02 जून 2020

ओलावृष्टि से नरमा की फसल को 30 फीसद नुकसान

डबवाली(लहू की लौ)सोमवार को तेज आंधी के साथ बरसात आई और फिर ओलावृष्टि शुरु हो गई। चौटाला बेल्ट के कई गांवों में ओलावृष्टि का समाचार है। नया राजपुरा गांव में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई बताई जाती है। करीब 1500 एकड़ में बिजांत नरमा की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई। किसान नेता मिट्ठू कंबोज के अनुसार ओलों का आकार काफी था। ओलों के कारण नरमा के छोटे-छोटे पौधे उखड़ गए तो बड़े पौधों को नुकसान पहुंचा। करीब 30 फीसद नरमा की फसल को नुकसान पहुंचा है। सरकार को तुरंत स्पैशल गिरदावरी करवाकर राहत देनी चाहिए। कंबोज के अनुसार सरकार के पास मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रकबा संबंधी पूरी जानकारी उपलब्ध है। ऐसे में सरकार को बिना आनाकानी किए मदद करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: