26 नवंबर 2014

मिट्ठू सिंह बराड़ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डबवाली (लहू की लौ) इनेलो प्रवक्ता एवं पार्टी के मीडिया प्रभारी राम सिंह बराड़ के पिता मिट्ठू सिंह बराड़ को मंगलवार को डबवाली में आयोजित एक समारोह में विभिन्न प्रमुख नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मिक शंाति के लिए प्रार्थना की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, विधानसभा में उपनेता एवं पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू, फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिला परिषद चेयरमैन डॉ. सीता राम, भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चौपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार बलजीत बल्ली, खुशहाल लाली, अमरजीत सिंह सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्व. मिट्ठू सिंह बराड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कोई टिप्पणी नहीं: