20 नवंबर 2014

गैस के प्रभाव से बाथरूम में नहा रही युवती बेहोश

डबवाली (लहू की लौ) वार्ड नं. 7 के जंभेश्वर नगर में बुधवार को गैस के प्रभाव से बाथरूम में नहा रही एक युवती बेहोश हो गई। जिसे गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। उपचार के लिये महिला को सिविल अस्पताल में लेजाया गया।
दोपहर को एक विवाहित युवती नहाने के लिये गैस गीजर लगे बाथरूम में गई थी। काफी समय तक बाथरूम से बाहर न आने पर उसकी सास तथा ससुर ने आवाज लगाई। काफी देर तक यहीं चलता रहा। बाद में दोनों ने गली में शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौका पर आये पड़ौसियों ने बाथरूम का गेट तोड़ डाला। युवती बाथरूम में बेहोश पड़ी थी। उपचार के लिये उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल में लेजाया गया। उपचार के बाद उसे होश आया। माना जा रहा है गैस के प्रभाव के चलते वह बेहोश हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: