10 सितंबर 2009

जौं की नई किस्म विकसित

हिसार (डी.डी. गोयल) चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि वैज्ञानिकों ने जौ की बीएच-902 नामक एक नई किस्म विकसित की है जो देश में जौ के गुणवत्ताशील उत्पादन वृद्धि में अह्म योगदान देगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.एस. खोखर ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गत सप्ताह भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में गेहूं और जौ के शोधकत्र्ताओं की 48वीं अखिल भारतीय बैठक में बीएच-902 किस्म पर देशभर से आए कृृषि वैज्ञानिकों ने अपनी सहमति व्यक्त की है। वैज्ञानिकों ने विगत 3 वर्षों से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीएच-902 की बिजाई करके इस किस्म की अधिक उत्पादन क्षमता सिद्ध की है। उन्होंने बताया कि उक्त किस्म विकसित करने में डॉ. एस.आर.वर्मा, एस.एस.राठी, एस.एस. कड़वासरा, आर.एस. लाम्बा, के.डी.सहरावत व वाई.एस. सोलंकी शामिल की टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: