30 नवंबर 2014

एचपीएस में खेल मुकाबलों के दूसरे दिन 214 तमगों के लिए विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

डबवाली (लहू की लौ) स्थानीय एचपीएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल में एचपीएस स्टडी ग्रुप के तीन दिवसिय खेल मुकाबलों के दूसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मैंबर पंचायत
गुरपाल सिंह भाटी व सोहन सिंह भाटी ने की।
खेलों के दूसरे दिन 214 तमगो के लिए विद्यार्थियों ने अपना दम-खम लगाया और अपने-अपने इवेंट्स में मैडल जीते। विद्यार्थियों ने एक दूसरे का उत्साह वद्र्धन किया और खिलाडिय़ों ने कहते है हमको प्यार से इण्डिया वाले गीत पर नाच गाकर मनोरंजन किया और दिन भर की थकान को भी दूर किया। खेल परिसर को स्वच्छ रखने में भी विद्यार्थियों व समूचे स्टाफ  ने विशेष रूचि दिखाई।
इस अवसर पर आठवीं की लड़कों की 200 मीटर दौड़ में लोकिन्द्र ने सोने का, सतविन्द्र सिंह ने चांदी का तथा रोबिन ने तांबे का तमगा जीता। एलकेजी की लड़कों की फ्रॉग रेस में आरूष, वीर गुप्ता तथा निखिल ने सोने, चांदी व तांबे के तमगे जीते व लड़कियों में लक्ष्मी, साक्षी तथा वर्षा ने सोने, चांदी व तांबे के तमगे जीते। यूकेजी लड़कियों की फॉग रेस में सोफिया  ने सोने,  यशदीप कौर ने चांदी व सरमीत ने तांबे के मैडल जीते वहीं लड़कों में अभिजीत सिंह ने सोने, अरमान सिंह ने चांदी व विक्रम सिंह ग्रेवाल ने तांबे के तमगे जीते। प्रथम कक्षा की फ्रॉग रेस में लड़कियों में अवंतिका ने सोने का, उर्षिता ने चांदी  तथा नवजोत कौर ने तांबे के तमगे जीते व लड़को में धीरज पवार ने सोने, शौर्य बिश्नोई ने चांदी तथा पुष्कर सिंह ने तांबे के तमगे जीते। 
दूसरी कक्षा की लड़कों की फ्रॉग रेस में तक्षक, विशेष तथा अनमोल ने क्रमश सोने, चांदी व तांबे के तमगों को जीत का खुशी मनाई तथा लड़कियों में गुंजन, तनिशा व प्राची ने मैडल जीते व विक्टरी स्टैंड पर अपनी धाक जमाई। नौवीं व दसवीं कक्षा की लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में किरन ने सोने का, कशिश ने चांदी का तथा अंजू ने तांबे का तमगा जीता। ग्याहरवीं तथा बाहरवीं की लड़कों की 200 मीटर दौड़ में अमृतपाल सिंह ने सोने का, प्रवेश ने चांदी का तथा अमरिन्द्र ने तांबे का तमगा जीता वहीं लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में शिवानी ने सोने का, प्रभजोत ने चांदी का व मुस्कान ने तांबे का तमगा जीता।
 एलकेजी, यूकेजी, प्रथम तथा द्वितीय कक्षा तक की कक्षाओं की बाधा दौड़ में एलकेजी से लड़कों में निखिल, आरूष व साहेबदिल तथा लड़कियों में साक्षी, प्रणवी रानी तथा दिव्या ने सोने, चाँदी तथा ताँबें के तमगे जीते। वहीं यूकेजी से लड़कों में हरमोहिन्द्र सिंह, अंशुल गुगनानी व जनि कुमार तथा लड़कियों में रिधिमा सिंगला, मेक्षा तथा चाहत ने सोने, चाँदी तथा ताँबें के तमगे जीते। प्रथम कक्षा से लड़कों में से हेमंत भण्डारी, पुष्कर सिंह व धीरज पवार व राजन, खुशवीर सिंह व मंजीत सिंह ने तथा लड़कियों में से जाहनवीं, उर्षिटा व गीतिका ने सोने, चांदी तथा तांबे के तमगे जीते। द्वितीय कक्षा से लड़कों में से विशेष सबलानिया, तक्षक व हर्षित ने तथा लड़कियों में से रीतिका, गगनदीप व शिवानी ने सोने, चांदी तथा तांबे के तमगे जीते। द्वितीय कक्षा की 200 मीटर दौड़ में लड़कों में से अजय कुमार, अर्शदीप सिंह तथा अरमानदीप सिंह ने तथा लड़कियों में से रिंकल कम्बोज, महकप्रीत तथा नोमल ने सोने, चांदी तथा तांबें के तमगे जीते। 
तृतीय कक्षा की बाधा दौड़ में लड़कियों में रीटा, टीशा व चाहत तथा लड़कों में संयम, वंश सेठी तथा पीयूष शर्मा ने क्रमश: सोने, चांदी व तांबे के तमगे जीते। चतुर्थ कक्षा की बाधा दौड़ में शबनव प्रीत ने सोने का, विश्वदीप कौर ग्रेवाल ने चांदी का तथा जीनू कुमारी ने तांबे का तमगा जीता। पांचवीं कक्षा की शाट-पुट में लड़कों में से तुषार ने सोने का, तृप्त सचदेवा ने चांदी का तथा रजत ने तांबे का तमगा जीता। 
लम्बी कूद में छटी कक्षा से लड़कियों में से जयश्री, रिया तथा कुदरत ने सोने, चांदी तथा तांबे के तमगे जीते तथा इसी कक्षा की रिले दौड़ में से दीक्षांत, अंकुश, कौशल व साजन की टोली ने सोने का तथा आशीष वर्मा, खुशप्रीत, एकांत सुथार तथा ब्रिजेश कुमार ने चांदी का तथा नवदीप सारन, अमृतपाल सिंह, रूपिन्द्र सिंह व राहुल सिंह ने तांबे का तमगा हासिल किया। आठवीं कक्षा के गोला फेंक प्रतियोगिता में हर्ष रूपल, हर्ष कुमार तथा सोयब ने सोने, चांदी तथा तांबे के तमगे जीते। 
नौवीं व दसवीं कक्षा लम्बी कूद में संजीव कुमार, गुरप्रीत सिंह व कुलदीप सिंह ने सोने, चांदी तथा तांबे के तमगे जीते। नौवीं दसवीं शॉटपुट इवेंट में कौशल, अखिल कुमार तथा शेरू ने सोने, चांदी तथा तांबे के तमगे जीते। ग्याहरवीं व बाहरवीं कक्षा की 400 मीटा दौड़ में अमरिन्द्र सिंह ने सोने का, प्रवेश ने चांदी का तथा राहुल ने तांबे का तमगा जीता। इसी कक्षा की बाधा दौड़ में लड़कियों में सुमन देवी ने सोने का काजल ने चांदी का तथा पल्लवी रानी ने तांबे का तमगा जीता। 
इस अवसर पर ताकत सिंह, नीरज कुमार, श्रबनम, सिकन्दर सिंह ने भी बच्चों को तमगे पहना कर सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: