08 दिसंबर 2014

पहले कांग्रेस ने लूटा, अब भाजपा लूट रही-चौटाला

डबवाली (लहू की लौ) इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रविवार को डबवाली हल्के के गांव गोरीवाला, लंबी, सुकेराखेड़ा, जोतांवाली का दौरा कर नैना सिंह चौटाला को विजयी बनाने पर ग्रामीणों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस व बीजेपी दोनों दलों मे कोई फर्क नही हैं। दोनों दल किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग के विरोध मे नीतियां बनाते है। पहले कांग्रेस ने दोनों हाथों से देश के लोगों को लूटा और अब भाजपा शोषण कर रही है। मजदूर को पूरी मजदूरी नही मिल रही और किसान को फसल के उचित दाम नही दिए जा रहें । किसानी घाटेे का सौदा बन गई है और प्रदेश का धरती पुत्र भूखे मरने के कगार पर है। कपास व धान का भाव अपने न्यूनतम मूल्य पर पहुंच गया है लेकिन बीज व खाद की कीमतें आसमान छू रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह सब हालात तब बदलेंगे जब सत्ता की बागडोर सही हाथों मे होगी। उन्होंने हल्के के लोगों को परिवार का सदस्य बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष व सहयोग की कभी कोई कमी नहीं रही और आगे भी ऐसे ही सहयोग व सघंर्ष करना होगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनेलो के कार्यकर्ता चौ. देवीलाल की सोच व नीतियों पर चलने वाली फौज है। ऐसे में बिना मुकाम हासिल किए इस फौज ने पीछे बैरक में लौटना नहीं सीखा। इस मौके पर उनके साथ राधेराम गोदारा, संदीप गंगा, सर्वजीत मसीतां, लवली मैहता, गिरधारी बिस्सू, कुलदीप जम्मू, मंदर सिंह सरां, सरपंच पवन मैहता, राकेश कुमार, रामकुमार बिश्नोई व मनजीत सिंह सिधू मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: