08 सितंबर 2009

धोखाधड़ी में पिता-पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज

सिरसा (लहू की लौ) धोखाधड़ी से जमीन खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गालेवाला (पंजाब) निवासी गुरसेवक सिंह पुत्र जगदेव सिंह गांव सिंहपुरा में अजैब सिंह पुत्र मुंशी सिंह से कुछ एकड़ जमीन खरीदी थी। गुरसेवक सिंह ने अजायब सिंह को बाकायदा चार लाख रुपये जमीन की अग्रिम राशि अदा की थी। अजैब सिंह ने यही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। मामला पुलिस तक जा पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार पीडि़त गुरसेवक सिंह ने डबवाली न्यायालय की शरण ली। दायर याचिका में गुरसेवक सिंह ने कहा कि अजायब सिंह ने अपने पुत्रों बग्गा सिंह, जग्गा सिंह व छग्गा सिंह से मिलकर जमीन अन्य व्यक्ति को बेच दी। जब इस बाबत अजायब सिंह से बात की गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी चार लाख रुपये की अग्रिम राशि भी हड़प गए। आरोप है कि पुलिस ने उक्त लोगों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। आज न्यायलय ने ओढां थाना पुलिस को उक्त चारो पिता-पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी, ठग्गी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं: