24 दिसंबर 2014

कर्मचारी बोले सरकार के खिलाफ

डबवाली (लहू की लौ) सोमवार को आल हरियाणा पी.डब्लयू.डी. (पीएच) मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजि. 681 की एक बैठक सिविल हस्पताल के बुस्टिंग स्टेशन में चेयरमैन राजकुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा की गई और कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में टाल मटोल का रवैया अपना रही है।
कर्मचारियों ने बैठक में बताया कि किसी भी वॉटर वक्र्स पर सामान नहीं दिया जा रहा है। डेलीवेज कर्मचारियों को 1500,2000,3000 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है।  उनके अनुसार एक ही विभाग में एक ही कैडर के डेलीवेजिज कर्मचारियों को अलग-अलग वेतन दिया जा रहा है। जो न्यौचित नहीं है। उन्होंने भेदभाव समाप्त करके सभी को सरकारी नियमानुसार वेतन दिये जाने की मांग की। इस मौके पर पाल सिंह प्रधान वीरचन्द सचिव, राजेश, हेमराज, दुलीचन्द, जयराम, शिवप्रताप, आत्माराम, विनोद कुमार, रूप राम शाक्य आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: