08 जनवरी 2011

शिवराज सिंह सरपंच यूनियन के अध्यक्ष बने

डबवाली (लहू की लौ) ब्लाक डबवाली के विभिन्न गांवों के सरपंचों की एक बैठक स्टेडियम में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से गांव मसीतां के सरपंच शिवराज सिंह को सरपंच यूनियन का प्रधान चुना गया।
इस मौके पर ब्लाक डबवाली के 48 गांवों में से 31 गांवों के सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित हुए। जिनमें सतिन्द्र कुमार जूतांवाली, हंसराज दीवानखेड़ा, जग सिंह फुल्लो, ओमप्रकाश लम्बी, हरचरण सिंह गिदडख़ेड़ा, जगदीप सिंह पन्नीवाला मोरिकां, सुरजीत सिंह देसूजोधा, शिवराज सिंह मसीतां, हरबंस सिंह जोगेवाला, रामसरूप सुकेराखेड़ा, गुरादित्ता सिंह गंगा, रामकुमार मुन्नांवाली, राजा राम बिज्जूवाली, भरत सिंह बनवाला, देवीलाल चकजालू, जगजीत सिंह गांव डबवाली, जगसीर सिंह मांगेआना, दलवीर सिंह हैबूआना, सुरजीत सिंह पाना, ओमप्रकाश मौजगढ़, गुरदीप कौर रामपुरा बिश्नोईयां, रामेश्वरी रामगढ़, लालचन्द राजपुरा माजरा, अमानती देवी अबूबशहर, सुखदेव सिंह खुईयांमलकाना, कश्मीर सिंह मोढ़ी, सहजिन्द्र सिंह रामपुरा, मानक चन्द रत्ताखेड़ा, बलविंद्र सिंह अहमदपुर दारेवाला, रामजी लाल लखुआना, बलकरण सिंह मटदादू शामिल थे।
सरपंच यूनियन के सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित प्रधान शिवराज सिंह को सभी उपस्थित सरपंचों ने अन्य पदाधिकारी बनाने के अधिकार भी सौंपे। इस अवसर पर जूतांवाली के सरपंच सतिन्द्र सिंह को यूनियन का सचिव मनोनित किया गया।
इस मौके पर पांच सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें हंसराज दीवानखेड़ा, जग सिंह फुल्लो, हरचरण सिंह गिदडख़ेड़ा, जगरूप सिंह सकताखेड़ा, बलकरण सिंह मटदादू के नाम शामिल हैं। सरपंच यूनियन के प्रधान शिवराज सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा और उनकी प्राथमिकता गांवों के पंच और सरपंच का सम्मान बढ़ाना होगा। अगर कोई अधिकारी अनावश्यक रूप से किसी पंचायत प्रतिनिधि को परेशान करेगा तो उसके खिलाफ संयुक्त रूप से संघर्ष किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: