07 सितंबर 2009

कन्या का भ्रूण मिला

सिरसा (लहू की लौ) वैदवाला रोड स्थित सिरसा मेजर में आज एक कन्या भ्रूण मिला। सूचना मिलने पर हुड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रात: राहगीरों ने वैदवाला रोड से गुजर रही सिरसा मेजर में एक भ्रूण पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना हुड्डा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लिया और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार भ्रूण कन्या का है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: