15 जून 2020

बाबा सुंदर दास ग्रोवर ट्रस्ट ने फायर कर्मचारियों को किया सम्मानित

डबवाली (लहू की लौ) रविवार को बाबा सुन्दर दास ग्रोवर ट्रस्ट (सकता खेड़ा परिवार) ने फायर कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस व अन्य नियमों का पालन करते हुए सैनिटाइजऱ और मास्क देकर,फूलमाला डाल कर सम्मानित किया।
इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन सुरिंदर ग्रोवर आढ़ती ने कहा कि दमकल कर्मी अपनी जान जोखिम में डाल कर समाज के लोगो की जान व माल की सुरक्षा करते है। वास्तव में ये योद्धा भी सम्मान के योग्य है।
इस मोके पर ट्रस्ट के सचिव अमरजीत ग्रोवर, मनोहर लाल सह सचिव, सीए पुनीत ग्रोवर पीआरओ नवीन ग्रोवर कैशियर, रामनिवास ग्रोवर, धीरज ग्रोवर, सरदारी लाल ग्रोवर नवनीत ग्रोवर उपस्थित थ। इसके इलावा  एसपीओ कुलदीप कुमार मोंगा(भूतपूर्व सैनिक) व बीरबल सिंह को भी नई अनाज मंडी ए ब्लाक में भी सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: