20 नवंबर 2014

कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने मनाई इन्दिरा गांधी की 97 वीं जयन्ती


डबवाली (लहू की लौ) पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी की 97 वीं जयन्ती पर कांग्रेस कार्यालय मे रामजी लाल पूर्व प्रधान ब्लॉक कांग्रेस डबवाली की अध्यक्षता में बैठक करके उन्हें याद किया गया।  इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रीमति इन्दिरा गांधी की दृढ निर्णय क्षमता तथा उन द्वारा देश की एकता व अखण्डता के लिए किये गये कार्यो को याद किया तथा संकल्प लिया कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता देश की एकता व अखण्डता के लिए कार्य करते रहेंगे। इस सभा में कर्मचन्द शर्मा, केशव शर्मा, स. जगरूप सिंह, विनोद बांसल, इन्द्र जैन, गुरदीप कामरा, का. गणपतराम, बिमला पुहाल ने अपने विचार रखे। मंच संचालर्न ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रविन्द्र बिन्दू ने किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान नवरतन बांसल, जगसीर सिंह मिठड़ी, बलदेव राज शर्मा, जयदयाल मेहता, हेमराज जिन्दल, औमप्रकाश वधवा, बिमला महाशा, डा. नानक, लेखराज धमीजा, राजेन्द्र जोईया, मा. नत्थूराम, प्रशान्त गर्ग, डा. सन्तोष अरोड़ा, डा. सुरेन्द्र मदान, गुरचरण सिंह मान, गीता चैहान, जेताराम, भारत भुषण गर्ग, रमेश शर्मा, अशोक धमीजा, भीमसेन, सुरज चावला, भारती, दीपक बाबा, विजय कुमार, करमजीत सिंह  उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: