12 सितंबर 2009

दहेज प्रकरण में तीन पर केस दर्ज

रानियां (लहू की लौ) न्यायालय के आदेश पर रानियां थाना पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के आरोप में ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संतनगर निवासी सुमित्रा पुत्री दारासिंह का विवाह दमदमा निवासी बलकार सिंह पुत्र सोहनसिंह के साथ हुआ। ससुराल पक्ष द्वारा विवाहोपरांत दहेज की मांग को लेकर सुमित्रा को प्रताडि़त किया जाने लगा। पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दी किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुमित्रा ने न्यायालय में ससुराल पक्ष पर कार्रवाई को लेकर इस्तगासा दायर किया। आरोप लगाया कि पति बलकार सिंह, ससुर सोहनसिंह व सास रूपो उसे और दहेज लाने के लिए दबाव बनाते थे। दहेज न लाने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप था कि उक्त लोगों द्वारा प्रताडि़त किए जाने का सिलसिला जारी रहा। न्यायालय ने रानियां थाना पुलिस को उक्त तीनों के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताडऩा व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: