24 मार्च 2011

मोबाइल चक्की के तले आकर मरा


डबवाली (लहू की लौ) गांव डबवाली के चश्मा साहिब गुरूद्वारा रोड़ पर शुक्रवार रात को एक मोबाइल चक्की (ट्रेक्टर के साथ लगी आटा चक्की) पलट गई। चक्की के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।
गांव डबवाली निवासी सुजान सिंह (50), लाभ सिंह (35) गांव शेरगढ़ से शुक्रवार रात को अपनी मोबाइल चक्की पर गांव लौट रहे थे। ट्रेक्टर को सुजान सिंह चला रहा था। चश्मा साहिब गुरूद्वारा रोड़ पर अचानक मोबाइल चक्की पलट गई। गांव डबवाली में करियाणा की दुकान चलाने वाले सुजान सिंह के बेटे बलजिन्द्र ने बताया कि सूचना पाकर वह भिन्द्र सिंह निवासी गांव डबवाली को साथ लेकर मौका पर पहुंचा। मोबाइल चक्की के नीचे दबे सुजान सिंह तथा लाभ सिंह को निकाला। सूचना पाकर मौका पर पहुंची डबवाली जन सहारा सेवा संस्था की एम्बुलैंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए डबवाली लाया जा रहा था, तो रास्ते में ही उसके पिता सुजान सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि लाभ सिंह को घायल अवस्था में डबवाली के एक प्राईवेट अस्पताल में लेजाया गया।
बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि उसके पिता सुजान सिंह ने कुछ समय पूर्व ही मोबाइल चक्की का कार्य शुरू किया था। वे गांवों में जाकर चक्की की मदद से लोगों का अनाज पिसाई किया करते थे। मामले की जांच कर रहे थाना शहर पुलिस के एएसआई रामसरूप ने बताया कि मृतक के पौत्रे भूपिन्द्र सिंह (24) पुत्र जगतार सिंह के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाते हुए शव का शनिवार को डबवाली के सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों को सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: