24 मार्च 2011

आठ साल के बच्चे से दुष्कर्म


डबवाली (लहू की लौ) एक युवक ने अपनी हवस मिटाने के लिए अपने ही पड़ौसी के आठ साल के बेटे रेप कर दिया। घटना उपमण्डल डबवाली के गांव जण्डवाला बिश्नोईयां की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तालाश शुरू कर दी है।
अशोक कुमार (35) पुत्र राजा राम निवासी जण्डवाला बिश्नोईयां ने बताया कि वह 21 मार्च को रिश्तेदारी में हिसार गया हुआ था। इस दिन उसके घर पर उसका बेटा तथा पत्नी अकेले थे। घरवाली कपड़े धो रही थी। उसका बेटा अभिषेक (8) घर पर अकेला था। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे उनका पड़ौसी पारस (18) पुत्र राधेराम उनके घर आया और उसने अभिषेक से कुकर्म किया। अभिषेक के चीखने-चिल्लाने पर जब उसकी घर वाली वहां पहुंची तो आरोपी मौका से फरार हो गया। बुधवार को जब वह घर वापिस लौटा तो उसकी पत्नी ने उसे इस घटना की जानकारी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका बेटा अभिषेक गांव गोरीवाला में तीसरी कक्षा का छात्र है।
थाना सदर प्रभारी एसआई रतन सिंह ने बताया कि अशोक के ब्यान पर उसके पड़ौसी पारस के खिलाफ दफा 377 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके उसकी तालाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: