29 नवंबर 2014

बीएड कॉलेज में प्रतियोगिता आयोजित

डबवाली (लहू की लौ) भगवान श्री कृष्ण कॉलेज ऑफ एजूकेशन की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. बिमला ढाका के निर्देशन में शुक्रवार को स्लोगन-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भारत में चुनावी लोकतन्त्र की दशा और दिशा विषय रखा गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. पूनम गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में पूनम प्रथम, प्रियंका जिन्दल और खुशबू क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहीं। निर्णायक की भूमिका प्राचाार्या डॉ. पूनम गुप्ता, सुमन छाबड़ा ने निभाई। इस मौके पर  डॉ. कमलेश यादव, स्मिता सेतिया, रिंकी गुप्ता उपस्थित थे। प्रतियोगिता में कुल 15 छात्राओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: