16 दिसंबर 2014

मकान की छत गिरने से एक घायल

डबवाली (लहू की लौ) मंडी किलियांवाली में पूर्व सरपंच किशोर चंद वाली गली में सोमवार को एक मकान की छत गिरने से एक युवक घायल हो गया। कमरे में पड़ा सामान टूटने से करीब डेढ़ लाख रूपये का नुक्सान हुआ है। युवक को उपचार के लिये एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
अस्पताल में उपचाराधीन विक्रम ने बताया कि सुबह 10 बजे वह छत पर खड़ा था। इसी दौरान छत नीचे गिर गई। वह मलबे में दब गया। घर के आंगन में मौजूद उसकी चाची माला तथा भाभी कमला देवी के शोर मचाने पर पड़ौसी अरमान, मुनीष, शोभित, संजय, सोनू तथा पवन मौका पर पहुंचे। उन्होंने उसे मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। छत गिरने से कमरे में पड़ा टीवी, फ्रिज, फर्नीचर तथा अन्य सामान टूट गया। जिससे करीब डेढ़ लाख रूपये का नुक्सान हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: