29 नवंबर 2014

जरा, इधर भी ध्यान दीजिए जनाब

जनस्वास्थ्य विभाग की बगल में सीवरेज जाम होने से गली में बह रहा गंदा पानी शुक्रवार सुबह नई अनाज मंडी रोड़ पर आ गया। पूरे क्षेत्र में गंदे पेयजल की आपूर्ति हुई। बाबा रामदेव मंदिर वाली गली के निवासी अमरनाथ बागड़ी, सुरेंद्र पलंबर, दर्शन कुमार, संत राम, राजा सिंह ने बताया कि हफ्ते में दो दफा सीवरेज जाम होते हैं। पड़ौस में स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में शिकायत करने पर समस्या का शीघ्र समाधान हो जाता है। लेकिन स्थाई तौर पर समाधान न होने से समस्या अब गहराती जा रही है। सीवरेज जाम होने के साथ-साथ गंदा पानी मिक्स होकर घरों में आने लगा है। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। गली में बह रहे गंदे पानी तथा गंदे पानी की आपूर्ति से क्षेत्र के रोग फैलने की आशंका है।

कोई टिप्पणी नहीं: