Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

arora लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
arora लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

03 जून 2020

पूर्व प्रिंसिपल के घर से 1.20 लाख का सामान चोरी

डबवाली(लहू की लौ)गुरुनानक कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आत्मा राम अरोड़ा के घर के ताले तोड़कर अज्ञात चोर वाशिंग मशीन तथा स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए। चोरी की शिकायत किलियांवाली पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई है।
बताया जाता है कि मार्च माह में पूर्व प्रधानाचार्य की तबियत खराब हो गई थी। हिसार में उनकी बड़ी आंत का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद वह सिरसा में भतीजे के पास चले गए थे। करीब ढाई माह बाद मंगलवार को वह मंडी किलियांवाली में वाटर वक्र्स के नजदीक स्थित घर पहुंचे तो भीतर का दृश्य देखकर पैरों तले से जमीन खिसक गई। सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से वाशिंग मशीन तथा स्वर्ण आभूषण गायब थे। चोर करीब 1.20 लाख रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए। बताया जाता है कि चोर रोशनदान तोड़कर मकान के भीतर घुसे थे।

31 मई 2020

डबवाली में सादे ढंग से मनाई गई अरुट जयंती

डबवाली(लहू की लौ)अरोड़वंश के आदि प्रवर्तक सूर्यवंशी अरूट जी महाराज का जन्मदिवस डबवाली में नई अनाज मंडी रोड स्थित श्री अरोड़वंश धर्मशाला में शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए मनाया गया। ज्ञानी तीर्थ सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की। इसके उपरांत अ
रोड़वंश सभा के सरप्रस्त मुकन्द लाल सेठी ने ज्योति प्रजवलित करके महाराज अरूट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अरोड़वंश सभा के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सेठी, पूर्व प्रधान ओपी सचदेवा, पूर्व सीनियर उप प्रधान शाम सिंह सेठी, पूर्व महासचिव देस राज सेठी, प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह लभू सेठी, सीनियर उप प्रधान हरजीत सिंह सेठी, उप प्रधान राजकुमार मोंगा, महासचिव दविंद्र सेठी, कोषाध्यक्ष रजनीश मोंगा, अतिरिक्त महासचिव विजय सेठी, उप कोषाध्यक्ष रंजीव सेठी व अजय ग्रोवर पीआरओ, रविन्दर ग्रोवर व नरेंद्र मिढ़ा उपस्थित थे।
इस अवसर पर कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप कामरा, सतीश जग्गा, प्रविंद्र अरोड़ा, पवन बब्बर, विनोद सचदेवा, भोला सचदेवा, रेशम लाल सिडाना, अमरजीत सिंह सेठी, राकेश मोंगा, राकेश ग्रोवर (हरी), योगेश मैहता, दीपक सेठी, सुशील कुमार, पारुल सचदेवा, मैडम विजय मोंगा, इन्दु ग्रोवर, इन्दु मिढ़ा, राजिन्दर ग्रोवर, सीमा मैहता, अमरजीत कौर, अमर सिंह उपस्थित थे।

30 मई 2020

अरोड़वंश समाज के संस्थापक महाराजा अरुट जी की जयंती आज


अरोड़वंश सभा ने समाज के लोगों को दिया है घरों में ही जयंती मनाने का संदेश
डबवाली (लहू की लौ) अरोड़वंश सभा द्वारा आज शनिवार, 30 मई को अरोड़वंश समाज के संस्थापक वीर महारा
जा अरूट जी की जयंती पर इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते लगी पाबंदियों के कारण किसी समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए सभा के अतिरिक्त महासचिव विजय सेठी ने बताया कि अरोड़ा बिरादरी के लोग व अन्य शहरवासी अपने परिवार के साथ घर पर ही यह उत्सव मनाएं। घरों पर ही महाराजा अरूट जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। सोशल मीडिय़ा पर भी महाराजा अरुट के चित्र सहित एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजकर सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनहित के चलते लिया गया है और सभा की और से सभी को यह संदेश भी दिया गया है कि कोरोना से बचाव के लिए घर से निकलते समय मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंस बनाए रखें व अन्य हिदायतों का भी पालन करें।