Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

10 अक्टूबर 2009

अपहरण कर स्कूली छात्रा से बलात्कार

श्रीगंगानगर। एक छात्रा का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अभियुक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो उप सरपंच का दोहिता है। चूनावढ़ पुलिस ने बताया कि कस्बे की एक लड़की सात-आठ अक्टूबर की रात को गायब हो गई थी। उसके पिता ने कल गुरूवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आज सुबह यह लड़की अपने-आप घर आ गई। उसने घरवालों को बताया कि दयाराम (20) पुत्र लेखराम नायक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। कल दिनभर दयाराम ने उसे रोके रखा और दो-तीन बार उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि लड़की को आज उसका पिता थाने में लेकर आया और दयाराम के विरूद्ध अपहरण एवं बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दयाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की और दयाराम दोनों का मैडिकल चैकअप करवाया गया है।

अपहरण कर स्कूली छात्रा से बलात्कार

श्रीगंगानगर। एक छात्रा का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अभियुक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो उप सरपंच का दोहिता है। चूनावढ़ पुलिस ने बताया कि कस्बे की एक लड़की सात-आठ अक्टूबर की रात को गायब हो गई थी। उसके पिता ने कल गुरूवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आज सुबह यह लड़की अपने-आप घर आ गई। उसने घरवालों को बताया कि दयाराम (20) पुत्र लेखराम नायक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। कल दिनभर दयाराम ने उसे रोके रखा और दो-तीन बार उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि लड़की को आज उसका पिता थाने में लेकर आया और दयाराम के विरूद्ध अपहरण एवं बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दयाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की और दयाराम दोनों का मैडिकल चैकअप करवाया गया है।

विकास डब्ल्यूएसपी के कर्मचारियों में फिर झगड़ा, केस दर्ज

श्रीगंगानगर। रिको उद्योग विहार में स्थित विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड फैक्ट्री के कर्मचारियों में एक बार फिर गई रात झगड़ा हो गया। आरोप है कि हड़ताल के समर्थक कुछ मजदूरों-कर्मचारियों ने एक कर्मचारी के क्वार्टर में घुसकर उसे पीट दिया। रात दस बजे हुई इस घटना के संबंध में सदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार छाजूराम पुत्र नानडऱाम ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि कृष्ण बहादुर, करणीसिंह और संपत्तसिंह आदि मजदूरों-कर्मचारियों ने उसके क्वार्टर में आकर मारपीट की। मामला धारा 452, 323 व 143 में दर्ज किया गया है। विकास डब्ल्यूएसपी के कर्मचारी-मजदूर अपनी मांगों के समर्थन में एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। तीन दिन पहले भी कर्मचारियों ने हड़ताल को लेकर झगड़ा हो गया था और 9 जनों को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस हड़ताल के चलते झगड़े-फसाद का आज दूसरा मामला दर्ज हुआ है। इस बीच सूत्रों के अनुसार अभी तक हड़ताल को समाप्त कराने की कोई पहल प्रशासन की तरफ नहीं हुई है। फैक्ट्री के मालिक बीडी अग्रवाल कहीं बाहर गए हुए हैं। उनके कल श्रीगंगानगर आने पर समझौता वार्ता होने की संभावना है।

जिला प्रशासन और गौशाला प्रबंधकों के अडियल रवैये ने ली वृद्धा की बलि

अग्रसेननगर में सांडों की लड़ाई की चपेट में आने से वृद्धा की मौत श्रीगंगानगर। जिला प्रशासन के आलाधिकारियों, नगर में विभिन्न गौशालाओं की प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों और तथाकथित गौ-प्रेमियों के अडियल-उदासीन रवैये के कारण आज एक वृद्धा की बलि चढ़ गई। अग्रसेननगर में पार्क के समीप आज सुबह करीब 7 बजे अचानक दो सांड लड़ पड़े। इनमें से एक गुस्साये सांड ने वहां से गुजर रही 72 वर्षीय जमनादेवी पत्नी प्यारेलाल को सींगों से उठाकर जमीन पर दे मारा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वृद्धा को घायल देखकर लोग भागकर आये और सांडों को भगाया। जमनादेवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। उसके परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इंकार कर दिया। जवाहरनगर थाना पुलिस ने बताया कि मरग रिपोर्ट दर्ज किए बिना और पोस्टमार्टम किए बिना शव परिजनों को सौंप दिया गया। नगर में इससे पहले भी इसी तरह आवारा पशुओं के कारण कई जने बेमौत मारे जा चुके हैं। इसके बावजूद शहर को आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रभावी तथा पुख्ता कार्यवाही नहीं की जा रही। समय-समय पर नगरपरिषद आवारा पशुओं को फाटक में करने का अभियान चलाती है। पशुओं को पकड़कर गौशालाओं के सुपुर्द किया जाता है, लेकिन ऐसे आवारा-नकारा पशु गौशाला प्रबंधक अपने ऊपर थोपा गया अनावश्यक बोझ समझते हैं। ऐसे पशुओं को कुछ दिनों बाद पुन: शहर में आवारा छोड़ दिया जाता है। गौशाला प्रबंधकों का सारा ध्यान दुधारू पशुओं और इनके लिए सरकार से अनुदान प्राप्त करने पर लगा रहता है। राज्य सरकार हर महीने लाखों-करोड़ों रूपये का अनुदान गौशालाओं को देती है। इसके अलावा गौशालाओं को भारी भरकम दूध की कमाई भी होती है। अधिकांश गौशालाओं की प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों के घरों में गौशालाओं से मुफ्त दूध पहुंचता है। यह अडियल-उदासीन रवैया आगे न जाने कितने और लोगों की बलि लेगा।

राजस्व पटवारी रिश्वत लेते पकड़ा गया

श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस महीने में भी अपनी कार्यवाहियों की शुरूआत रिश्वतखोर पटवारियों को दबोचने से शुरू की है। जिले के दूरवर्ती रावला कस्बे में आज दोपहर एक राजस्व पटवारी को अपने कार्यालय में एक किसान से पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर जाट तथा डीएसपी दीक्षा कामरा ने रंगे हाथ पकड़ा। ब्यूरो ने पिछले महीने जिले में तीन पटवारियों को रिश्वत लेते पकड़ा था। आज की कार्यवाही में पटवारी पृथ्वीराज कड़वासरा को एक किसान महेंद्र पुत्र संतराम बिश्नोई निवासी 7 डीओएल (बी) से उसकी जमीन के रिकॉर्ड का दुरूस्तीकरण ओर जमाबंदी की नकल देेने की एवज में 5 हजार रूपये लेते हुए पकड़ा। इस रिश्वत के लिए पटवार पृथ्वीराज ने रावला में खाजूवाला मार्ग पर अपने अस्थाई कार्यालय में प्रात: 11 बजे बुलाया था। जैसे ही रूपये दिये जाने का संकेत मिला, ब्यूरो के दल ने छापा मार दिया। रिश्वत की राशि पटवारी के कुर्ते की जेब में से बरामद हुई। इस कार्यवाही से कस्बे में हड़कंप मच गया। काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ गया था। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार महेंद्र बिश्नोई की कमांड कृषि भूमि की गलती से सरकारी रिकॉर्ड में अनकमांड के रूप में एंट्री हो गई थी। जिला कलक्टर और एसडीएम ने महेंद्र के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए भूमि का कमांड के रूप में एंट्री करने के लिए दुरूस्तीकरण के आदेश दे दिये थे। इस रिकॉर्ड को दुरूस्त करने की एवज में पटवारी ने दस हजार की रिश्वत मांगी थी। महेंद्र बिश्नोई ने दो हजार रूपये पिछले महीने तथा एक हजार रूपये गत एक अक्टूबर को दे दिये थे। इसके बाद महेंद्र ने पटवारी से गुजारिश की कि वह पांच हजार रूपये और दे पायेगा। आज यह राशि देना तय हुआ था, लेकिन इससे पहले महेंद्र बिश्नोई ने ब्यूरो को शिकायत कर दी। सत्यापन करने पर शिकायत की पुष्टि हो गई। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर जाट ने बताया कि पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके चक 11 केपीडी स्थित निवासी तलाशी लेने पर विशेष कुछ नहीं मिला। पृथ्वीराज का रिटायरमेंट वर्ष 2011 में है। उसे कल ब्यूरो की बीकानेर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

07 अक्टूबर 2009

चौटाला व उनके पुत्रों ने गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर प्रदेश का विनाश करने का काम किया-दीपेन्द्र


डबवाली : कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश को स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन दे सकती है। प्रदेश में पिछले साढे 4 वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा बनाई गई योजनाओं के परिणामस्वरुप सामाजिक क्रांति के नये दौर की शुरुआत हुई है। यह बात रोहतक से सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रोड़ शो के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज डबवाली विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बनवाला, बिज्जूवाली, गोरीवाला, गंगा, जण्डवाला बिश्नोईयां, चौटाला, अबूबशहर और सकताखेड़ा गांव सहित डबवाली शहर में कांग्रेस प्रत्याशी डा. के.वी. के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। रोड़ शो के दौरान सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा का सभी गांवों में जोरदार स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने पगड़ी पहना कर व पटाखे चला कर सांसद का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। रोड़ शो के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 13 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत लेकर सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है और आगामी सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों में जनता ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करके यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस के अलावा उनका कोई और हितेषी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे 4 वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रकार की योजनाएं लागू की। उन योजनाओं के बलबुते पर ही आज पूरे देश में हरियाणा की विशेष पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना भेदभाव के हरेक गांव व शहर का सम्मान रुप से विकास कराने का काम किया है। बिजली, पानी, शिक्षा कांग्रेस पार्टी के मुख्य एजेण्डे में शामिल है और आमजन को यह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता की लहर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जोर शोर से चल रही है और हरियाणा के इतिहास में यह पहला अवसर है कि लोगों ने सत्तासीन पार्टी को ही दोबारा सत्ता सौंपने का मन बनाया है। उन्होंने डबवाली हलका के लोगों से आह्वान किया कि अब फैसला आपके हाथ में है, एक तरफ भय व भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले ऐसे लोग हैं जिन्होंने सत्ता में रहते हुए लोगों का शोषण करने का कार्य ही किया और दूसरी तरफ जनहितेषी कांग्रेस है, जिसने सिर्फ आम लोगों के हितों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने किसानों के लिए ऐसी योजनाएं लागू की गई जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है साथ ही साथ क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भूमि नीलाम का काला कानून समाप्त करके किसानों को राहत पहुंचाई है। आज किसान खुशहाल है और साथ ही साथ सभी तबगों के लोगों में खुशी का आलम है। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमों ओम प्रकाश चौटाला व उनके पुत्रों ने गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर प्रदेश का विनाश करने का काम किया है, वहीं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश को उन्नति व खुशहाली के रास्ते पर लाकर एक अनोखी मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि डा. के.वी. सिंह एक ईमानदार व संघर्षशील व्यक्ति हैं और उन्होंने डा. सिंह का बहुत करीबी से देखा है। उन्होंने कहा कि डा. सिंह ने डबवाली के लोगों के लिए जो स्वप्न देखा है वह लोगों के सहयोग से ही पूरा हो पायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. के पद पर रहते हुए डबवाली हलका के लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं लागू करवाकर हलके को विकास की पटरी पर ला खड़ा किया है। इस अवसर पर डा. के.वी. सिंह ने लोगों को अपने पक्ष में मतदान की अपील की और विश्वास दिलाया कि उनकी कलम हमेशा लोगों की भलाई के लिए ही कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आयेगी और डबवाली के लोगों का राज में हिस्सा तभी बनेगा जब कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी जीत कर विधान सभा में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि डबवाली हलके के विकास के लिए उन्होंने जो मुहिम चला रखी है वह तभी सफल होगी जब लोग उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि विधायक बनते ही वे क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे और हलका के बेरोजगार युवकों को नौकरियां दिलावने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह विधायक बनकर हलके के लोगों के बीच में रहकर ही कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्होंने हलके के लोगों की समस्याओं का निपटारा करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। डबवाली शहर की वर्षों पुरानी ओवरब्रिज की मांग के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर करवा दिये हैं और जल्द ही इस पर कार्य शुरु हो जायेगा। उन्होंने लोगों को 8 अक्तूबर को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की डबवाली में होने वाली रैली में भारी संख्या में पहुंचने का न्यौता भी दिया। इस अवसर पर डा. महेन्द्र सिंह रिणवा, ओम प्रकाश केहरवाला, अनिल खोड़, स. जसवंत बराड़, संदीप चौधरी, अमित सिहाग, रामजी लाल, नवरतन बांसल, मा. सम्पूर्ण सिंह, स. सरदूल सिंह रंधावा, सुरेश मैहता, स. दरबारा सिंह, संजय हिटलर, सतीश शर्मा, विनोद सरपंच, गीता शर्मा, कीर्त सिंह सरपंच, प्रेम कुमार सरपंच, कृष्ण सरपंच चौटाला, रमेश बागड़ी, श्योपत भाटी, मुखराम सिहाग, सतपाल रिसालिया, महोवीर सोढा, लालचंद, विजय सहारण, छोटू राम सहारण, रमेश बेरड़, हरचंद सरपंच, जग्गा बराड़, राजेन्द्र जैन, रमेश बागड़ी, नंद लाल धानक, राकेश वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रेक्टर-ट्राली तले आने से किशोर की मौत

डबवाली (लहू की लौ) गांव रिसालियाखेड़ा में एक ट्रेक्टर-ट्राली के नीचे आकर एक किशोर कुचला गया। जिसकी मौका पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी रिसालियाखेड़ा सोमवार शाम को घर से खेत जा रहा था कि सामने से आ रही सीमेंट की भरी ट्रेक्टर-ट्राली ने उसकी साईकिल में टक्कर मार दी। वह वहीं ढेर हो गया। ट्रेक्टर-ट्राली उसके ऊपर से गुजर गई और मौका से फरार हो गई। पुलिस ने कृष्ण लाल के ब्यान पर अज्ञात ट्रेक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीमेंट औढ़ां के दुकानदार का था। आरोपी की पहचान करके शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को डबवाली के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया।

मां-बेटे ने नहर में छलांग लगाई

डबवाली (लहू की लौ) सदर थाना के अन्तर्गत गांव जण्डवाला बिश्नोईयां में मानसिक परेशानी के चलते मां-पुत्र ने भाखड़ा नहर में डूब कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के सुपुर्द कर दिए। मिली जानकारी अुनसार गांव जण्डवाला बिश्नोईयां में दिवंगत मांगेराम का परिवार रहता है। कुछ समय पूर्व मांगे लाल का पुत्र विष्णु सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। विष्णु शारीरिक रूप से अपाहिज हो गया था। परिवार वाले उसकी इस हालत को देख कर काफी परेशान रहते थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विष्णु की इस हालत का देख कर उसकी मां लखेश्वरी देवी व भाई संजीव कुमार काफी परेशान रहते थे। मां-पुत्र विष्णु की देखभाल करने में स्वयं को असहाय महसूस करने लगे। बताया जाता है कि गत रात्रि दोनों मां-पुत्रों ने गांव के निकट से गुजर रही भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने नहर किनारे दोनों मां-पुत्रों के जूतों को देखकर उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने का अंदेशा जताया। तदोपरांत इसकी सूचना चौटाला पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नहर से शव बाहर निकाले। एकाएक हुए इस हादसे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इस बार इनेलो का साथ दो, हम नया हरियाणा देंगे- अजय


डबवाली : आप इस बार इनेलो का साथ दो, हम आपको खुशहाल मुस्कराता व लहलाहता हरियाणा देंगे। यह हमारा वादा ही नहीं बल्कि हमारा इरादा है। ये विश्वास भरे शब्द इनेलो के प्रधान महासचिव व राज्यसभा सांसद अजय सिंह चौटाला ने कहे। मंगलवार को डबवाली हलके के गांवों में चुनाव प्रचार करते हुए इनेलो प्रत्याशी ने लोगों को विश्वास दिलवाया कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास का जो पहिया रूक गया था उसे, फिर से गति प्रदान की जाएगी। इनेलो के शासनकाल में बिजली व पानी की कमी नहीं रहेगी वहीं व्यापारी व दुकानदार वर्ग इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति दिलवाकर, भयमुक्त माहौल उपलब्ध करवाया जाएगा। अजय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री के बिजली समस्या के हल करने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही हुड्डा ने बिजली संकट छह माह बाद हल करने की बात कही थी परन्तु पौने पांच वर्ष बीत गए, प्रदेश में बिजली संकट हल होने की बजाय बढ़ता ही चला गया और प्रदेश की जनता बेहाल रही। अब विधानसभा चुनावों में फिर से हुड्डा ने बिजली संकट हल करने के नाम पर वोट मांगने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि हुड्डा ने अपने पिछले शासनकाल में बिजली का संकट क्यों नहीं हल किया। इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता अब दोबारा हुड्डा की चिकनी चुपड़ी बातों में नहीं आएगी और इनेलो को भारी बहुत देकर सरकार बनाएगी। अजय चौटाला ने स्पष्ट कहा कि सीएम हुड्डा ने हरियाणा के हित सोनिया गांधी के हाथों में गिरवी रख कर प्रदेश के हिस्से का बिजली पानी, दिल्ली को देते रहे। उन्होंने कहा बिजली-पानी का संकट हल कर कांग्रेस की बस की बात नहीं है, यह तो इनेलो ही हल कर सकती है। उन्होंने वायदा किया कि इनेलो के सत्ता में आते ही किसी घर में एक सैकेंड के लिए भी अंधेरा नहीं होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आपसी भाईचारा बिगाडऩे व क्षेत्रवाद फैलाने के मामले पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विकास का दायरा केवल रोहतक शहर तथा नौकरियां किलोई हलके तक सीमित कर दी थी। यही कारण है कि आज सिरसा में छह वर्ष शुरू किया गया फ्लाईओवर पांच वर्ष में भी पूरा नहीं करवाया गया, यह क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो गया और सिरसा जिले में किसी को रोजगार नहीं मिला। यदि यहां किसी को रोजगार मिला तो, वह किलोई से आकर लगा। इनेलो प्रत्याशी ने कहा कि 13 अक्टूबर को एक झण्डे के नीचे एकत्रित होकर चश्मे वाला बटन दबा देना। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि इनेलो के सत्ता में आने पर क्षेत्रवाद समाप्त कर समान रूप से प्रदेश को विकास करवाया जाएगा और नौकरियों में सिरसा के लोगों का हक बहाल किया जाएगा। आज अजय सिंह ने गांव जगमालवाली, असीर, माक्खा, पिपली, मिठड़ी, नीलांवाली, मांगेआना, डबवाली गांव, जोगेवाला, पन्नीवाला मोरिका, देसूजोधा, फूलों, हेबुआना, हस्सु आदि गांवों का दौरा किया। गांवों में अजय चौटाला को भारी समर्थन मिला। इस अवसर पर निवर्तमान विधायक डॉ. सीता राम, सुरजीत सिंह मांगेआना, नरेंद्र बराड़, गुलजिंद्र, धर्मवीर नैन ,जगसीर सिंह, काला जापानी सहित इनेलो के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद थे।

01 अक्टूबर 2009

चुनाव से 48 घण्टे पूर्व सील हो जाएंगी सीमाएं

राजस्थान ने हरियाणा पुलिस से मांगी शूटरों की लिस्ट


डबवाली (लहू की लौ) 13 अक्तूबर को होने जा रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव से 48 घण्टे पूर्व हरियाणा के साथ लगते पंजाब और राजस्थान की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा और इस समय दौरान पंजाब और राजस्थान से किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला डबवाली के पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाऊस में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के आईजी स्तर के पुलिस अधिकारियों की इंटर स्टेट कोर्डिनेशन विंग की बैठक में लिया गया।
यह जानकारी देते हुए हिसार रेंज के आईजी अनन्त कुमार ढुल ने पत्रकारों को बताया कि इस बैठक में बीकानेर रेंज के हनुमानगढ़, चुरू, झुंझनू जिलों के एसपी, पंजाब के पटियाला रेंज के आईजी और मानसा, बठिण्डा, मुक्तसर और संगरूर जिलों के एसपी, हरियाणा के हिसार, भिवानी, जींद, सिरसा, फत्तेहाबाद जिलों के एसपी ने भाग लिया। जिला सिरसा के उपायुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए बताया कि पिछले वर्ष जनवरी 2008 में इसी प्रकार की इंटरस्टेट कोर्डिनेशन विंग की बैठक हुई थी। उस समय आपसी सहयोग के लिए, लिए गये फैसलों का अच्छा असर सामने आया है। जिससे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की सीमाओं से लगते क्राईम में कमी आई है और आपसी सहयोग से कई बड़े अपराधियों को पकडऩे में सफलता हासिल हुई है और साथ में अपराधों पर शिकंजा कसने में भी कामयाबी मिली है। उन्होंने बुधवार की बैठक के संदर्भ में बताया कि यह बैठक हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की गई है। लेकिन इसमें क्राईम पर भी विचार किया गया है। उनके अनुसार इस बैठक में चुनाव को निष्पक्ष और साफ-सुथरा करवाये जाने और लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति बनाये रखने के लिए चुनाव शुरू होने से 48 घण्टे पूर्व उक्त राज्यों के सभी बॉर्डर सील करने का फैसला लिया गया है। कहां-कहां नाके लगाये जाने है, इनकी पहचान तीनों ही राज्यों के अधिकारियों ने अपने-अपने राज्यों में चिन्हित कर ली है और नाकों पर पुलिस का प्रबन्ध करने का भी निर्णय ले लिया गया है। इसके अतिरिक्त कच्चे रास्तों पर पेट्रोलिंग करने के लिए पार्टियों का भी गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में तीनों ही राज्यों के आईजी ने चुनाव से 48 घण्टे पूर्व सीमाएं सील करने पर सहमति व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया कि इस समय में पंजाब और राजस्थान से किसी को भी बिना किसी कारण के हरियाणा की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा। आईजी ढुल ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए चयनित संवेदनशील केन्द्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। जिसमें बीएसएफ और राजस्थान बॉर्डर पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त माईक्रो ऑबजर्वर भी नियुक्त किये जाएंगे। इसके बाद क्राईम पर बातचीत करते हुए आईजी ढुल ने कहा कि तीनों राज्यों की पुलिस आपसी सहयोग करके लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल हो रही है। उनके अनुसार आपसी सहयोग के चलते ही तीनों राज्यों की पुलिस ने अपराधियों को सूचिबद्ध करके एक-दूसरे को सूचियां उपलब्ध करवाई हैँ और समय-समय पर एक राज्य के अपराधी दूसरे राज्य में जाकर अपराध करने के बाद सहयोग के चलते ही पकड़े गये हैं। इस सम्बन्ध में उन्होंने कई उदाहरण भी दिये। नशों के सम्बन्ध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दवाईयों के रूप में बिकने वाले नशे पर स्वास्थ्य विभाग का नियंत्रण है। इसलिए यह विभाग ही इस पर कार्यवाही कर सकता है। लेकिन खुले में चूरा पोस्त बिकने पर अंकुश लगा है और नशा बेचने वाले अपराधियों को सजा भी पुलिस के सहयोग के चलते मिल सकी हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी के चलते अवैध धंधा करने वाले लाभ कमाने के लिए एक-दूसरे राज्यों में वस्तुओं की स्मगलिंग करते हैं। इस स्मगलिंग में पेट्रोल बगैरा भी शामिल है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज द्वारा भी प्रयत्न किये जाने की जरूरत है। इस अवसर पर राजस्थान के बीकानेर रेंज के आईजी मेघनन्द मीणा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान से चूरा पोस्त पंजाब और हरियाणा में आ रहा है। जबकि हरियाणा से अवैध रूप से शराब बिकने को जा रही है। तीनों ही राज्यों की पुलिस इन स्मगलरों पर शिकंजा कसने के लिए प्रत्यनशील है और राजस्थान में इस संदर्भ में ठेकेदारों के खिलाफ केस भी दर्ज किये गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा से उन शूटरों की लिस्ट मांगी गई है, जो राजस्थान में जाकर शरण लेते हैं या फिर आते-जाते रहते हैं। चुनावों के मद्देनजर इन शूटरों पर राजस्थान में कार्यवाही की जायेगी।

कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा-अजय चौटाला

डबवाली (लहू की लौ) इनेलो ने कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को आधा-अधूरा, खोखला, झूठ का पुलिंदा व सत्ता से बाहर हो रही पार्टी की निराशा व मायूसी का प्रतीक बताया है। इनेलो के प्रधान महासचिव व सांसद अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेसी घोषणा पत्र में कोई भी स्पष्ट वायदा नहीं है और मात्र पिछले घोषणा पत्र को नए शब्द देते हुए मात्र शब्दजाल से लोगों को बहकाने की नाकाम कोशिश की गई है। अजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र देखने से यह बात पूरी तरह से साफ हो जाती है कि कांग्रेस ने अपने पिछले चुनाव घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया है और अब कांग्रेस एक बार फिर खोखली घोषणाओं से लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांच साल सरकार चलाने के बावजूद आज फि र उन्हीं वायदों को दोहरा रही है जिन्हें उसने पांच साल में पूरा नहीं किया। पिछले पांच वर्ष की विफलताओं व झूठी घोषणाओं की पोल खुलने के बाद जनता कांग्रेस को पांच साल तक सत्ता में बने रहने के दौरान लोगों के साथ किए गए विश्वासघात और धोखे की सजा जरूर देगी। उन्होंने कहा कि पिछले घोषणा पत्र में कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय के वोट हासिल करने के लिए उनसे अलग गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का झुठा वायदा किया और सरकार जाने के समय कह दिया कि पहली नवम्बर को अलग कमेटी बनाएगें और आज उस मामले पर यू-टर्न लेते हुए मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कोई वायदा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इससे सिक्ख समाज के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया धोखा व विश्वासघात खुलकर सामने आ गया है। इनेलो के प्रधान महासचिव ने कहा कि कांग्रेस ने 2005 के चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस ने प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग, मानवाधिकार आयोग, सफाई मजदूर आयोग, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग, अल्पसंख्यक वित्तीय और विकास निगम जैसे आठ आयोग व निगम बनाने का वायदा किया था लेकिन आज तक उन वायदों पर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से मुख्यमन्त्री निरन्तर यह दावे कर रहे हैं कि सरकार ने पिछले चुनाव के समय लोगों से किए सभी वायदे पूरे कर दिए हैं और वायदों से भी ज्यादा काम किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने अपने पिछले घोषणा पत्र में विकास परिषद के गठन, पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए नए विभाग का गठन, उत्तरी हरियाणा में पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर स्नातकोत्तर संस्थान, वैट की समाप्ति, हिमाचल प्रदेश के साथ सांझा पन-बिजली परियोजनाएं लगाने और गैस पर आधारित बड़े संयंत्र लगाने की बातें कही थी लेकिन दुख का विषय है कि किसी भी मामले पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और आज पांच साल के बाद बिना किसी शर्म के एक नया घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। मुख्यमन्त्री को इनेलो पहले भी किसी भी सार्वजनिक मंच पर सार्वजनिक बहस के लिए आमन्त्रित कर चुकी है लेकिन वे केवल झूठ व छलावे के आधार पर सत्ता हासिल करना चाहते हैं।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

कालांवाली (लहू की लौ) डबवाली रोड पर बीती रात एक कार के अनियंत्रित हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कालांवाली निवासी कृष्ण असीजा अपने साथी मास्टर सतपाल के साथ किसी कार्य के लिए कार में सवार होकर सिरसा आए थे। बीती देर रात वापिस लौट रहे थे कि ओढ़ां व पन्नीवाला के निकट सामने से आ रहे दूसरे वाहन की तेज लाईटें पडऩे के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। कार में सवार कृष्ण असीजा व सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कृष्ण असीजा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार के लिए रैफर कर दिया, लेकिन घाव के ताव न सहते हुए कृष्ण असीजा ने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया, जबकि सतपाल का उपचार सिरसा के सामान्य अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मीना बाजार के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पानी की टंकी मे डूबने से एक व्यक्ति की मौत

सिरसा (लहू की लौ ) बरनाला रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के निकट पानी की टंकी मेें डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव कल देर सायं बरामद किया गया। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरनाला रोड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी की झोंपड़ पट्टी में रहने वाला जग्गू दिहाड़ी-मजदूरी करता था। सोमवार को उसने शराब का सेवन किया हुआ था और नहाने के लिए टेलीफोन एक्सचेंज के निकट शैट्रिंग स्टोर के संचालकों द्वारा बनाई गई पानी की टंकी में नहाने के लिए उतर गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने सोमवार को उसे आस-पास तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। मंगलवार देर सायं उसकी लाश टंकी के ऊपर आ गई। इस बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

मिट्टी में दबने से मौत

बनवाला (जसवन्त जाखड़) गांव में एक व्यक्ति पर मिट़टी का तौंदा गिर जाने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव बनवाला को जयवीर अपने ही गांव के पूर्व सरपंच हरिराम के खेत से लाल मिट्टी लेने के लिए गया था और जब वह लाल मिट्टी खोद रहा था तो मिट्टी गिली होने के कारण बह गई और उसके ऊपर मिट्टी का तौंदा गिर गया और वह दब गया। मौके पर गांव का राजगुरू भी संयोग से मिट्टी लेने चला गया और उसने देखा की जयवीर की बैल गाड़ी वहां खड़ी है लेकिन वहां जयवीर नहीं है। उसे संंदेह हुआ तो उसने आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को आवाज लगाई। जिस पर सोहन लाल, भोपत राम, दलीप जाखड़, विजय कुमार जाखड़, भीम सैन वहांं पहुंच गये। लोगो ने गंभीर हालत में जयवीर को खड्डे में से निकाल कर औढा अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां से उसे सिरसा रैफर कर दिया गया। सिरसा में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गरीब परिवार से संबंधित है और उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। गांव वालों ने सरकार से गरीब परिवार को आर्थिक मदद करने की अपील की है।

30 सितंबर 2009

बस-ट्रक भिड़न्त : 9 मरे, 28 घायल





हनुमानगढ़ (लहू की लौ) जिले के रावतसर के समीप मेगा हाइवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 जनों की मौत हो गई तथा 28 जने घायल हो गए। जयपुर से श्रीगंगानगर आ रही जैन ट्रैवल्स की बस (आरजे 23 पीए 0511) में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (पीबी 05 एम 9967) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़त में दोनों वाहनों के चालकों समेत 9 जनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में एक महिला व एक सवा का बच्चा भी शामिल था। इस सीधी भिड़ंत में 28 जने चोटिल हो गये। इनमें में से 10 जनों की हालात चिंताजनक होने के कारण उन्हें अन्यत्र रैफ र कर दिया गया। अपुष्ट जानकारी के अनुसार इनमें से एक जने की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने से मरने वालों की संख्या दस तक पहुंच गई है। मृतकों में एक दंपत्ति तथा पिता-पुत्र शामिल हैं। घायलों में श्रीगंगानगर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बीपी चंदेल भी शामिल हैं। श्री चंदेल और दो अन्य घायलों सीता पुत्री हनुमान निवासी वार्ड नं. 13, पुरानी आबादी व कमला पुत्री बिरदाराम निवासी साधूवाली छावनी को श्रीगंगानगर के एक प्राइवेट तथा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डा. रवि कुमार सुरपुर व पुलिस अधीक्षक मोहनसिंह स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचे। पुलिस अधीक्षक मोहनसिंह निठारवाल ने बताया कि जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही जैन ट्रैवल्स की वीडियोकोच आज सुबह राज्य राजमार्ग संख्या 7 पर धन्नासर के पास बीएसएफ का सामान लेकर जा रहे ट्रक से जा टकराई। इस भीषण भिडंत में बस के एक तरफ का हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक का कैबिन उसमें फंस गय। इत्तला पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर के्रन से दोनों वाहनों को अलग किया और गैस कटर से बस को कई जगह से काटकार उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला और जो भी वाहन मिला उससे रावतसर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक महिला सहित 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। आठ मृतकों की शिनाख्त हो गई है। पुलिस अधीक्षक और जिला कलक्टर ने दुर्घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। स्थानीय कस्बावासी घायलों की मदद के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में उमड़ आये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष राजपूत मेडीकल टीम लेकर रावतसर स्वास्थ्य केन्द्र में लगभग 9 बजे पहुंचे। स्वास्थ्य केन्द्र में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची, कस्बे के रमेश स्वामी, उमेश वकील, सुनील धारीवाल, बिश्रसिंह शेखावत, पूर्व पार्षद पृथ्वी देहडू सहित आदि लोगों ने पहुंच घायलों की सार-संभाल की। एसडीएम सुखबीर सिंह चौधरी रावतसर के थानाधिकारी दिनेश राजौरा और पल्लू के थानाधिकारी अरूण चौधरी इत्तला मिलते ही दल-बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नजदीक के चक 29 डीडब्ल्यूडी के ग्रामीणों की मदद से घायलों को तथा मृतकों के शवों को रावतसर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। चक 29 डीडब्ल्यूडी के ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटनास्थल पर मंगलवार रात्रि पशु चारा तूड़ी भरी एक ट्रेक्टर -ट्राली पलट गई थी। ट्राली तिरपाल लगाकर ऊपर तक भरी हुई थी। माना जा रहा है कि ट्राली के बीड के कारण ट्रक चालक ट्राली को ऑवर टेक करते समय सामने की तरफ आ रही है बस को नहीं देख पाया। तेज गति से चल रहे दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गये। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गये। बस के ड्राइवर साईड वाला पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भिड़ंत का धमाका सुनकर चक 29 के कई ग्रामीण घटनास्थल की तरफ भागे तथा आनन-फ ानन में अपने गांव से 9 टैम्पो मंगवाकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। आपातकाल सेवा 108 एम्बूलैंस सेवा देरी से घटनास्थल पर पहुंची। मेगा हाइवे की एम्बूलैंस सेवा लगभग 7 बजे पहुंची। दुर्घटना सुबह 4.45 बजे हुई। भिड़ंत की भीषणता का आलम यह था कि बस पलटी खा गई तथा उसे क्रेन से सीधा किया गया तो उसके नीचे दबकर मरे दो यात्रियों के शव मिले। ट्रक चालक के शव के चिथड़े उड़ गये। उसके शव को एक चादर में इक_ा कर मोर्चरी कक्ष पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान: घटनास्थल पर मरे 9 जनों में से आठ जनों की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें ट्रक चालक विक्की (25) पुत्र वरयाम सिंह निवासी फतेहाबाद (हरियाणा), बस चालक हरलाल पुत्र रामलाल जाट निवासी सबलपुरा (सीकर), नानूराम रेगर (45) पुत्र सूरजाराम निवासी श्रीगंगानगर, सुजान सिंह (35) पुत्र प्रतापसिंह निवासी अटरस (आगरा), अवतार सिंह (28) व उसका पुत्र राजू (डेढ़ वर्ष) निवासी पुरानी आबादी श्रीगंगानगर, रामसिंह पुत्र ज्ञानसिंह राजपूत निवासी व उसकी पत्नी सरोज कंवर, निवासी मिरेन (सीकर) मृतकों में शामिल है। पुलिस ने बताया कि सुजानसिंह व एक अज्ञात शख्स के शव को छोड़कर बाकी सभी शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गए हैं। मृतक अवतारसिंह की पत्नी रमनदीपकौर इस हादसे में गंभीर घायल हो गई, जिसे हनुमानगढ़ टाउन के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के लिए रैफर कर दिया गया। यह हुए घायल: पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों की भिड़त में अजय (30) पुत्र चरणसिंह निवासी नांगल (पंजाब), सबीर (22) पुत्र इसमाइल खां निवासी विद्याधर नगर (जयपुर), पतासी देवी (45) पत्नी नानूराम रेगर निवासी गंगानगर, सीता जाजोडिय़ा (22) पुत्री हनुमान सिंह रेगर निवासी अजमेर रोड़ जयुपर, सुभाष (42) पुत्र हरीराम अग्रवाल निवासी मानसरोवर (जयपुर), नरेश अरोड़ा (39) पुत्र रामचन्द्र श्रीगंगानगर, विजय सिन्धी (37) पुत्र शोभाराम निवासी 365 हैड (रावला), देवीलाल (18) पुत्र बलराम नायक निवासी बोदीवाला जिला फि रोजपुर (पंजाब), नंदसिंह (57) पुत्र प्रतापसिंह निवासी देई (जिला बूंदी), बलवीर सिंह (27) पुत्र नंदसिंह राजपूत देई (जिला बूंदी), रिछपाल (30) पुत्र हरदमसिंह निवासी सादुलशहर, विमल जीत (40) पत्नी मनमोहन सिंह निवासी केसरसिंहपुर, बलविन्द्र सिंह (48) पुत्र अनोप सिंह निवासी धून्दा,जिला तरनतारन (पंजाब), पूनम कंवर (27) पत्नी देवेन्द्र सिंह राजपूत निवासी पूरानी आबादी श्रीगंगानगर, रमनदीप (22) पत्नी अवतार सिंह पुरानी आबादी श्रीगंगानगर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बुद्धिप्रकाश (39) पुत्र बद्रीलाल चन्देल निवासी आवां तहसील देवली, अशोक (23) पुत्र ओमप्रकाश खटीक निवासी वजीरपुरा (नई दिल्ली),सुरेन्द्र (25) पुत्र रावताराम नायक निवासी बोदीवाला (फाजिल्का, पंजाब), सुरेन्द्र शर्मा (38) पुत्र प्रकाश नारायण निवासी चांदपोल (जयपुर),कमला कुमारी (18) पुत्री विरधाराम निवासी लालोट (जिला नागौर), गोरी (23) पत्नी नवीन गुप्ता निवासी सिरसा,दीपचंद (25)पुत्र मूलचंद निवासी लक्ष्मणगढ़,नीरज ब्राह्मण (23) पुत्र बाबूलाल सैंथल (जिला दौसा),चंदन चावला (23) निवासी श्रीगंगानगर, मदनलाल (20) पुत्र भूपराम नायक निवासी बोदीवाला (फाजिल्का, पंजाब), गौरव पुत्र गुरविन्द्र सिंह निवासी गुलाबे वाला, मनोज कुमार (30) पुत्र ठाकरमल स्वामी निवासी माड़ोदा (सीकर) व सर्वजीत पुत्र लोकसिंह निवासी जिन्दल कॉलोनी श्रीगंगानगर घायलों में शामिल है। मुकदमा दर्ज: दुर्घटनाग्रस्त बस के कंडक्टर सीकर निवासी मनोज कुमार पुत्र सांगरमल स्वामी ने पुलिस थाना में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाये जाने का मुकदमा करवाया है।

29 सितंबर 2009

बाबा रामदेव ने योग को बना दिया है परचून की दुकान-कर्मवीर

डबवाली (लहू की लौ) पतंजलि योग फाउंडेशन, लोनावाल महाराष्ट्र तथा महर्षि पंतजलि अंतर्राष्ट्रीय योग विद्यापीठ के संस्थापक, योग प्रचार में बाबा रामदेव के सबसे पुराने साथी स्वामी कर्मवीर ने कहा कि परचून की दुकान चलाना संयासियों का काम नहीं है। योग को योग के हिसाब से ही चलाया जाना चाहिए अन्यथा लोगों का योग और सन्यासियों से विश्वास उठ जाएगा। वे सोमवार को हिसार से फाजिल्कां जाते समय कुछ समय के लिए पत्रकारों से डबवाली में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामदेव योग के मिशन को लेकर चले थे और यह मिशन बहुत अच्छा था। जिससे लोगों को लाभ भी हुआ। लेकिन अब बाबा रामदेव अपने उद्देश्य से भटक गये हैं। उन्होंने तो बिस्कुट और आटा तक बेचना शुरू करके योग को परचून की दुकान बना दी है और इस व्यापार में सरकारी नियमों की भी धज्जियां उडाई जा रही हैं, जोकि राष्ट्र के हित में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उद्देश्य से भटकते हुए बाबा रामदेव ने पैप्सी और कोका कोला के खिलाफ भी बोलना बन्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक साधु-सन्यासी को सुरक्षा के लिए इतने कमांडों की जरूरत नहीं होती और उन्होंने सलाह दी कि बाबा रामदेव को स्वामी दयानन्द की तरह निर्भय होकर घूमना चाहिए और सत्य भाषण निर्भय होकर करते रहना चाहिए। बल्कि बाबा रामदेव को प्रयोग करो और फेंक दो की नीति नहीं करनी चाहिए और झूठे भाषण से बचना चाहिए। उन्होंने बीमारियों का कारण बढ़ते हुए प्रदूषण को बताया और कहा कि सरकार और लोगों को मिलकर प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। जो उद्योग प्रदूषण फैलाते हैं, उन पर नियंत्रण स्थापित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि योग केवल रोग ही नहीं भगाता बल्कि जीवन में संयम पैदा करके जनसंख्या नियंत्रण में कारगर साबित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय योग और संस्कृति अपनाने से नैतिकता जीवन में आती है और इसका अनुसरण करने से भ्रष्टाचार से स्वयं ही मुक्ति मिल सकती है।

अपनी सरकार बना लो, बाकी काम मेरे जिम्मे छोड़ दो-अजय चौटाला

डबवाली (लहू की लौ) एक बार आप राजनैतिक ताकत देकर अपनी सरकार बना लो, बाकी काम मेरे जिम्मे छोड़ दो, कोई कोर कसर नहीं रहने दूंगा। आपके हक में जो भी होगा, वही कानून बना कर नीचे लिख दिया जाएगा....ओमप्रकाश चौटाला। उक्त शब्द डबवाली से इनेलो प्रत्याशी अजय सिंह चौटाला ने कहे। वे आज डबवाली हलके के गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। गांवों में पंहुचने पर अजय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया और अपना समर्थन व्यक्त किया। पार्टी महासचिव ने आज मु़ख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इनेलो कहने में नहीं काम करने में विश्वास करती है। प्रदेश का राजनीतिक इतिहास इस बात का गवाह है कि इनेलो ने जो बात कही है, उसे पूरा करके दिखया है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने 1987 में कर्ज माफ करने व वृद्धों को पेंशन देने का वायदा किया था तो कांग्रेसी नेताओं ने इसे वोट लेने का स्टंट बताते हुए कहा था ऐसे कानून तो बन ही सकता पर चौधरी देवीलाल ने सत्ता संभालते ही कर्ज माफी व वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू कर कांग्रेसियों की बोलती बंद कर दी थी। आज ऐसी योजनाओं का अनुसरण पूरे देश में किया जा रहा है। अब भी हम वायदा करते हैं जो कहा है सरकार आने पर उसे पहली कलम से पूरा करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भी पार्टी को बहुमत मिलने के बाद हम विधानसभा में कानून बनाने के लिए जाएंगे न कि भेड़ चराने। जो कहा है उसे करके दिखाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि घोषणाएं करने में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विश्वास है, इनेलो का नहीं। इनेलो को जनहित योजनाएं लागू करने में विश्वास रखती है। इनेलो प्रत्याशी अजय चौटाला ने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि हर वर्ग का एक लाख रूपये तक का कर्ज माफ हो,सभी वृद्धों को समान रूप से 1200 रूपये पेंशन व तीन हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता मिले। हर घर में निशुल्क गैस कनेक् शन चूल्हे समेत व हर घर में स्वच्छ पेयजल हर घर में पहुंचे और हर गरीब व पिछड़े वर्ग के बीपीएल कार्ड बनें और स्कूल के बाद उनकी बेटियां स्कूटी पर मोपेड जाएं तो, 13 अक्टूबर को सभी एक झंडे के नीचे आज कर चश्मे का बटन दबा देना। सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आज अजय सिंह चौटाला ने गांव किंगरे, मिलकपुरा, ओंढो, चोरमार, सालमखेड़ा, नूईयांवाली, घूंघावाली आदि गांवों का दौरा किया। दौरे में उनके साथ निवर्तमान विधायक डा. सीताराम, राधेराम गोदारा, सरदार जगरूप सिंह, बलराम जाखड़, महेंद्र डूडी, भरत सिंह ओंढा, सुखमिंदर सिंह, सीतादेवी सहित अन्य इनेलो नेता उपस्थित थे।

इनेलो की सरकार आने पर डबवाली में बनाएंगे पोलटेक्निकल कॉलेज-मीनू

डबवाली (लहू की लौ) चौ. देवीलाल विद्यापीठ के वाईस चेयरमैन मनिन्द्र पाल सिंह मीनू फताकेरा ने कहा कि डबवाली में पोलटेक्निक कॉलेज की जरूरत है ताकि इस क्षेत्र के बच्चे रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्राप्त करके स्वयं के कार्य चला सकें। वे इनेलो द्वारा वार्ड नं. 3, 4 और 5 के युवाओं की डॉ. गिरधारी लाल गर्ग के क्लीनिक पर आयोजित एक सांझी बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अजय सिंह चौटाला को मतदान करने का मतलब मुख्यमंत्री को मत देना है। चौटाला के विधायक बनने और इनेलो की सरकार बनने पर वह डबवाली में पोलटेक्निक कॉलेज खोले जाने की उनकी मांग को प्राथमिक आधार पर पूरा करवायेंगे। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त करते हुए क हा कि इनेलो की सरकार में प्रत्येक युवा को फ्री शिक्षा दी जायेगी। इस मौके पर इनेलो नेता रणवीर सिंह राणा ने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए विशेष आर्थिक जोन बना जायेगा। जिसमें छात्रों को शिक्षा से लेकर रोजगार तक की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि गौ धन की रक्षा के लिए तत्कालीन चौटाला सरकार ने 15 रूपये प्रति गौ धन के हिसाब से गौशालाओं को देने की घोषणा की थी और इसे अदालत ने भी मंजूरी दे दी थी लेकिन हुड्डा सरकार ने यह कह कर इसे देने से इंकार कर दिया कि सरकार इतना आर्थिक बोझ सहन नहीं कर सकती। इस मौके पर मार्किट कमेटी बठिंडा के चेयरमैन गुरतेग सिंह गीकू, पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, बिल्लू जुनेजा, बलदेव भीटीवाला, सुभाष गुप्ता गोरीवाला, सुरेन्द्र बर्तन, प्रिंस जुनेजा, ऋषि गुप्ता, मल्ली ग्रोवर, आकाशदीप, मि_ू, दीपक ग्रोवर, लवली धमीजा, विक्की सिंगला, विनोद नारंग, राकेश बांसल, काका मोंगा उपस्थित थे।

हुड्डा के राज में पैसे दो काम करवाओ-अभय

सिरसा : वरिष्ठ इनेलो नेता खेल रतन चौधरी अभय सिंह चौटाला ने गांव बगूवाली में सरपंच बुधसिंह के निवास पर एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के साढ़े चार साल के शासनकाल से प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान है। न बिजली, न पानी, न कानून व्यवस्था यदि कोई अपनी शिकायत लेकर थाने में जाते है तो थानेदार भी पैसे मांगते है कि पैसे दो और अपना काम करवाओ। गांव बग्गूवाली निवासी मिट्ठू सिंह पुत्र बोगा सिंह को कोर्ट ने रास्ता दे रखा है इस बात को लेकर जब मिट्ठू सिंह थाने में गए तो थानेदार ने कहा कि आप पैसे लाओ तो आपको रास्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दावा करते नहीं थकते कि हरियाणा के अंदर भयमुक्त भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है इससे बड़ा उदाहरण क्या है इसकी पोल खोलते हुए उन्होंने कोर्ट के आदेश पत्रकारों को दिखाया। लोग 13 अक्तूबर का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस भ्रष्ट सरकार से पीछा छुड़ाया जाए। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोगों की इच्छा तो यह है कि नतीजा दिवाली से पहले आए ताकि जीत की खुशी का जश्र दिवाली से पहले ही बनाया जाए। आज महंगाई की मार से आम आदमी दुखी है जबकि केंद्रीय कृषिमंत्री कहता है कि चावल और महंगे होंगे, कभी कहता है कि चीनी महंगी होगी। आज किसान का इतना बुरा हाल है कि उसे फसल के लागत के भाव भी नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि आज गेहूं का भाव सरकारी तौर पर 1080 रूपए है जबकि खर्चों 1150 रूपए आता है और विदेशों से सरकार 2200 रूपए क्ंिवटल के भाव से गेहंू आयात करती है। कांगे्रस की हमेशा यह नीति रही है कि लालच लोभ देकर वोट हासिल करना सत्ता में आने के बाद वो बड़े घरानों के साथ पांच वर्ष तक जेबें भरने का काम करती है। एक प्रश्र के उत्तर में चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि कांग्रेस सारी इक_ी हो जाए तब भी इनेलो अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी। एक अन्य प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि इनेलो फतेहबाद व सिरसा की सभी सीटों पर काबिज होगी और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस अवसर पर कालांवाली से अकालीदल बादल प्रत्याशी चरणजीत सिंह, विनोद कम्बोज, हरदयाल सिंह गदराना, जिला पार्षद सदस्य बुद्ध सिंह, सुभाष कम्बोज, भोला सिंह सरपंच, कुलवंत सिंह पूर्व सरपंच उपस्थित थे।