16 दिसंबर 2014

नील गाय को मारकर किये टुकड़े, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

डबवाली (लहू की लौ) गांव डबवाली में नील गाय को मारने का मामला सामने आया है। बिश्नोई समाज की शिकायत पर मौका पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने मौका से नील गाय के मांस के टुकड़े तथा अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रविवार सुबह बिश्नोई समाज के कुलदीप जादूदा ने पुलिस में शिकायत देकर कहा कि गांव डबवाली में लछमन सिंह बावरिया के घर पर नील गाय को मारकर उसका मांस पकाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस दौड़ पड़ी। मौका पर पशु चिकित्सक तथा वाईल्ड लाईफ विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया। पुलिस ने मौका से टोका, दात, छुरा बरामद कर लिया। मौका पर मिले पप्पू नामक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हिरासत में पूछताछ के दौरान पप्पू ने बताया कि नील गाय मृत अवस्था में गांव मांगेआना रोड़ पर स्थित खेतों के पास से मिली थी। उसने लछमन, दर्शन बगैरा के साथ मिलकर उसे वहीं काट डाला। कुछ मांस गांव मांगेआना के लोग भी ले गये। 
पशु चिकित्सक अरूण बांसल ने बताया कि मौका से मिला मांस तथा हड्डियां नील गाय की हैं। लेकिन यह बताना मुश्किल है कि उस समय नील गाय मृत थी या फिर जीवित।
वाईल्ड लाईफ इंस्पेक्टर राजेंद्र डांगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जायेगी।

शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह तथा मामले की जांच कर रहे एएसआई भूप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: