08 सितंबर 2009

लड़की बरामद, आरोपी फरार

डबवाली (लहू की लौ) लम्बी पुलिस ने छापामारी करके छह सितम्बर से गांव घुमियारा से लापता हुई लड़की को गांव लम्बी से बरामद कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घुमियारा निवासी मनजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह की शिकायत पर उसकी नाबालिग लड़की सर्वजीत कौर को इसी गांव के लखविन्द्र सिंह के साथ विवाह का झांसा देकर गांव के बस अड्डा से अपहरण करके ले जाने के आरोप में गांव के चार जनों बलौर सिंह पुत्र जसवीर सिंह, कुलवन्त सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, लखविन्द्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, बिन्द्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के खिलाफ धारा 363, 366ए आईपीसी के तहत केस दर्ज करके उनकी तालाश शुरू कर दी थी।
सूत्रों ने आगे बताया कि पुलिस ने संदिग्ध स्थानों पर छापामारी करके लड़की को गांव लम्बी से बरामद कर लिया है और लड़की ने पुलिस को दिये ब्यान में कहा है कि पिछले 4-5 वर्ष से उसका लखविन्द्र से लव चल रहा था और मोबाइल पर अक्सर उनकी बातें भी होती रहती थीं। इसकी जानकारी जब उसकी माता मनजीत कौर को पता चला तो उसे उसके ननकाना गांव संघराना थाना बरीवाला में भेज दिया था। लेकिन 8 दिन पूर्व वह लखविन्द्र के साथ शादी करवाने के लिए भाग गई थी।
किलियांवाली चौकी प्रभारी एएसआई जसबीर सिंह ने उपरोक्त केस की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद लड़की के ब्यान दर्ज करके उसे उसके अभिभावकों को सौंप दिया है। जबकि आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस छापामारी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: