18 नवंबर 2014

धन्यवादी दौरे पर बोली नैना चौटाला


लड़की पढ़ाओ, लड़की बचाओ पर संजीदा हूं

डबवाली (लहू की लौ) देवीलाल परिवार की पहली महिला विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि वह विधानसभा में हल्के की जनता की आवाज बन कर उनके हितों की लड़ाई लड़ेगी। महिलाओं के उत्थान के लिए वह प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ाओ, लड़की बचाओं को लेकर वह बेहद संजीदा हैं और इस मुद्दे पर वह गंभीरता से काम करेंगी। वे सोमवार को हल्का डबवाली के धन्यवादी दौरे के पहले दिन ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं।
नैना सिंह चौटाला ने पहले दिन गांव नुहियांवाली, औढ़ां, चोरमार, गांव डबवाली तथा शहर डबवाली में जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि डबवाली हल्के के लोगों ने उन्हें विजयी कर विधानसभा में भेजा है, इसके लिए वह हमेशा हल्के के लोगों की ऋणी रहेंगी। उन्होंने कहा कि इनेलो की बेशक सरकार न बनी हो परन्तु वह विपक्ष में रह कर हल्के की जनता की आवाज उठाएंगी और उनके हितों के लिए संषर्घ करेंगी।
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जनता ने भाजपा को सत्ता में बैठाया है और भाजपा के कार्यों का आंकलन करेंगे कि भाजपा सरकार कितनी जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरती है।
नैना सिंह चौटाला ने गांव चोमार स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा में माथा टेककर अरदास की। इस अवसर पर डॉ. सीता राम, राधेराम गोदारा, नक्षत्र सिंह मल्हान, संदीप गंगा, सर्वजीत मसीतां, मंदर ओंढा, गिरधारी बिस्सू, जगसीर मांगेआना, महेंद्र डूडी, राजेंद्र गोदारा, मोहन साहू, अवतार मल्हान, पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, सतपाल सिंह, राजवंत, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह, जगनंदन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: