03 दिसंबर 2014

बांसल गौशाला के प्रधान बने

डबवाली (लहू की लौ) गौशाला डबवाली के द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गये। गौशाला कार्यालय में कार्यकारिणी सदस्यों ने पवन बांसल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना।
बैठक में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद बांसल, पूर्व अध्यक्ष हरबिलास निरंकारी, हेमराज जिंदल, सतपाल जिंदल, रमेश मित्तल, प्रवीण सिंगला, शाम लाल, रामलाल बागड़ी, अजनीश धारणियां, नसीब चंद गार्गी, सोमजीत शर्मा, मदन गर्ग, सुरेंद्र सिंगला बीकेओ ने भाग लिया। सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने के बाद गौशाला के शेष पदों पर भी सर्वसम्मति हो गई। गोवर्धन दास गोयल उपप्रधान, जवाहर कामरा सचिव, रामगोपाल मित्तल कोषाध्यक्ष चुने गये। जबकि उपसचिव पद पर नियुक्ति का अधिकार प्रधान को दिया गया।
शोक व्यक्त किया
चुनाव से पूर्व श्री गौशाला सदस्यों ने पूर्व प्रधान कमलेश गोयल के बेटे यशु गोयल की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। स्वास्थ्य कारणों के कारण कमलेश गोयल के प्रधान पद से दिये इस्तीफा को मंजूर करने के बाद चुनाव संपन्न करवाये गये।

कोई टिप्पणी नहीं: