04 दिसंबर 2014

भाजपा का कांग्रेस मुक्त-लोकदल लुप्त कार्यक्रम

विकास कार्यों में हुई धांधलेबाजी की करवाई जाएगी उच्च स्तरीय जांच: देव कुमार शर्मा

डबवाली (लहू की लौ) भाजपा कार्यकर्ताओं की एक  बैठक वैद्य रामदयाल मार्केट में स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को रामलाल बागड़ी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के नए वोट बनवाने व फर्जी वोटों की पहचान कर उन्हें कटवाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। इसके साथ-साथ पार्टी के सदस्यता अभियान को भी तेज करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता देव कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुक्त-लोकदल लुप्त कार्यक्रम के तहत पार्टी के नए सदस्य बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जन-जन को पार्टी व भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों के बारे में बताएंगे और उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में भाजपा के इतने अधिक सदस्य बनाए जाएंगे कि कांग्रेस व लोकदल का कोई नामलेवा नहीं रहेगा। 
देवकुमार शर्मा ने कहा कि डबवाली में विकास कार्यों के दौरान हुई गड़बडिय़ों व धांधलेबाजी की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी व जिसने भी पैसा खाया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा भविष्य में विकास के जो भी काम होंगे उनमें किसी को भी गुणवत्ता से समझौता नहीं करने दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अब लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता वोट बनाने व पार्टी के सदस्यता अभियान कार्य में समर्पित भाव से कार्य करते हुए जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटियां निभाएं।   
बैठक में भाजपा नेता विजय वधवा, कौर चंद मोंगा, मनोज शर्मा, मुकंद सेठी, सुनील जिंदल, डा. आरके वर्मा, कृष्ण कीनिया, नरेश बागड़ी, राकेश बब्बर, सुरेंद्र बर्तन वाले, शिव कुमार, मोहनी धमीजा, ऋषि सिंगला, मा. जसवंत, रवि सेठी एडवोकेट, श्याम सुंदर, रजनीश मोंगा, प्यारे लाल, तारा चंद लदड़, अशोक शर्मा, आशीष सिंह, ललित बांसल, विजय पटवारी, विकास, अश्विनी, मुनीष मोंगा, नवनीत, मा. मेघराज, पलविंद्र जींतला, प्रवेश घई, रोहित सेठी, सोनू व अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: