04 दिसंबर 2014

खंड स्तरीय खेल 8-9 को

डबवाली (लहू की लौ) दो दिवसीय खंड स्तरीय राजीव गांधी खेल प्रतियोगिता 8-9 दिसंबर को सिरसा रोड़ स्थित गुरू गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में होगी। यह जानकारी देते हुये खंड खेल अधिकारी सुखजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 वर्ष की आयु के लड़के-लड़कियां भाग ले सकेंगे। 8 दिसंबर को लड़कियां तथा 9 दिसंबर को लड़के अपना दमखम दिखाएंगे। कोच के अनुसार प्रतियोगिता में एथलीट, कबड्डी, बालीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबाल शामिल है। पहले तीन स्थान पाने वाले खिलाडिय़ों के खाते में ईनामी राशि पहुंचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: