21 नवंबर 2014

खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 24 नवंबर को

डबवाली (लहू की लौ) ग्रामीण आंचल की महिलाओं में खेल को बढ़ावा एवं खेल प्रतिभा को निखारने के लिए 24 नवंबर को डबवाली खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी सरोज कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि अगामी 24 नवंबर को स्थानीय गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में डबवाली खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस खेल प्रतियोगिता में चम्मच आलू रेस, मटका रेस और 100 व 400 मीटर रेस की प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली प्रतिभागी को ईनाम दिया जाएगा। कंबोज ने बताया कि खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक संतुलन बना रहता है, अपितु खेलों के जरिए राष्ट्र स्तर पर पहचान भी बनाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं के चहूमुंखी विकास के प्रति सजग है। उन्हें सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में जारी योजनाओं के साथ खेल प्रतियोगिताओं का भी लाभ उठाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: