01 दिसंबर 2014

समय बदला, सुबह 9 बजे लगेगा स्कूल

डबवाली (लहू की लौ) हरियाणा शिक्षा विभाग ने सर्दी को देखते हुये 1 दिसंबर 2014 से स्कूलों का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह 9 बजे लगेंगे। शाम को साढ़े 3 बजे छुट्टी होगी।
निजी स्कूलों को जानकारी नहीं
निजी स्कूलों को समय तबदील होने की जानकारी नहीं है। एनपीएस के निदेशक वेदप्रकाश भारती तथा एचपीएस के निदेशक रमेश सचदेवा ने बताया कि स्कूल समय परिवर्तित होने के संबंध में विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है। भारती के अनुसार कोई जानकारी न होने की वजह से सोमवार को बच्चे निर्धारित समय सुबह साढ़े 8 बजे आएंगे। दोपहर बाद 2 बजकर 40 मिनट पर छुट्टी की जायेगी। शिक्षा विभाग की ओर से कोई पत्र या जानकारी मिलने के बाद ही स्कूल समय में परिवर्तन किया जायेगा।
आचार्य रमेश सचदेवा ने कहा कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के चलते सोमवार को विद्यालय में छुट्टी रहेगी। मंगलवार को विद्यालय अपने निर्धारित समय पर लगेगा। हालांकि शिक्षा विभाग ने समय परिवर्तन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है।
मौखिक जानकारी दी थी
खंड शिक्षा अधिकारी संत कुमार बिश्नोई ने कहा कि 1 दिसंबर 2014 से स्कूल समय में परिवर्तन कर दिया गया है। इस संबंध में सभी विद्यालयों को मौखिक तौर पर जानकारी दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: