11 सितंबर 2009

कानूनी हैल्पलाईन सेवा शुरू

डबवाली (लहू की लौ) उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति डबवाली के अध्यक्ष तथा एसडीजेएम महावीर सिंह और सचिव तथा जेएमआईसी अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्यालय, चण्डीगढ़ में हैल्पलाईन सेवा शुरू की है। जिसका उद्घाटन न्यायामूर्ति आदर्श कुमार गोयल न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस सेवा के शुरू हो जाने से हरियाणा राज्य का कोई भी नागरिक अपनी कानूनी समस्याओं से निपटने हेतू जानकारी हासिल कर सकता है। कानूनी सलाह/सहायता चाहने वाला व्यक्ति उपरोक्त सेवा केन्द्र में व्यक्तिगत तौर पर आकर या दूरभाष नं. पर 0172-2604055 और वैबसाईट : 222.द्धह्यद्यह्यड्ड.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर सुबह 9 से रात के 12 बजे तक सम्पर्क कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: