29 सितंबर 2009

हुड्डा के राज में पैसे दो काम करवाओ-अभय

सिरसा : वरिष्ठ इनेलो नेता खेल रतन चौधरी अभय सिंह चौटाला ने गांव बगूवाली में सरपंच बुधसिंह के निवास पर एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के साढ़े चार साल के शासनकाल से प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान है। न बिजली, न पानी, न कानून व्यवस्था यदि कोई अपनी शिकायत लेकर थाने में जाते है तो थानेदार भी पैसे मांगते है कि पैसे दो और अपना काम करवाओ। गांव बग्गूवाली निवासी मिट्ठू सिंह पुत्र बोगा सिंह को कोर्ट ने रास्ता दे रखा है इस बात को लेकर जब मिट्ठू सिंह थाने में गए तो थानेदार ने कहा कि आप पैसे लाओ तो आपको रास्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दावा करते नहीं थकते कि हरियाणा के अंदर भयमुक्त भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है इससे बड़ा उदाहरण क्या है इसकी पोल खोलते हुए उन्होंने कोर्ट के आदेश पत्रकारों को दिखाया। लोग 13 अक्तूबर का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस भ्रष्ट सरकार से पीछा छुड़ाया जाए। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोगों की इच्छा तो यह है कि नतीजा दिवाली से पहले आए ताकि जीत की खुशी का जश्र दिवाली से पहले ही बनाया जाए। आज महंगाई की मार से आम आदमी दुखी है जबकि केंद्रीय कृषिमंत्री कहता है कि चावल और महंगे होंगे, कभी कहता है कि चीनी महंगी होगी। आज किसान का इतना बुरा हाल है कि उसे फसल के लागत के भाव भी नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि आज गेहूं का भाव सरकारी तौर पर 1080 रूपए है जबकि खर्चों 1150 रूपए आता है और विदेशों से सरकार 2200 रूपए क्ंिवटल के भाव से गेहंू आयात करती है। कांगे्रस की हमेशा यह नीति रही है कि लालच लोभ देकर वोट हासिल करना सत्ता में आने के बाद वो बड़े घरानों के साथ पांच वर्ष तक जेबें भरने का काम करती है। एक प्रश्र के उत्तर में चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि कांग्रेस सारी इक_ी हो जाए तब भी इनेलो अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी। एक अन्य प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि इनेलो फतेहबाद व सिरसा की सभी सीटों पर काबिज होगी और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस अवसर पर कालांवाली से अकालीदल बादल प्रत्याशी चरणजीत सिंह, विनोद कम्बोज, हरदयाल सिंह गदराना, जिला पार्षद सदस्य बुद्ध सिंह, सुभाष कम्बोज, भोला सिंह सरपंच, कुलवंत सिंह पूर्व सरपंच उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: