29 नवंबर 2014

एचपीएस में तीन दिवसीय खेल मुकाबले शुरू


डबवाली (लहू की लौ) एचपीएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल में एचपीएस स्टडी ग्रुप के तीन दिवसीय खेल मुकाबलों का शुभारंभ खेल ध्वज फहराकर व खेल ज्योति प्रज्जवलित कर किया। विद्यार्थियों को खेल भावना से खेल खेलने की शपथ दिलाई।

पहले दिन 168 गोल्ड, सिल्वर तथा कांस्य मैडल के लिए मुकाबले करवाये गए। एलकेजी की लड़कियों की 25 मीटर दौड़ में साक्षी ने गोल्ड, खुशी गोयल ने चांदी तथा ईशप्रीत कौर ने कांस्य मैडल हरजिन्द्र कौर, परनीत कौर व हरलीन ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर तथा कांस्य मैडल हासिल किए। वहीं लड़को में निखिल कुमार व खुशदीप सिंह ने गोल्ड, रूद्राक्ष सिंगला व देवकश ने चांदी तथा वीर गुप्ता व अंकित ने कांस्य मैडल हासिल किया। यूकेजी की लड़कों की 25 मीटर दौड़ में विक्रमवीर सिंह ने गोल्ड, अरमान सिंह ने चांदी तथा जयदीप ने कांस्य मैडल हासिल किया। लड़कियों में सोफिया ने गोल्ड, निराली ने चांदी तथा सरमीत ने कांस्य मैडल हासिल किया। तृतीय कक्षा के लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में सितेला ने गोल्ड, भावना ने चांदी तथा निधि ने कांस्य मैडल हासिल किया। चतुर्थ की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में शबनवप्रीत ने गोल्ड, जीनू ने चांदी तथा काजल ने कांस्य मैडल हासिल किया। पांचवी की लड़ंिकयों की 100 मीटर रेस़ में सिमरन ने गोल्ड, प्रनीता ने चांदी तथा काजल ने कांस्य मैडल हासिल किया। लड़कियों में कल्पना ने गोल्ड, पल्लवी ने चांदी तथा पूर्णिमा ने कांस्य मैडल हासिल किया । छटी कक्षा की लड़कियों की 100 मीटर रेस में जसविंद्र कौर ने गोल्ड, जश्नी ने सिल्वर तथा अलीशा ने कांस्य मैडल जीता।  छटी कक्षा के लड़कों की 100 मीटर रेस में चेतन बांसल, ईशान व खुशदीप ने मैडल प्राप्त किए व अंकुश कंबोज, कौशल व नवदीप सरन ने मैडल जीते। सातवीं की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में रिया व स्नेहा ने गोल्ड, जय श्री व दविंद्र कौर ने चांदी तथा दीक्षा, कुदरत व प्रतीक ने कांस्य मैडल हासिल किया। वहीं आठवीं की लंबी कूद में लोकिंद्र ने गोल्ड, सुखप्रीत ने चांदी तथा नवजोत ने कांस्य मैडल हासिल किया। लंबी कूद में आठवीं कक्षा में लड़कियों में पायल, विजयलक्ष्मी तथा तनूजा ने क्रमश: मैडल प्राप्त किए। नौवीं कक्षा के शॉटपुट में कुलदीप सिंह ने गोल्ड, गुरकिरत सिंह ने सिल्वर तथा अमृतपाल सिंह ने कांस्य मैडल हासिल किया।
इसी प्रकार भाला फेंक प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में लड़कों में से डिम्पल ने गोल्ड़, शुभम् तथा करन ने क्रमश: सिल्वर तथा कांस्य मैडल जीते। लड़कियों में कोमल, मनप्रीत कौर तथा टीना, कनिष्ठ वर्ग लड़कों में दसवीं के संजीव कुमार, अमृतपाल सिंह, लवप्रीत सिंह को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर तथा कांस्य मैडल प्राप्त हुये। कार्यक्रम में वासदेव मैहता ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। जबकि जसवंत सिहाग, सुमन देवी, सुनीता रानी, सिकन्दर सिंह, विजय कुमार, आशा देवी ने विजेताओं को मैडल डालकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रिंसीपल रमेश सचदेवा उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: