उपमंडल ऐलनाबाद में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमित व्यक्ति रहने वाला तो ऐलनाबाद का है, लेकिन वह गुरुग्राम स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक  शाखा में कार्यरत है, जो पिछली 24 मई को ही वापस अपने घर आया था। फिलहाल, संक्रमित व्यक्ति और उसके परिजनों को अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ऐलनाबाद के रहने वाले और गुरुग्राम में पीएनबी बैंक की शाखा में सेवारत 31 वर्षीय दुर्गेश कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दुर्गेश अपनी पत्नी, बेटी और माँ के साथ गुरुग्राम से ऐलनाबाद 24 मई को ही लौटे थे। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम में ही दुर्गेश किसी कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए थे। ऐलनाबाद लौटने पर उन सभी का 27 मई को टेस्ट करवाया गया, जिसमें दुर्गेश की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उनकी माता, पत्नी व बेटी की रिपोर्ट नेगटिव आई है। दुर्गेश को नागरिक हस्पताल सिरसा ले जाया गया है

स्कूटी समेत राजस्थान कैनाल में कूदे युवक-युवती, पुलिस बोली-कोई सूचना नहीं

शाम करीब 7 बजे की घटना, प्रत्यक्षदर्शी बोले-तेज हवा तथा पानी के बहाव के कारण बचाया नहीं जा सका


डबवाली(लहू की लौ)बुधवार शाम को स्कूटी सवार युवक-युवती गांव अबूबशहर के नजदीक राजस्थान कैनाल में कूद गए। राहगीरों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की। लेकिन तेज हवा तथा पानी के बहाव के कारण बचाया नहीं जा सका। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जाती है। बताया जाता है कि डबवाली साइड से स्कूटी चौटाला की ओर जा रही थी। स्कूटी को एक लड़का चला रहा था, जबकि लड़की पीछे बैठी हुई थी। गांव अबूबशहर में हाईवे पर स्थित पैट्रोल पंप के समीप लड़के ने स्कूटी की गति बढ़ा दी। आगे चल रहे वाहन को क्रॉस करने के बाद स्कूटी का रुख राजस्थान कैनाल की ओर कर लिया। बाइक चालक के सामने स्कूटी समेत दोनों नहर में कूद गए। पानी में लड़की डूबती हुई नजर आई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। उसी समय आंधी चल पड़ी, नहर में पानी का बहाव बढ़ गया। ऐसी परिस्थितियों में किसी को बचाया नहीं जा सका। प्रत्यक्षदर्शी गांव लखुआना निवासी कालू डांगी ने बताया कि वह अपने मित्र लक्की बिश्नोई के साथ वापिस गांव लौट रहा था। उन्होंने अपनी आंखों से स्कूटी सहित युवक-युवती को नहर में कूदते देखा था। वे कम तैरना जानते थे, पानी का बहाव बहुत ज्यादा था। इस वजह से उनको बचा नहीं पाए। उन्होंने कुछ लोगों को कॉल की, जिसके बाद गांव अबूबशहर के ग्रामीण मौका पर पहुंचे। गांव अबूबशहर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि युवाओं ने डूबते लोगों को बचाने का प्रयास किया था। लेकिन कामयाब नहीं हुए।

वृद्ध ने लगाई छलांग, युवाओं ने बचाया
इधर सुबह करीब 11 बजे डबवाली निवासी भारत भूषण ने राजस्थान कैनाल में छलांग लगा दी। उस समय युवा नहर में नहा रहे थे, उन्होंने वृद्ध को सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना पाकर चौटाला पुलिस मौका पर पहुंची तो वृद्ध के बेटे को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार वृद्ध बाइक पर लिफ्ट लेकर आया था। उसके बेटे वीरेंद्र ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान है।

राजस्थान कैनाल के किनारे बाइक खड़ा मिला, अमंगल होने का संदेह
बृहस्पतिवार को गांव सुकेराखेड़ा पुल के नजदीक राजस्थान कैनाल की पटरी के नजदीक एक बाइक खड़ा मिला है। ग्रामीणों में चर्चा है कि एक व्यक्ति तथा महिला राजस्थान नहर में गिरे हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी ने पुलिस को सूचित नहीं किया था।

इधर अस्पताल का कर्मचारी स्कूटी लेकर लापता
इधर गुलाटी नर्सिंग होम के संचालक डॉ. मनमीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि अस्पताल में कार्यरत गांव चट्ठा निवासी सोहन सिंह शाम 6.15 बजे उनकी स्कूटी ले गया था। उसके बाद वापिस नहीं लौटा। गुलाटी के अनुसार कल रात से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। परिजन भी कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। सूचना मिली है कि गांव अबूबशहर के निकट स्कूटी सवार लड़का-लड़की राजस्थान नहर में कूदे हैं। मौका से स्कूटी का क्षतिग्रस्त पार्ट मिला है। करीब 27 वर्षीय सोहन सिंह करीब सात-आठ साल से अस्पताल में कार्यरत था। उसके दो माह की बेटी है।


स्कूटी समेत लड़का-लड़की के राजस्थान कैनाल में छलांग लगाने संबंधी कोई जानकारी नहीं है, न ही इस संबंध में किसी ने कोई सूचना दी। 
-आत्मा राम, कार्यकारी प्रभारी, पुलिस चौकी चौटाला

दामाद ने किया खुलासा : अस्पताल में जाने से पहले आारएमपी के पास दवा लेने गई थी सास

18 हेल्थ वर्करों ने 118 घरों में पहुंचकर 605 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, किसी में नहीं मिले कोरोना के लक्षण
डबवाली(लहू की लौ)कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाए गए डबवाली के रविदास नगर की गली नं. 1,2,3,4 तथा प्रेमनगर की गली कंदूखेड़ा वाली में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने डोर-टू-डोर जाकर सर्वे किया। बताया जाता है कि 118 घरों में 605 लोगों की जांच की गई। प्रत्येक टीम में 1 एएनएम, एक आशा तथा एक आंगनवाड़ी वर्कर शामिल थी। बताया गया है कि जांच के दायरे में आने वाले लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। चिंताजनक बात यह है कि पॉजिटिव मिली महिला में भी लक्षण नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एतिहात के तौर पर 56 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त बफर जोन घोषित गूगामेडी तथा राजीव नगर में जागरुकता अभियान चलाया गया। सात टीमों में शामिल 14 आशा तथा आंगनवाड़ी वर्कर ने घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक किया।
प्रेमनगर में आरएमपी के पास गई थी महिला
इधर कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के दामाद ने स्वास्थ्य विभाग को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। उसके अनुसार वह बाइक पर अपनी सास को लेकर अस्पताल गया था। चिकित्सकों ने उसकी सास को एंबुलेंस में बैठते हुए कहा कि छोटा सा टेस्ट है। उसके बाद परिवार को जांच के लिए सिरसा ले गए। मुझे यह नहीं बताया गया कि कोरोना पॉजिटिव है। करीब दो माह में सास को कुछ नहीं हुआ था, तो फिर अस्पताल में इलाज के लिए जाते ही क्या हो गया? उसकी सास प्रेमनगर में एक आरएमपी के पास भी दवा लेने गई थी। स्वास्थ्य विभाग उसे ढूंढऩे के नाम पर नंबर बना रहा है। जबकि उसकी सास पढ़ी-लिखी नहीं है। वह मोबाइल नंबर नहीं लिखवा सकती।
साबुन तक नहीं मिली, पर खाना अच्छा है
आइसोलेशन वार्ड से मोबाइल पर बात कर रहे डबवाली निवासी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कहता है कि कुछ देर बार साबुन से हाथ धोने चाहिए। लेकिन यहां ह
में रखा गया है, वहां साबुन नहीं थी। वे जब से आए हैं, तब से साबुन मांग रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे एक साबुन मिली है। हालांकि अस्पताल में खाना अच्छा मिल रहा है। उन्हें बताया गया है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आज शाम या फिर शुक्रवार को आएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने दावा झूठलाया
इधर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में आते ही कोरोना होने के दावे को झूठलाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के 3 से 5 दिन के बाद यह गले में उतरता है। कफ होने लगती है। महिला जिस दिन दवा लेने आई, उसी दिन उसके सैंपल लिए गए थे। ऐसे मरीजों की कनेक्ट हिस्ट्री जानना बहुत मुश्किल होता है। चूंकि उन्हें ही पता नहीं होता कि वे किसके संपर्क में कब आ गए।

हवा का रुख बदला तो वापिस हो गई टिड्डी

डबवाली(लहू की लौ) बृहस्पतिवार को गांव चौटाला पर टिड्डी दल का खतरा मंडराता रहा। रतनपुरा कैंचियां तक टिड्डी दल पहुंच गया। कुछेक टिड्डी खेतों में नजर आने लगी तो किसान चिंतित हो उठे। उसी समय हवा की दिशा बदल गई। हवा के रुख के साथ ही टिड्डी वापिस चली गई। तब जाकर किसानों की चिंता दूर हुई। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए थे। पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत देवीलाल के पौत्र अनिरुद्ध देवीलाल ने अपने खेत में टिड्डी के साथ सेल्फी खींचकर फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। साथ ही लिखा कि टिड्डी मेरे खेत में पहुंची लेकिन बहुत संख्या में नहीं। पर खतरा टला नहीं है, किसान सावधान रहें। चौटाला गांव के साथ-साथ गांव आसाखेड़ा के खेतों में कुछ संख्या में टिड्डी देखी गई।

सब्जी मंडी शिफ्ट करके आढ़तियों को नए लाइसेंस जारी करें

सहारा जनसेवा के प्रधान दीपक गर्ग ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
डबवाली(लहू की लौ) बृहस्पतिवार को सहारा जनसेवा के प्रधान दीपक गर्ग ने मुख्यमंत्री हरियाणा को एक पत्र भेजकर पुरानी सब्जी मंडी को नई सब्जी मंडी में जल्द से जल्द शिफ्ट करवाने और सब्जी आढ़तियों को नए लाईसैंस जारी करने की मांग की है। दीपक के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी में आढ़त का नया कार्य शुरु करने के लिए आवेदकों को नए लाईसैंस जारी नहीं किए जा रहे हैं और दूसरी तरफ मार्किट कमेटी अधिकारी आवेदकों को कंडीशन लगाते हंै कि जिस आढ़ती के पास सब्जी मंडी में खुद की या किराये की दुकान होगी उसको ही आढ़त का कार्य करने के लिए नया लाईसैंस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां लोगों को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे, वहीं सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
दीपक गर्ग के अनुसार मार्किट कमेटी अधिकारियों द्वारा कई बार नई सब्जी मंडी में दुकानों की बोली करवाने का आश्वासन दिए जाने के बाद अभी तक दुकानों की न तो अलॉटमैंट की गई है और न ही बोली करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने करीब दो वर्ष पूर्व सिरसा के रेस्ट हाऊस में डबवाली की नव निर्मित सब्जी मंडी का उद्घाटन किया था, लेकिन आज तक नव निर्मित सब्जी मंडी में कार्य शुरु नहीं करवाया गया। करोड़ों रुपयों की लागत से बनी नई सब्जी मंडी खंडहर में तबदील होती जा रही है। पुरानी सब्जी मंडी सबसे व्यस्त एवं भीड़ वाले सीमित एरिया में होने के कारण वहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, बरसात के दिनों में दल-दल हो जाने से बीमारियां फैलने का भी भय सताता है। अवारा पशुओं का जमावड़ा लगने से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हंै।

हड्डारोडी न होने से विवाद का कारण बन रहे असहाय पशु

डबवाली(लहू की लौ)शहर में हड्डा रोडी न होने से गौशाला तथा लोगों में टकराव हो रहा है। इस वजह से हालात यह हो गए हैं कि गौशाला ने बीमार पशुओं को उठाना बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों ने गौशाला प्रबंधकों पर आरोप लगाने शुरु कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को वार्ड नं. 1 की गली अमृतसरियां वाली में बीमार पशु न उठाने पर लोग गौशाला पहुंच गए। गली वासी रोहित गर्ग, पुष्पा गर्ग, कमलेश रानी, परमिंद्र, मानव धवन, यादविंद्र, अमित कुमार, साहिल ने आरोप लगाया कि बीमार गौधन को नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने प्रधान कमलेश गोयल से गुहार लगाई तो वे बोले कि उसे गौशाला में नहीं ला सकते। कुछ दिन पहले आठ पशु लाए थे, सभी के सब मर गए। हड्डा रोडी न होने के कारण कई-कई दिन तक मृत पशु गौशाला में पड़े रहते हैं, जिससे वातावरण दूषित होता है। बाद में गौशाला को पैसा खर्च करके उठवाना पड़ता है। इस दौरान लोगों तथा गौशाला प्रबंधक के बीच काफी नोंक-झोंक हुई। लोगों ने मृत या बीमार पशुओं को न उठाने की समस्या का समाधान करने की मांग प्रशासन से की है।


इस बार गौशाला ने 35 लाख रुपये खर्च करके 10 हजार क्विंटल तूड़ी खरीद की है। गौशाला के पांच महज पांच लाख रुपये शेष हैं। आढ़ती करीब 50 लाख रुपये का चंदा देते थे, इस बार 15 लाख की टिकट मुश्किल से देकर आए हैं। ऐसे में मृत पशुओं को उठवाने पर खर्च नहीं कर सकते। जिंदा पशुओं की संभाल करना हमारी डयूटी है।
-कमलेश गोयल, प्रधान, गौशाला डबवाली

युवा उद्यमशील बनने के लिए अग्रसर हों-दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़ (लहू की लौ) हरियाणा के उप मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे उद्यमशील बनने की ओर भी अग्रसर हों क्योंकि केन्द्र सरकार ने कुटीर, लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों की परिभाषा को बदलकर इनके पूंजी निवेश व वार्षिक कारोबार का दायरा भी बढ़ाया है। इसी कड़ी में एमएसएमई उद्यमियों को सभी प्रकार के विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने व उद्यम स्थापित करने के लिए अन्य प्रक्रियाओं की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा सरकार ने अपने उद्योग विभाग में अलग से एमएमएमई निदेशालय गठित करने का निर्णय लिया गया है।
उप-मुख्यमंत्री जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने इस सम्बन्ध में आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में इन उद्योगों में आर्थिक लेन-देन तो बढ़ेगा ही और साथ ही देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में बड़े उद्योगों की
तरह इनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि केन्द्र सरकार के हाल ही में घोषित किये गए आर्थिक पैकेज का मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद औद्योगिक एवं अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों को अपनी पहले जैसी सामान्य स्थिति की ओर बढ़ाना है, जो राज्य सरकार की प्राथमिकता भी है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस आर्थिक पैकेज से वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही के बाद देश के सकल घरेलू उत्पाद को पुन$:पटरी पर लाया जा सकेगा तथा यह पैकेज औद्योगिक विकास के लिए एमएसएमई उद्योगों के लिए एक लिवरेज का काम करेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इससे पहले भी एमएसएमई उद्यमियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी अगस्त माह तक नई उद्यम प्रोत्साहन नीति-2020 को तैयार किया जा रहा है, एमएसएमई पर भी मुख्य रूप से फोकस किया जाएगा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र तथा विनिर्माण क्षेत्र के साथ-साथ सेवा क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद दर में महत्वपूर्ण योगदान है तथा हरियाणा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, विशेषकर गुरुग्राम में सेवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा सेवा क्षेत्र को एमएमएमई में शामिल करने की घोषणा से प्रदेश के राजस्व में भी निश्चित रूप से वृद्धि होगी। 

1 जून से न्यायाधिकरण के कार्य का संचालन करने का निर्णय

चंडीगढ़ (लहू की लौ)  नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) वैश्विक महामारी के चलते वर्तमान में उत्पन्न हुई स्थिति के मद्देनजर हरियाणा भू-संपदा अपीलीय न्यायाधिकरण ने अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादियों की सुरक्षा को सुनिश्चित रखने के मद्देनजर आगामी 1 जून, 2020 से अगले आदेशों तक वि
भिन्न व्यवस्थाओं के अनुसार कार्य दिवसों पर न्यायाधिकरण के कार्य का संचालन करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए न्यायाधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बारे में न्यायाधिकरण के चेयरमैन ने एक कार्यालय आदेश जारी किया हैं।
उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के मामले, जिनमें तात्कालिकता है, न्यायाधिकरण द्वारा विचार किया जाएगा।  हालाँकि, तात्कालिकता के विषय में निर्णय न्यायाधिकरण द्वारा लिया जाएगा और इसकी मैनशनिंग न्यायाधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
अपीलों की सुनवाई के संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सॉफ्टवेयर 'वैबैक्सÓ के माध्यम से ही आयोजित की जाएगी। हालांकि, तकनीकी विफलता के मामले में, सुनवाई 'वटसअप्पÓ या 'गूगल डुओÓ के माध्यम से  ट्रिब्यूनल की सुविधा के अनुसार वीडियो कॉल द्वारा आयोजित की जा सकता है वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग या वीडियो कॉलिंग में शामिल होना और डिस्कनेक्ट करना ट्रिब्यूनल के अधिकार में होगा।
उन्होंने बताया कि संबंधित अधिवक्ता/वादी यह सुनिश्चित करेंगे कि वह वीडियो- कॉफ्रेंसिंग या वीडियो कॉल के माध्यम से प्रस्तुत होने वाले कमरे या स्थान को सभी प्रकार की अव्यवस्था/अशांति से मुक्त रखेंगें। न्यायाधिकरण के सम्मुख नियमित कार्यवाहियों के दौरान शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के साथ न्यायिक कार्यवाहियां सुनिश्चित की जाएगी। जिस कमरे से वीडियो-कान्फ्रेंसिंग/वीडियो कॉल सुविधा के माध्यम से वादी/अधिवक्ता प्रस्तुत हो रहे हैं, वहां पर अधिवक्ता/वादी के अलावा किसी और व्यक्ति को अनुमति नहीं होगी।
प्रवक्ता ने बताया कि न्यायाधिकरण अपने कोर्ट-रूम या चैम्बर और लर्नड काऊंसल/पार्टी/एडवोकेट जनरल इत्यादि से वीडियो कान्फ्रेंसिंग आयोजित करेगा।  स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य के लिए नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न हुई स्थिति में सभी अधिवक्ताओं को सहयोग देने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तर्क-वितर्क के दौरान अधिवक्ताओं/वादियों को सही तरीके से डेऊस पहनने की सलाह दी गई हैं। इसके अलावा, न्यायाधिकरण के भवन में बिना मास्क पहने किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और सरकार के नियमों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखा जाएगा।

हरियाणा के मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा जेबीटी, टीजीटी/सीएंडवी अध्यापकों का रेशनलाइजेशन

चंडीगढ़(लहू की लौ) हरियाणा के मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अध्यापक उपलब्ध करवाने के लिए जेबीटी, टीजीटी/सीएंडवी अध्यापकों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने राज्य के समस्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से 31 मई 2020 तक विवरण मांगा है।
 एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आर.टी.ई एक्ट 2009 के नाम्र्स के अंतर्गत 30 सितंबर 2019 को स्कूलों में दर्ज विद्यार्थी संख्या के आधार पर जेबीटी, टीजीटी/सीएंडवी अध्यापकों का रेशनलाइजेशन किया जाना है। उन्होंने बताया कि रेशनलाइजेशन करते वक्त विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों को आधार माना जाएगा।
प्रवक्ता के अनुसार सरप्लस अध्यापकों में स्कूल में सर्वप्रथम कनिष्ठï अतिथि अध्यापक को सरप्लस माना जाएगा। यदि अतिथि अध्यापक/नियमित अध्यापक 70 प्रतिशत विकलांग विधवा या तलाकशुदा है तो उसके विकलांगता/ श्रेणी का विवरण कथन में अंकित किया जाए। उन्होंने बताया कि यदि जिले में सभी जेबीटी अतिथि अध्यापक सरप्लस हंै तो उस स्थिति में सभी जेबीटी अतिथि अध्यापकों को सरप्लस घोषित किया जाएगा तथा उन्हें अन्य जिले में समायोजन नीति के अनुसार समायोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यदि किसी स्कूल में अतिथि जेबीटी, टीजीटी/सीएंडवी अध्यापक कार्यरत नहीं है तो उस स्थिति में उस नियमित जेबीटी, टीजीटी/सीएंडवी अध्यापक को सरप्लस किया जाएगा, जिसका उस स्कूल में ठहराव सबसे अधिक है। किसी भी मुख्य शिक्षक/मौलिक मुख्य अध्यापक को सरप्लस नहीं माना जाएगा तथा अन्य अध्यापक जिसकी सेवानिवृत्ति होने में एक वर्ष या एक वर्ष से कम अवधि रहती है, उसे सरप्लस नहीं किया जाएगा।
 प्रवक्ता ने आगे बताया कि मौलिक मुख्य अध्यापक/ टीजीटी/सीएंडवी अध्यापकों के लिए एक दिन में 6 पीरियड तथा सप्ताह में 36 पीरियड तक अलॉट किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार संबंधित अधिकारी को सरप्लस अध्यापकों का विवरण निर्धारित प्रोफार्मा में मौलिक शिक्षा विभाग की ई-मेल आई.डी द्गस्रह्वश्चह्म्द्बद्वड्डह्म्4द्गद्गञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर तथा एक प्रति दस्ती तौर पर निदेशालय को भिजवानी है।

सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस ने चलाया स्पीक अप इंडिया अभियान

विधायक अमित सिहाग ने काला बैंड पहन कर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जताया विरोध
डबवाली (लहू की लौ)हल्का डबवाली के विधायक अमित सिहाग  ने कहा कि वह देश का नागरिक होने के नाते कहना चाहता है कि जब कोई मरीज आईसीयू में होता है तो डॉक्टर की सोच ये होती है कि उसे कैसे बचाना है न कि ये की मरीज आईसीयू से बाहर आने पर उसके स्वास्थ्य को और बेहतर कैसे किया जाएगा। आज हमारा छोटा किसान, मजदूर वर्ग, मध्यम वर्ग, दुकानदार आर्थिक आईसीयू में हैं। सरकार की प्राथमिकता ये होनी चाहिए थी कि वो इनकी आजीविका के लिए प्रबंध करती पर सरकार ने जिस तरह के पैकेज की घोषणा की है वो एक छलावे की तरह है जिस से पता चलता है कि सरकार आमजन को आर्थिक रूप से बचाने के लिए गंभीर दिखाई नहीं दे रही।
   अमित सिहाग ने सरकार से मांग की कि जरुरतमंद परिवारों के खातों में एक मुश्त 10000 रूपए डाले जाएं एवम् छह महीनों तक उन्हें 7500 रूपए हर महीने दिए जाएं ताकि वे इस आपदा की स्थिति में अपना जीवन यापन आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से उनकी जेब में पैसा होगा तो वो अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे जिस से मांग बढ़ेगी तो अर्थव्यस्था को बढ़ावा मिलेगा।
   विधायक ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों पर आधारित है। आज उसे उभारने की जरूरत है। हरियाणा में बेरोजगारी की दर आज 42 फीसदी हो गई है। सरकार को बेरोजगारी की रोकथाम के लिए मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले काम को100 दिन से बढ़ा कर 200 दिन किया जाना चाहिए।
    विधायक ने हरियाणा सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार ने धान की खेती न करने का जो तुगलकी फरमान जारी किया है वो बिल्कुल ग़लत है। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि पानी को बचाने के लिए धान की खेती को रोका जा रहा है हम भी पानी को बचाना चाहते हैं पर आज के समय में किसान आर्थिक रूप से आईसीयू में पड़ा है। इस समय उन्हें उभारने की जरूरत है। पानी को बचाने के लिए तो अगले साल  चर्चा कर फैसला लिया जा सकता है सरकार को इस समय ऐसे प्रयोग नहीं करने चाहिए।
   विधायक ने कहा की लॉकडाउन के समय अधिकतर दुकानों के बंद होने के बावजूद भी बिजली और पानी के बड़े बड़े बिल भेजे जा रहे हैं। सरकार को इन बिलों को तुरंत माफ करने का काम कर आमजन को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रजातंत्र को मजबूत करने की बात करती है। प्रजातंत्र में विपक्ष की भूमिका बहुत अहम होती है। अत: सरकार को विपक्ष की बात को सुन कर जनहित में फैसले लेने चाहिए। उन्होंने जनता को आह्वान करते हुए कहा कि वो अपनी आवाज को बुलंदी से रखें ताकि सरकार सुनने के लिए विवश हो।
    विधायक ने आज काला बैंड बांध कर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवम् उन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर विरोध जताया जो मजदूरों की सहायता करने के लिए गए थे।

29 May. 2020





28 मई 2020

हरियाणा में आज कोरोना के फिर रिकॉर्डतोड़ 123 नये मामले, देखिये मेडिकल बुलेटिन


28 May 2020


सुविधा : सिरसा में ही मिलेगा कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट, एक घंटे में आएंगी दो रिपोर्ट

सिरसा(लहू की लौ)अब सिविल अस्पताल सिरसा में ही कोरोना का टेस्ट हो पाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा अस्पताल को कोरोना टेस्ट करने के लिए पोर्टेबल मशीन देने का फैसला लिया है।

इस मशीन की सहायता से अब एक घंटे में 2 सैंपल की रिपोर्ट निकाली जा सकेगी। इमरजेंसी वाले मरीजों की जांच के लिए सैंपल हिसार या रोहतक भेजने की जरूरत नहीं होगी। मशीन गुरुवार को सिरसा पहुंच जाएगी।  सिविल सर्जन ने मशीन लेकर आने के लिए साधन भी भेज दिया है।
गुरुवार को मशीन सिरसा पहुंच जाएगी। अच्छी बात ये है कि अब एक दिन में 40 से ज्यादा सैंपल की जांच सिरसा अस्पताल में ही हो पाएगी।

कोरोना के लिए सैंपल की जांच करने के लिए लैब में खास सावधानियां रखनी पड़ती है। इसलिए विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। मशीन छोटी है और एक घंटे में केवल दो सैंपल की रिपोर्ट निकाली जा सकेगी। इसलिए अस्पताल प्रशासन इस मशीन को दो से तीन शिफ्ट में काम करने के लिए कर्मचारियों का शैड्यूल बनाएगा। लैब तैयार करना शुरू कर दिया गया है। मशीन सिरसा आते ही चालू कर दिया जाएगा। विशेष ट्रेनिंग भी टेक्नीशियन को दिलानी पड़ेगी।

डबवाली में रह रही पंजाब की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली


दो माह से डबवाली के प्रेमनगर तथा रविदास नगर में विवाहित बेटियों के घर पर रुकी हुई थी

डबवाली(लहू की लौ)डबवाली के प्रेमनगर की गली हरभगवान आरे वाले में विवाहिता बेटी के घर रह रही मोगा (पंजाब) निवासी करीब 59 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। बताया जाता है कि महिला की दूसरी बेटी प्रेमनगर से सटे रविदास नगर की गली नं. 3 में विवाहित है। बेटियों के जेठ की मौत पर दु:ख जताने 21 मार्च को डबवाली आई थी। लॉकडाऊन होने के कारण यातायात व्यवस्था ठप हो गई तो वह डबवाली में फंस गई। करीब दो माह उसने दोनों बेटियों के पास बिताए हैं। कोरोना पॉजिटिव को सिरसा के कोविड-19 अस्पताल में दाखिल किया गया है। जबकि दोनों दामाद, बेटियों समेत दोहती-दोहते को सिरसा लेजाकर आइसोलेट किया गया है। बताया जाता है कि उपरोक्त छह जनों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।
कोरोना का यूं पता चला
डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 21 मई को संबंधित महिला खारिश की दवा लेने अस्पताल में आई थी। हालांकि उसमें कोरोना संबंधी कोई लक्षण नहीं थे। एतिहात के तौर पर चिकित्सकों ने उसका सैंपल लिया था। बताया जाता है कि महिला इन दिनों प्रेमनगर में रह रहे अपने दामाद के घर ठहरी हुई थी। संबंधित व्यक्ति सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाता है। जबकि रविदास नगर में रहने वाला दामाद जूती कारीगर है। स्वास्थ्य विभाग महिला से संपर्कों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। बताया जाता है कि आइसोलेट किए गए महिला के छह करीबियों में भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं।

चिकित्सकोंं के सैंपल भेजे जाएंगे, कंटेनमेंट जोन बनाए गए
महिला के सैंपल लेने वाले डबवाली उपमंडल नागरिक अस्पताल के दो चिकित्सकों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। डबवाली के प्रेमनगर तथा रविदास नगर में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। बता दें, जिला सिरसा में महिला समेत अब तक कोविड-19 के 11 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 9 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 2 है।

24 घंटे से ढूंढ़ रहा था स्वास्थ्य विभाग,कोरोना पॉजिटिव पहुंच गई अस्पताल

डबवाली(लहू की लौ)डबवाली में रह रही मोगा (पंजाब) निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग महिला को पिछले 24 घंटों से ढूंढ़ रहा था। शहर का चप्पा-चप्पा छान मारने के बावजूद महिला नहीं मिली तो सीएमओ ने मोगा से मदद मांगी गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीएमओ सुरेंद्र नैन तथा एसएमओ एमके भादू ने योजना तैयार करते हुए कर्मचारियों को अस्पताल के प्रवेश द्वार पर बैठा दिया। ताकि पहचान पूछकर ही उसे भीतर आने दिया जाए। योजना काम कर गई। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव महिला ने अस्पताल में प्रवेश करते ही पहचान बताई तो कर्मचारियों ने उसे वहीं रोक लिया। तुरंत ही एंबुलेंस में बैठाकर उसे सिरसा रैफर कर दिया गया।
महिला की रिपोर्ट मंगलवार सुबह 11 बजे आ गई थी। विभाग ने उसके दिए मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वह गलत पाया गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने शहर में महिला की तालाश शुरु कर दी थी। लेकिन वह नहीं मिली। चिकित्सकों ने बताया कि 21 मई को जब महिला के सैंपल लिए गए थे, तो उसने बताया था कि दवा लेकर उसने वापिस मोगा जाना है। ऐसे में सीएमओ सिरसा ने मोगा सीएमओ से संपर्क साध लिया। देर शाम तक माथापच्ची करने के बाद कोई सफलता नहीं मिली तो चिकित्सकों ने बताया कि महिला को पांच दिन की दवा दी गई थी। दवा रिपीट करने तथा टेस्ट की रिपोर्ट लेने के लिए वह बुधवार सुबह पुन: अस्पताल में आ सकती है। इसके बाद ही प्रवेश द्वार पर ही महिला को रोकने की योजना पर कार्य शुरु हुआ था।

अब आगे यह होगा
डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में हर रोज दो दर्जन मरीजों के सैंपल लिए जाते थे। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है। गलत पहचान तथा मोबाइल नंबर का मामला दोबारा सामने न आए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग रणनीति में परिवर्तन कर रहा है। जिस लोगों की सैंपलिंग की जाएगी, उनका पहचान पत्र जरुर लिया जाएगा। इतना ही नहीं, चिकित्सक संबंधित द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर सही या गलत नंबर की जांच करेंगे।

नुकसान का मुआवजा मांगा तो जुर्माना भरे बिना वापिस मिली रेहडिय़ां


लघुसचिवालय में रेहड़ी चालकों तथा जन प्रतिनिधियों ने एसडीएम कार्यालय के आगे दिया धरना
डबवाली(लहू की लौ)बुधवार को सब्जी तथा फल रेहड़ी चालकों ने एसडीएम कार्यालय के आगे धरना लगा दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयंत शर्मा समेत पार्षद बलजीत सिंह, विनोद बांसल, रविंद्र बिंदु, रमेश बागड़ी, रविंद्र बबलू तथा पार्षद प्रतिनिधि राकेश बब्बर समर्थन देते हुए धरने पर बैठ गए। तहसीलदार संजय चौधरी, नगरपरिषद के एसआइ संदीप बुंदेला ने 200-200 रुपये जुर्माना भरने के लिए कहा तो धरनारत रेहड़ी वालों ने फल-सब्जी सडऩे से हुए नुकसान का मुआवजा मांगा तो प्रशासन झुक गया, बिना जुर्माना किए रेहडिय़ां वापिस लौटा दी। धरनारत प्रतिनिधि एसडीएम को कार्यालय से बाहर बुलाने पर अड़ गए। ऐसे में भाजपा नेता तथा पार्षद प्रतिनिधियों को एसडीएम ने कार्यालय में बुला लिया। एसडीएम ने दो टूक कहा कि शहर में कोरोना पॉजिटिव केस आ गया है। आप इस तरह घूम रहे हो तो सभी के पैरों तले से जैसे जमीन खिसक गई। प्रतिनिधियों ने समस्या का हल ढूंढऩे के लिए कहा तो एसडीएम बोले कि सब्जी मंडी या ऑन रोड रेहड़ी नहीं लगने दी जाएगी। रेलवे पुल या फिर कम्युनिटी हाल के समीप डिस्टेंस बनाकर रेहड़ी लगाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त वेंडर गलियों में फेरी लगाकर सब्जी या फल बेच सकते हैं।

एसडीएम ने बुलाया तो नहीं गए, नारेबाजी शुरु कर दी
योजनानुसार सुबह करीब 9.30 बजे रेहड़ी चालक तथा राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि लघुसचिवालय में इक्ट्ठे हुए थे। अभी लोग धरने पर बैठे नहीं थे कि इससे पहले ही तहसीलदार तथा रीडर धर्मपाल भाटी एसडीएम का संदेश लेकर पहुंच गए। एसडीएम अपने आवास पर दो-तीन लोगों से बातचीत के लिए तैयार थे। लेकिन लोगों ने सभी के बीच आने के लिए कहा। एसडीएम नहीं आए तो धरनारत लोगों ने एसडीएम तथा नगरपरिषद के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। एसडीएम ने इसके बाद दो बार बातचीत का न्यौता भेजा, लेकिन जन प्रतिनिधि नहीं हिले। चौथी बार कार्यालय में चले गए।

यह था मामला
मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर नगरपरिषद ने 22 रेहडिय़ां जब्त कर ली थी। साथ ही प्रत्येक रेहड़ी वाले पर 500-500 जुर्माना लगाया था। इस बात पर हंगामा हो गया था। रेहड़ी वालों ने एसडीएम तथा नप अधिकारियों की शिकायत सरकार को कर दी थी। बुधवार सुबह 9 बजे एसडीएम कार्यालय के आगे धरने का प्लान बना था। प्लान के मुताबिक कुछ रेहड़ी चालक अपने बीवी-बच्चों को लेकर लघुसचिवाल
य पहुंच गए थे।


एसडीएम के आदेशानुसार जब्त की गई रेहडिय़ां बिना जुर्माना भरवाए वापिस कर दी गई हैं। गलियों में वेंडर वैसे ही कार्य करेंगे, जैसे पहले करते हैं। रेहड़ी लगाने के लिए पुल के नीचे या फिर कम्युनिटी हाल के नजदीक स्थान तय किया गया है। सब्जी मंडी या फिर उसके बाहर रेहड़ी नहीं लगने दी जाएगी।
-एसआइ संदीप बुंदेला, नगरपरिषद डबवाली

सड़कों पर से गुजरने वाली झुकी तारें की जाएंगी ऊंची

उपायुक्त ने दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश

सिरसा (लहू की लौ) उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा कि सड़कों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों को सुरक्षा के मद्देनजर ऊंचा किया जाए। इस कार्य को करने के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर संयुक्त टीमें बना कर उपमंडल स्तर पर एक सप्ताह में प्वाइंटों का चयन कर रिपोर्ट करें।
उपायुक्त बिढ़ान बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि बिजली विभाग ड्यूटी प्लान बना कर संबंधित विभागों से तालमेल बनाएं और जिन सड़कों पर बिजली लाइनें 6.5 मीटर से नीचे हैं तो उन्हें चिन्हित कर जल्द से जल्द ऊंचा करवाया जाए। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान कर्मचारी व अधिकारी कोरोना वायरस के फैलाव से अपना बचाव भी रखें और सावधानी भी बरतें।
उपायुक्त ने मार्केटिंग बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर परिषद / पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर बिजली की तारें नीचे हैं उनकी सूची बनाई जाए और बिजली विभाग से तालमेल स्थापित कर जल्द से जल्द नीची तारों को ऊंचा करवाएं। बैठक में अधीक्षण अभियंता बिजली निगम रणबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग कश्मीर चंद्र कंबोज, कार्यकारी अभियंता मार्केटिंग बोर्ड विजेंद्र शर्मा, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज भरत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पॉलीथीन मुक्त हो चौटाला गांव व स्वच्छ सुंदर रहे हमेशा-सहारण

डबवाली (लहू की लौ)सेवक अनिल सहारण एडवोकेट ने जननायक यूथ क्लब चौटाला व ग्रामीणों साथ मिलकर चौटाला गांव के मेन बाजार मे व्यापार मंडल दुकानदार भाईयो को जागरूक करते हुए नई मुहिम पॉलीथीन मुक्त हो चौटाला गांव की शुरूआत की।
हाल मे अनिल सहारण ने गांव का युवा क्लब मे शामिल हुए और अपने अनुभव गांव वासियों मे बॉट रहे हैं। युवाओं को समाज सेवा मे नई दिशा देते हुए उन्होंने पूरे चौटाला गांव और वॉटर वक्र्स की डिग्गियों की सफाई का कार्य करवाया।
पॉलीथीन मुक्त चौटाला की मुहिम मे दो बड़े डस्टवीन मेन बाजार चौटाला में जननायक यूथ क्लब ने लगवाये हैं। वकील का मानना है की पॉलीथीन सरकार बंद करे इससे अनेक बीमारियां फैलती हैं हम इसे
जलाते हैं तो इसका धुआं पार्यावरण को दूषित करता है और जमीन मे डालते तो भूमि को बंजर बना देता है।
 गांव में नालियां व्लॉक होना पॉलीथीन का कारण है। गांव में 70 प्रतिशत लोगों भी कपड़े के थैले यूज करने शुरू कर दें तो इस कार्य में सफलता मिलेगी। और अगर बिल्कुल मजबूरी में करना भी पड़े तो इसको घर में डिब्बा लगा ले। सुरक्षित जगह रखें और बाहर ना गली में ले जाए।