07 सितंबर 2009

दुर्घटना में बलेरो सवार पांच घायल

डबवाली (लहू की लौ) शनिवार देर रात को मण्डी किलियांवाली के मलोट रोड़ पर स्थित भट्ठा के नजदीक एक बलेरो के ट्रेक्टर-ट्राली से टकरा जाने से बलेरो सवार पांच जने घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में लाया गया।
घायल सतनाम सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी अलूना मियाना (लुधियाना) ने बताया कि वे लोग मधुमक्खी पालने का काम करते हैं। गांव मैहना में बने उनके मधुमक्खी के फार्म पर मधुमक्खियां मर रही थी। जिसको वे उत्तर प्रदेश में स्थानांतरित करना चाहते थे। इसी इरादे से वह अपनी बलेरो में सवार होकर शनिवार रात को करीब 11 बजे गांव मैहना की ओर जा रहे थे की कि आगे से गुजर रही पराली की भरी ट्रेक्टर-ट्राली को मलोट रोड़ पर भट्ठा के नजदीक ओवरेटेक करते समय मलोट साईड से आ रहे कैंटर की लाईट पडऩे से बलेरो चालक दलबीर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी अलूना मियाना (लुधियाना) नियंत्रण खो बैठा और बलेरो गाड़ी ट्रेक्टर-ट्राली से जा टकराई।
उसने बताया कि दलबीर सिंह को गंभीर हालत में सिरसा रैफर कर दिया गया। लेकिन वे लोग उसे बठिण्डा एक प्राईवेट अस्पताल में ले गये। इस बलेरो गाड़ी में सवार अन्य नछत्तर निवासी गांव मकसूद (लुधियाना), राजेश कुमार पुत्र रामचन्द्र, जय राम पुत्र श्रीचन्द निवासीगण बेदी जिला डोंसा (नेपाल) घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: