09 सितंबर 2009

मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर ने की इमरजैंसी लैंडिंग

हिसार (लहू की लौ) हरियाणा के मुख्यमंत्री आज एक निजी हैलीकॉप्टर के द्वारा दिल्ली से मुक्तसर पंजाब के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने हरियाणा के पूर्व राज्यपाल तथा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री एच.एस. बराड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करनी थी। परन्तु मौसम खराब होने के कारण उनका हैलीकॉप्टर हिसार उतारा गया जहां से वह सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली के लिये वापिस रवाना हो गये। आज यहां जारी एक पै्रस विज्ञप्ति में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पै्रस सचिव सुरेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हैलीकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग एक सामान्य घटना है क्योंकि मौसम के खराब हो जाने पर हैलीकॉप्टर को सुरक्षित स्थान पर उतारा जाता है और ऐसा ही आज भी हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तथा उनके साथ सफर कर रहे सभी सुकुशल और सुरक्षित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: