08 जनवरी 2011

मुख्तियार सिंह नंबरदार वरिष्ठ उपप्रधान बने

डबवाली (लहू की लौ) इनेलो के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हल्का डबवाली के अध्यक्ष साहब राम बिश्नोई ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी घोषित की है।
यह जानकारी देते हुए पार्टी के हल्का डबवाली प्रैस प्रवक्ता लवली मैहता, कार्यालय प्रभारी महेन्द्र डुडी तथा टेकचंद छाबड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि मुख्तियार नंबरदार घुकांवाली वरिष्ठ उपप्रधान, दरियाई लाल मैहता खुईयांमलकाना प्रधान महासचिव, श्योकरण थापन जण्डवाला बिश्नोईयां, रणवीर भादू कालूआना, रामस्वरूप शर्मा टप्पी, रामकिशन मैहता बिज्जूवाली, राज सिंह अलीकां, मोहन लाल सहू रिसालियाखेड़ा, रूपराम रोहिल लखुआना को उपप्रधान तथा छोटू राम जलंधरा आसाखेड़ा, देवकरण डुडी बनवाला, किशोरी लाल बिश्नोई गंगा, भजन लाल खिचड़ सकताखेड़ा, दयाला राम पूनियां अहमदपुर दारेवाला, बलदेव नंबरदार किंगरे, भजन लाल सहारण नुहियांवाली को महासचिव नियुक्त किया गया है।
इसके साथ राजेन्द्र बेरड मुन्नांवाली, जगजीत सिंह मांगेआना, हंसराज भादू अबूबशहर, प्रेम सिहाग चौटाला, सुरेन्द्र पूर्व सरपंच जण्डवाला बिश्नोईयां, सुखदर्शन सिंह औढ़ां को सचिव तथा रामस्वरूप सरपंच सुकेराखेड़ा, नछत्तर सिंह पन्नीवाला मोरिकां, निरंजन सिंह माखा, ओमप्रकाश पंच लखुआना, सज्जन गोदारा ढाणी सिक्खा, लोकनाथ नंबरदार मोडी, लक्ष्मण सिंह नौरंग को सह सचिव नियुक्त किया गया है।
इसी तरह ओमप्रकाश तरड़ गंगा को संगठन सचिव, कुलदीप शर्मा पिपली को प्रचार सचिव, प्रहलाद सहारण चौटाला को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि जयराम प्रजापत गांव डबवाली, सूरजाराम भांभू मलिकपुरा, देवीलाल बिरट बिज्जूवाली, राजू सेरडिया चक फरीदपुर, हरमंदर सिंह फुल्लो, जवाहर मैहता लंबी, विजय जाखड़ भारूखेड़ा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। उधर सुरेन्द्र सिंह हल्का प्रधान अल्पसंख्यक डबवाली ने परमजीत सिंह माखा, नसीब सिंह नौरंग को सह सचिव नियुक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: