21 नवंबर 2014

खेलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डबवाली (लहू की लौ) वीरवार को राजकीय उच्च विद्यालय डबवाली गांव में मुख्याध्यापक लक्ष्मण दास की अध्यक्षता में बाल स्वच्छता दिवस के साथ-साथ खेल दिवस भी मनाया गया।
ये हुये मुकाबले
स्कूल प्रवक्ता सुरिन्द्र कुमार, धर्मपाल तथा पीटीआई मनजोध कौर मान ने बताया कि  खेलों के हैंडबॉल मुकाबले में कैप्टन गगनदीप की टीम विजेता रही। जबकि स्लो साईकिल रेस  के मिडल विंग लड़कों में मनप्रीत तथा लड़कियों में लखवीर कौर प्रथम रहे। उच्च विंग लड़कों में मनप्रीत सिह और लड़कियों में सुरीना ने प्रथम स्थान पाया।
आलू चम्मच दौड़ मिडल विंग लड़कों में अभिषेक तथा लड़कियों में पिन्दू कौर पहले स्थान पर रहे। जबकि उच्च विंग लड़कों में रब्बदीप सिंह और लड़कियों में संदीप कौर ने प्रथम स्थान पाया। 100 मीटर दौड़  मिडिल विंग लड़कियों में परमपाल कौर और लड़कों में चरणजीत सिंह,उच्च विंग लड़कों में मनप्रीत सिंह तथा लड़कियों में संदीप कौर प्रथम रहें। मिडल विंग के 50 मीटर लंगड़ी दौड़  लड़कियों में प्रणीका, 200 मीटर दौड़ लड़कियों में  परमपाल कौर तथा लड़कों
में चरणजीत सिंह प्रथम रहे। उच्च विंग लड़कियों में संदीप कौर तथा लड़कों में बिन्द्र सिंह ने पहला स्थान पाया।
कबड्डी खेल उच्च विंग लड़कों में कैप्टन गुरविन्द्र की टीम प्रथम रही। जबकि रस्साकशी लड़कों में कैप्टन विजय और गुरसेवक की टीम, लड़कियों में वीरपाल और सुरिन्द्र की टीम प्रथम रही। लम्बी कूद में चरण जीत और जगसीर प्रथम रहे जबकि लड़कियों में अमन दीप कौर तथा वीरां ने बाजी मारी।

कोई टिप्पणी नहीं: