20 दिसंबर 2014

मसीतां में धूमधाम से मनेगा जन्म दिहाड़ा

डबवाली (लहू की लौ) गांव मसीतां स्थित गुरूद्वारा भोरा साहिब में संत महाराज हरकिशन सिंह तथा बाबा बलवंत सिंह का जन्म दिहाड़ा बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। इस संदर्भ में 22 से 24 दिसंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक दीवान सजाये जाएंगे।
उपरोक्त कार्यक्रम के तहत को युवाओं ने बस अड्डा से गुरूद्वारा साहिब तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं ने सड़क को चकाचक कर दिया। किनारे पड़ी वन छंटियों तथा गंदगी को हटाया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह बराड़, मनिंद्र सिंह बराड़, निर्भय सिंह, प्रगट सिंह, गुरसेवक सिंह, विक्रम, रमनदप, नरिंद्रजीत सिंह, सिकंदर सिंह दलेह, अमनदीप सिंह सरां, रविंद्र सिंह दलेह, चरणजीत सिंह दलेह, सर्वजीत सिंह सीड़ा, रामआसरा सरां, लखवीर सिंह, सुखविंद्र सिंह, बब्बू सिंह, लवप्रीत सिंह दलेह, लखविंद्र सिंह बराड़, गोबिंद सिंह, प्रदीप सिंह सीड़ा, कुलदीप सिंह दलेह, गगनदीप शर्मा, भूपिंद्र सिंह दलेह तथा लवली मौजूद थे।
अब गलियां चमकाएंगे
युवाओं ने बताया कि सफाई अभियान के दूसरे चरण में वे गांव की गलियों को साफ करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: