09 जून 2020

घर में घुसे युवक के खिलाफ केस

डबवाली (लहू की लौ) शहर थाना पुलिस ने रात को घर में घुसने के आरोप में भारत कुमार निवासी वार्ड नं. 15 डबवाली की शिकायत पर सन्नी निवासी डबवाली के निवासी केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 6-7 जून की रात्रि 12.30 बजे घर पर शोर सुनाई दिया तो वह जाग गया। उसने उठकर देखा तो एक लड़का घर के अंदर था, जोकि अपराध करने की नीयत से घुसा था। एक लड़का घर के गेट पर खड़ा हुआ था। गेट पर खड़ा लड़का भाग गया। जबकि भागते समय घर में घुसा युवक गिर गया। उसे पकड़ लिया गया। आरोपित ने अपनी पहचान सन्नी के रुप में करवाई।

कोई टिप्पणी नहीं: