Adsense
Lahoo Ki Lau
08 दिसंबर 2010
गैस कालाबाजारी पर विभाग हुआ सख्त
सिरसा। सर्दियों में गैस की किल्लत से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिला की सभी गैस एजेंसियों को घरेलू गैस की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का जिन एजेंसी संचालकों ने दृढ़ता से पालन नहीं किया, उसके खिलाफ विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक धर्मवीर गोयत ने जिला की सभी गैस एजेंसियों को लिखे निर्देश पत्र में कहा कि एजेंसी पर रेट व स्टॉक बोर्ड लगा हुआ होना चाहिए। एजेंसी पर गैस बुकिंग के क्रमांक नम्बर की सूचि सूचना बोर्ड पर लगी हुई हो जिसमें प्रतिदिन बुकिंग की सप्लाई दर्शाई गई हो। नया गैस कनैक्शन लेते समय उपभोक्ता को चूल्हा देना अनिवार्य नहीं। डीएफएससी इन निर्देशों में कहा कि सूचना बोर्ड पर नए गैस कनैक्शन के रेट, जिसमें सिलेंडर की प्रतिभूति, रेगुलेटर प्रतिभूति, गैस पाइप का रेट, सर्विस चार्जेज व कम्पनी से सम्बंधित अन्य खर्चे उल्लेखित किए जाएं। कार्यदिवस पर दूरभाष पर गैस बुकिंग की सुविधा प्रदान की जाए तथा दूरभाष के अलावा सूचना बोर्ड पर गैस बुकिंग के लिए भी एक मोबाइल नम्बर भी दर्शाया जाए और इस कार्य के लिए किसी व्यक्ति की ड्यूटी लगाई जाए। निर्देशों में लिखा गया है कि एजेंसी संचालक प्रतिदिन कम्पनी से आए गैस सिलेंडर व उपभोक्ता को किस क्रमांक नम्बर से किस क्रमांक नम्बर तक गैस उपलब्ध करवाई गई, उसकी सूचना रोजाना दूरभाष व लिखित में विभाग को उपलब्ध करवाई जाए। नए गैस कनैक्शन/रिफिल जारी करते समय उपभोक्ताओं को अन्य खाद्या सामग्री लेने के लिए बाध्य न किया जाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इन निर्देशों की प्रति डीसी, एसडीएम के अलावा रानियां, डबवाली, कालांवाली के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों को भी भेजी गई है। एजेंसी संचालकों को इन निर्देशों के पालन में कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पीडि़त के परिजनों ने आरंभ की भूख हड़ताल
सिरसा। अरनियांवाली कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गत पांच दिनों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे पीडि़त परिवार के दो परिजनों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी। धरने पर बैठे घायल त्रिलोक स्वामी की लड़की सुमित्रा तथा बृजलाल पुत्र महिपत राम ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इतने दिन धरने पर बैठने के बाद भी न तो पुलिस प्रशासन की ओर से तथा न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई उनसे बात करने आया तथा न ही खुलेआम जान से मारने की धमकियां देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार अपने काम काज छोड़कर न्याय मांगने के लिए यहां धरने पर बैठा है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि खेत व दुकान उजडऩे के बाद उनके परिवार पर भूखों मरने की नौबत आ चुकी है तथा सारे मामले की जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा उनकी सुनवाई करते हुए न्याय नहीं दिलाया जा रहा, जिसके विरोधस्वरूप आज वे भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं, जो तब तक चलती रहेगी, जब तक कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती।
सांसद ने किया नवोदय का औचक निरीक्षण
सिरसा । सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. अशोक तंवर गत सांय सिरसा से दिल्ली जाते वक्त जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी रूके और विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर डा. तंवर ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनसे गहन विचार विर्मश किया।
सांसद डा. तंवर इस अवसर पर छात्रों के साथ खेले और उन्हें खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढाई के साथ-साथ खेल आदि गतिविधियों से जुडऩा चाहिए। खेल से जहां शारीरिक विकास होता है वहीं नेतृत्व व प्रतियोगिता की भावना का विकास भी होता है। सांसद तंवर ने कहा कि देश व प्रदेश के खिलाडिय़ों का लोहा विदेशों ने माना है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने बेहतर प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व व श्रीमति सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाडिय़ों प्रोत्साहन दे रही है। खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण की सुविधा के साथ-साथ उन्हें विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के अवसर प्रदान कर रही है। डा. तंवर ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों मेें स्वर्ण, रजत तथा कास्य पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाडिय़ों को प्रदेश सरकार ने क्रमश: 15 लाख, 10 लाख तथा 5 लाख रूपए के नगद ईनाम तथा इसके साथ-साथ प्रशिक्षकों को 3 लाख, 2 लाख तथा 1 लाख रूपए के नगद ईनाम दिए हंै। उन्होंने कहा कि एशियाड खेल में पदक विजेताओं को भी जल्द ही प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी।

प्रदेश में बनेंगे कै्रशर जोन:बजरंग गर्ग
सिरसा । प्रदेश में उद्योग जोन की तर्ज पर निकट समय में क्रैशर जोन भी बनाए जाएंगे। इस दिशा में एक परियोजना तैयार की गई है। यह क्रैशर जोन प्रदेश के खनन वाले इलाकों में स्थापित किए जाएंगे ताकि एक ही जगह पर क्रैशर उपलब्ध हो सके। इस महत्ती परियोजना की खास बात यह भी है कि ईंट भट्ठों की तर्ज पर क्रैशर उद्योग पर भी एकमुश्त कर लगाए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस आशय का खुलासा कान्फैड के चेयरमैन एवं हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने सिरसा में पत्रकार वार्ता में किया।
बजरंग दास गर्ग ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में व्यापारी वर्ग को अनेक रियायतें दी गई हैं। ग्वार गम उद्योग पर वैट कर के चलते ग्वार गम उद्योग की कमर टूट गई थी। कांंग्रेस सरकार ने इस पर वैट कर की समाप्ति कर दी। यही वजह है कि आज ग्वार गम उद्योग की इकाइयां दो से बढ़कर करीब 45 हो गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी इलाके की उन्नति व्यापार की प्रगति पर निर्भर करती है। हुड्डा सरकार ने व्यापारी वर्ग को रियायतें दी। सुरक्षित व्यापार का माहौल तैयार किया है। यही वजह है कि आज प्रदेश का वाॢषक बजट 2200 करोड़ रुपए से बढ़कर 18 हजार करोड़ से अधिक हो गया है। इस दौरान गर्ग के साथ व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, आनंद बियानी, ओम बहल, राजेंद्र बंसल, कृष्ण ङ्क्षसगला, नरेंद्र ङ्क्षजदल, इंद्र जैन व प्रवीण ङ्क्षसगला उपस्थित थे।
इस दौरान गर्ग ने यह भी बताया कि ग्राम स्तर पर उद्योग नीति में संशोधन की प्रक्रिया जारी है। इस परियोजना के लागू होने से ग्राम स्तर पर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि पिछले कुछ अरसे से प्रदेश में खनन कार्य संबंधी मामला कोर्ट में है। ऐसे में सड़कों एवं सरकारी कार्यों के निर्माण में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने चौटाला सरकार पर बरसते हुए कहा कि पहले व्यापारियों से रैलियों के नाम पर थैलियां लेने का चलन था। पहले तो व्यापारी का शोषण ही हुआ। कांग्रेस सरकार ने अनेक वस्तुओं पर करों से मुक्ति देकर व्यापारी वर्ग का हित किया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को सिरसा में प्रस्तावित कांग्रेस की बढ़ते कदम रैली में व्यापार मंडल के तत्वावधान में हजारों लोग शिरकत करेंगे। इस रैली को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी जनसम्पर्क अभियान भी चलाएंगे।

गांव छोड़ा, मौत खींच ले गई
डबवाली (लहू की लौ) अपने मां-बाप की मौत के बाद पंजाब के गांव मैहना को छोड़ कर अपने मामा के हाथों पले 28 वर्षीय युवक को क्या पता था कि उसकी मौत उसके गांव में ही जाकर होनी है।
गांव अलीकां में अपने मामा जीत सिंह के पास रहने वाला सुखमन्दर उर्फ सुखवन्त मूल रूप से पंजाब के गांव मैहना का निवासी है। लेकिन 15 वर्ष पूर्व उसकी माता गोलो तथा पिता नाजर सिंह की मौत हो गई और उसे उसका मामा जीत सिंह अपने पास गांव अलीकां ले आया। मामा लक्कड़ व्यापारी और भांजा बारबर का काम करके टाईम पास करता। कभी समय लगता तो अपने मामा के साथ लक्कड़ का व्यापार भी करने चला जाता।
उसकी दोस्ती 10 वर्ष पूर्व गांव के लक्कड़ व्यापारी मक्खन सिंह के बेटे सूबा सिंह से हुई तो अक्सर दोनों दोस्त यहां कहीं भी जाते साथ ही जाते। सूबा सिंह अभी कुंवारा था लेकिन सुखमन्दर सिंह की शादी हुई थी और उसके एक लड़का और एक लड़की है। सोमवार सुबह भी दोनों दोस्त मलोट में लक्कड़ खरीदने के लिए गये और मलोट से लौटते समय सूबा सिंह की बहन के घर गांव भुंदड़ में चले गये। वहां पर सूबा सिंह के जीजा जलौर सिंह ने गांव अलीकां आने की इच्छा जाहिर करते हुए उनके साथ बैठ गया। लेकिन इन तीनों को क्या पता था कि गांव मैहना के पास बस-मोटरसाईकिल दुर्घटना में उन तीनों को मौत अपने आगोश में ले लेगी। जलौर सिंह के भी दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की।
अलग-अलग हुए संस्कार-गांवों में गमगीन माहौल
मंगलवार शाम को मलोट के सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद हरियाणा के गांव अलीकां में सूबा सिंह तथा सुखमन्दर के शवों को तथा पंजाब के गांव भुंदड़ में जलौर सिंह के शव का दाह संस्कार रामबाग में किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे और माहौल गमगीन था।

बस ने बाईक सवार कुचले
डबवाली (लहू की लौ) यहां से छह किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पंजाब के गांव मैहना के पास एक निजी बस ने बाईक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस को मौका पर छोड़कर फरार हो गया। थाना लम्बी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 304ए/279/427 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके उसकी तालाश शुरू कर दी है।
हरियाणा के गांव अलीकां निवासी तथा लक्कड़ व्यापारी सतपाल (32) पुत्र चन्द सिंह ने बताया कि वह और उसका साथी गुरचरण सिंह सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे मलोट के लिए रवाना हुए। मलोट में उन लोगों ने लक्कड़ खरीदनी थी। उनके साथ एक अन्य मोटरसाईकिल पर गांव का लक्कड़ व्यापारी सूबा सिंह (24) पुत्र मक्खन सिंह अपने दोस्त सुखमन्दर उर्फ सुखवन्त के साथ उनके गया था। मलोट से लौटते समय वह लोग गांव भुंदड़ में सूबा सिंह की बहन के घर कुछ समय के लिए रूके। इसी दौरान सूबा सिंह का जीजा जलौर ङ्क्षसह भी उनके साथ आ गया कि वह काफी समय से बीमार उसकी सास तेज कौर का पता ले आयेगा।
सतपाल के अनुसार वे लोग दो मोटरसाईकिलों पर अलग-अलग आ रहे थे। सूबा सिंह का मोटरसाईकिल उनके आगे था। वह लोग जैसे ही मैहना क्रॉस करके अभी एक किलोमीटर आगे निकले ही थे कि डबवाली साईड से आ रही बस अपने आगे जा रही कॉटन स्टिक की भरी ट्राली को ओवरटेक करते हुई सूबे सिंह के मोटरसाईकिल में जा लगी और उनको घसीटती हुई खेतों में ले गई। जबकि उन लोगों ने अपने मोटरसाईकिल को खेतों में डाल कर अपनी जान बचाई।
घायल अवस्था में सुखवन्त सिंह पुत्र नाजर सिंह को सहारा सेवा संस्था मलोट के सदस्य मनदीप सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी मलोट ने डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुचांया। सूबा सिंह (24) पुत्र मक्खन सिंह निवासी अलीकां तथा जलौर सिंह (36) पुत्र गोकुल सिंह निवासी भुंदड़ को घायल अवस्था में मलोट के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचते ही सुखवन्त को और मलोट के सरकारी अस्पताल में पहुंचते ही जलौर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सूबा सिंह को गंभीर हालत में बठिंडा के लिए रैफर कर दिया। गंभीर हालत में सूबा सिंह को बठिंडा ले जाया ही जा रहा था कि जोधपुर रोमाना के पास सूबा सिंह ने दम तोड़ दिया।
थाना लम्बी पुलिस प्रभारी एसआई हरिन्द्र सिंह चमेली ने बताया कि सतपाल के ब्यानों पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चला कर दुर्घटना करके तीन युवकों को मारने के आरोप में केस दर्ज करके बस को कब्जे में लेकर बस चालक की तालाश शुरू कर दी है। बस चालक की पहचान करतार सिंह सरांवा निवासी अबोहर के रूप में हुई है। बस फाजिल्कां डबवाली ट्रांस्पोर्ट कं. की थी जो शाम को डबवाली से फाजिल्कां के लिए जा रही थी।

हजारों के जेवरात लेकर प्रेमी जोड़ा फुर्र
डबवाली (लहू की लौ) यहां की एकता नगरी से एक विवाहिता युवती अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई। युवती के परिजनों ने पड़ौस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ थाना शहर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
डबवाली के वार्ड नं. 11 की एकता नगरी में रहने वाली एक युवती की शादी कुछ दिन पूर्व पंजाब के एक गांव में हुई थी। सोमवार को वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए डबवाली आई हुई थी। लेकिन मंगलवार सुबह जब आंख खुली तो युवती के परिजन उसे घर में न पाकर आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने युवती की खोजबीन आरंभ की। कुछ देर बाद पता चला कि गली का सोनू नामक युवक भी अपने घर पर मौजूद नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घर से फरार हुए युवक-युवती दोनों एक ही गली के रहने वाले हैं। उनमें काफी दिनों से लव चला आ रहा था। जिसकी भनक पाकर युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं ओर तय कर दी। लेकिन लड़की अभी नाबालिग थी। इसी के कारण लड़का कुछ दिन पहले थाना शहर डबवाली में जा पहुंचा और नाबालिग लड़की की शादी रोकने की गुहार लगाई। सूचना पर पुलिस भी सतर्क हो गई। युवती के परिजनों को इस बात का पता लग गया और उन्होंने उसकी शादी पंजाब के एक गांव में जाकर कर दी।
सूत्रों ने यह भी बताया कि सोमवार को लड़की अपने मायके आई हुई थी। मौका पाकर वह अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई। बताया जाता है कि लड़की अपने साथ 10,000 रूपए और चार-पांच तोले सोने के जेवरात भी ले गई है। मामले की जांच कर रहे थाना शहर पुलिस के एसआई मंदरूप सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर सहायता की मांग की है।

सिरसा में होगी बढ़ते कदम रैली
सिरसा। आगामी 25 दिसंबर को सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का नाम बढ़ते कदम रखा गया है। रैली को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा संबोधित करेंगे। यह खुलासा सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने कांगे्रस भवन में कांगे्रस नेताओं की उपस्थिति में पत्रकारों के समक्ष किया।
उन्होंने कहा कि भीड़ के हिसाब से सिरसा की यह रैली नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सरकार के एक वर्ष का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखेंगे और जिला में अरबों रुपए की लागत से पूरी हुई कई विकास परियोजनाओं को जनाता को समर्पित करेंगे। इन विकास परियोजनाओं में सिरसा में बना रेलवे ओवर ब्रिज भी शामिल है जो 25 दिसंबर को जनता के लिए खुल जाएगा। इसके अलावा कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी।
तवंर ने कहा कि बढ़ते कदम रैली में मुख्यमंत्री श्री हुड्डा जिलावासियों के लिए अरबों रुपए की योजनाओं की घोषणाएं भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्थानीय पार्टी नेताओं द्वारा जिला में होने वाले कार्यों की सूची तैयार की जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाने वाले कार्यों का मांगपत्र मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इन कार्यों में घग्घर विस्तारीकरण परियोजना, सिरसा में महिला महाविद्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास से जूड़े कई कार्य शामिल होंगे। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सभी कार्यों की घोषणा जनता के समक्ष करेंगे। जिससे यह सिरसा के विकास के लिए वरदान साबित होगी।
एक प्रश्र के जवाब में डा. तंवर ने कहा कि सड़कों, भवनों व अन्य विकास कार्यों के लिए प्रदेश के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने माना कि खनन कार्य का मामला अदालत में होने की वजह से बजरी व पत्थर इत्यादी के मिलने में रुकावट आई है जिससे सड़कों के निर्माण पर असर पड़ा है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बजरी-पत्थर इत्यादी दूसरे प्रदेशों से खरीदें चाहे उसके लिए अधिक दाम भी क्यों न देने पड़े।
तंवर ने एक अन्य प्रश्र के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री की रैलियां प्रदेश के लोगों को लिए लाभदायक सिद्ध हुई हैं। इन रैलियों में मुख्यमंत्री विकास की घोषणाएं कर रहे हैं। फतेहाबाद में आयोजित रैली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि फतेहाबाद की रैली लोगों के लिए विकास लेकर आई। इसी प्रकार से राई में हुई चक दे हरियाणा चक दे इंडिया नामक रैली में मंख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के लिए वोनांजा घोषणाएं की। पूर्व में हुई रैलियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिरसा में भी प्रगति के द्वार खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों में हुई रैलियों से सिरसा को भी फायदा हुआ है। राई की रैली में खेल जगत से संबधित कई कार्यक्रमों व योजनाओं की घोषणाएं हुई थी जिनमें सिरसा जिला को पुरुष हॉकी अकेडमी का तोहफा मिला। उन्होंने बिजली के मामले में बोलते हुए कहा कि हरियाणा फतेहाबाद जिला की ढाणियों सहित पूरे प्रदेश की ढाणियों में बिजली सुविधा मुहैया करवाने का कार्यक्रम शुरु किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए पहले से रखी गई 118 करोड़ रुपए की राशि को और अधिक बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम मामले पर बोलते हुए कहा कि यह घोटाला नही है, घोटाला होने न होने की बात तो पुरी जांच के बाद ही सामने आएगी। केंद्र सरकार इस मामले की जांच के लिए तैयार है। पीएसी से इस मामले की जांच करवाई जा सकती है।
डा. तंवर ने कहा कि रैली में स्थानीय स्तर की छोटी मोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी मांग रखी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौ. रणजीत सिंह, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह, जिला कांगे्रस अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, हरियाणा प्रदेश कांगे्रस के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा, होशियारी लाल शर्मा व अन्य पार्टी के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

05 दिसंबर 2010
यहां तो एमबीए पास भी अनपढ़!
डबवाली (लहू की लौ) देश में शिक्षण संस्थान कुकरमुत्ते की तरह खुल रहे हैं। एक-दूसरे से आगे बढऩे की होड़ में बच्चों को नए-नवेले ढंग से प्रशिक्षण देने का नाटक भी करते हैं। किताबी कीड़ा बनाने की अपेक्षा इनके पास कुछ भी नहीं है। इन संस्थानों से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद कागज के सर्टिफिकेट के सिवाए कुछ हासिल नहीं होता। लेकिन जिन्दगी में सबसे जरूरी सामान्य ज्ञान से छात्र वंचित रह जाता है। ऐसा ही कुछ डबवाली में देखने को मिला।
डबवाली प्रशासन ने नगरपालिका तथा फायर ब्रिगेड में खाली चले आ रहे पदों को भरने के लिए डेली वेज पर कर्मचारी नियुक्त करने के लिए गुरूवार शाम को इंटरव्यू रखा हुआ था। इंटरव्यू नगरपालिका फायर ब्रिगेड में ड्राईवर के तीन पदों, फायर मैन के चार पदों, नगरपालिका कार्यालय डबवाली में क्लर्क के दो पदों, कम्प्यूटर ऑपरेटर के एक तथा ट्रेक्टर ड्राईवर के दो पदों के लिए था। इन पदों के लिए इंटरव्यू देने के लिए करीब 70 जनों ने आवेदन किया। जिसमें ड्राईवर पद के लिए चार, फायर मैन के लिए 7, क्लर्क के लिए 45, कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए 10 तथा ट्रेक्टर ड्राईवर के लिए पांच उम्मीदवार शामिल थे। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास निर्धारित की गई थी।
सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा है कि इंटरव्यू में 10वीं पास से लेकर एमबीए किए हुए युवाओं ने भाग लिया। कम्प्यूटर का ज्ञान रखने वाले बीसीए, पीजीडीसीए अथवा डिग्री धारकों ने भी हिस्सा लिया। इंटरव्यू पर उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीश नागपाल ने खास नजर रखी। वे खुद मौका पर आए। इस दौरान प्रत्येक उम्मीदवार को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया। ड्राईवर और फायर मैन पद के आवेदकों का इंटरव्यू फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास लिया गया। इस मौके पर उपमण्डलाधीश ने संबंधित कार्यालय के स्टाफ के अतिरिक्त हरियाणा रोड़वेज उपडिपू डबवाली के कर्मचारी बलवान सिंह को भी बुलाया। मौका पर तैनात कर्मचारियों ने उपमण्डलाधीश की देखरेख में प्रत्येक आवेदनकर्ता को बारीकी से जांचा-परखा।
इसके उपरांत क्लर्क तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर की इंटरव्यू का जिम्मा उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीश नागपाल ने खुद संभाला। लेकिन वे उस समय हैरान रह गए, जब उनके द्वारा पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का उत्तर नौकरी पाने आए एमबीए पास युवक भी नहीं दे पाए। 10वीं, 12वीं, बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, एमबीए पास इन छात्रों के पास केवल कागज का सर्टिफिकेट जरूर था।
पूछा गया था कि हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन है, जवाब मिला गोपाल काण्डा। पूछा गया भारत देश का राष्ट्रपति कौन है, जवाब आया मनमोहन सिंह। पूछा गया श्रीलकां की राजधानी कौन सी है, जवाब मिला भोपाल। पूछा गया डबवाली में अग्निकांड कब हुआ, किसी भी आवेदनकर्ता के पास कोई जवाब नहीं। पूछा गया हरियाणा प्रदेश में जिले कितने हैं, कोई बोला 10, तो कोई 12। पूछा गया भूटान क्या है, जवाब मिला नेपाल की राजधानी। इस तरह के अनगिनत सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे गए लेकिन रिजल्ट शून्य ही रहा।
यहां तक की बीसीए या फिर पीजीडीसीए की डिग्री अपने हाथ में लिए युवकों को भी कम्प्यूटर पर डाटा एंट्री करना तक नहीं आया। यह सब देख रहे उपमण्डलाधीश एवं अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों के होश फख्ता हो गए। चूंकि किताबी ज्ञान से भरे युवकों के दिमाग प्रेक्टिल तथा सामान्य ज्ञान में फेल हो गए। उल्लेखनीय है कि डबवाली प्रशासन ने रिक्त पदों को भरने के लिए जिला सिरसा के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी थी।
गौरतलब है कि जिला में दे दनादन शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं। छात्र-छात्राएं इन शिक्षण संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करके कागजी सर्टिफिकेट तो प्राप्त कर रहे हैं। साथ में अपने भविष्य की नींव भी खोखली कर रहे हैं। चूंकि बिना किसी विशेष तजुर्बे के चलने वाले इन संस्थाओं में केवल किताबी ज्ञान ही दिया जाता है।

पूर्व सरपंच को पीटा, बंधक बनाया
डबवाली (लहू की लौ) गांव पन्नीवाला मोरिकां के पूर्व सरपंच को शुक्रवार अल सुबह रंजिशन कुछ लोगों ने बंधक बना लिया और मारपीट की।
डबवाली के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन गांव पन्नीवाला मोरिकां के पूर्व सरपंच हरबंस सिंह (60) ने बताया कि वह गांव के निकट स्थित ढाणी में रहता है। शुक्रवार सुबह करीब एक बजे वह लघुशंका के लिए उठा था। अचानक प्रेमी उर्फ चिडिय़ा, निन्द्र सिंह पुत्र प्रेमी, चरणजीत पुत्र दर्शन सिंह, मक्खन सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासीगण पन्नीवाला मोरिकां ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और चोटें मारी। बाद में उसे उसके घर में बांध दिया। वह जैसे-तैसे बंधन से मुक्त होकर अस्पताल में पहुंचा।
अकेला था पूर्व सरपंच
हरबंस सिंह ने बताया कि शुक्रवार अल सुबह वह अपनी मां गुरदेव कौर (90) के साथ घर पर अकेला था। उसकी धर्मपत्नी मनजीत कौर, बेटा नेमपाल सिंह और पुत्रवधू अमरजीत कौर पंजाब के गांव बरगाड़ी (कोटकपूरा) में एक शोकसभा में भाग लेने के लिए गए हुए थे। घर पर उसे अकेला पाकर आरोपियों ने उस पर हमला बोला।
अहसान का बदला चुकाया
पूर्व सरपंच हरबंस के अनुसार प्रेमी उर्फ चिडिय़ा उसकी पुत्रवधू का दूर का रिश्तेदार है। प्रेमी गांव खुईयांमलकाना में रहता था। गांव खुईयांमलकाना में रहते हुए उसने अपनी 20 एकड़ जमीन बेच दी और स्वयं घर पर रहने लगा। चार साल पूर्व प्रेमी ने गांव पन्नीवाला मोरिकां में रहने की इच्छा जाहिर की। पूर्व सरपंच के अनुसार उसने अपनी जमीन के नजदीक सात एकड़ जमीन प्रेमी को दिलाई। जिसके प्रेमी ने तीस लाख रूपए चुकाए। इसके अतिरिक्त अपनी जमीन में से एक कैनाल भूमि उसे रहने के लिए दी। लेकिन प्रेमी ने एक कैनाल जमीन के साथ-साथ उसकी ढाई मरले भूमि भी हथिया ली।
यूं पैदा हुई रंजिश
हरबंस सिंह के मुताबिक इस भूमि के बदले प्रेमी उर्फ चिडिया ने उसे केवल 65 हजार रूपए दिए। जब वह उससे ढ़ाई मरले भूमि खाली करने के लिए कहता, वह उसे आंखे दिखाता। पिछले करीब एक साल से इसी मामले को लेकर उनमें तकरार चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को आरोपियों ने उस पर हमला करके मारपीट की तथा उसे बंधक बनाए रखा।

रोल माडल की भूमिका में आएं एडवोकेट-जस्टिस
डबवाली (लहू की लौ) हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के जस्टिस आलोक सिंह शुक्रवार को डबवाली कोर्ट परिसर में पहुंचे। यहां उपमण्डल न्यायिक दण्डाधिकारी महावीर सिंह, उपमण्डल न्यायिक दण्डाधिकारी (प्रथम श्रेणी) अमरजीत सिंह, उपमण्डलाधीश डॉ. मुनीश नागपाल, थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत जस्सू, बार एसोसिएशन डबवाली के अध्यक्ष एसके गर्ग तथा बार सदस्यों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
जस्टिस आलोक सिंह जिला सिरसा के अपने भ्रमण के दूसरे दिन सेशन जज सिरसा डॉ. शिवा वर्मा के साथ डबवाली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधारोपण भी किया। बाद में बार रूम में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जस्टिस आलोक सिंह ने कहा कि जस्टिस को बार जन्म देती है। बार जस्टिस की मां और जननी है। अधिवक्ताओं को रोल मॉडल की भूमिका निभानी चाहिए। चूंकि समाज बड़ी उम्मीद लेकर उनके पास आता है। जस्टिस ने चेताया कि वकील की उन्नति में शॉर्ट कट कोई जरिया नहीं है, इसलिए हार्ड वर्क करके आगे बढऩा चाहिए।
इस मौके पर बार एसोसिएशन ने जस्टिस आलोक सिंह से डबवाली कोर्ट परिसर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सब जेल बनाए जाने तथा कोर्ट परिसर में एसबीआई की ब्रांच खोले जाने की मांग की। मांगों के संबंध में जस्टिस आलोक ने कहा कि वे बार की मांगों को कमेटी के समक्ष रखेंगे और इसे हर हाल में पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर एडवोकेट सुभाष चन्द्र गुप्ता, एससी शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बार के सभी सदस्य उपस्थित थे। मंच का संचालन एडवोकेट कुलवंत सिंह सिधू ने किया।

02 दिसंबर 2010
लिव इन रिलेशनशिप में जहर पीने से महिला की मौत
डबवाली | लिव इन रिलेशनशिप में हमउम्र युवक दलीप सिंह के साथ रहने वाली एक महिला राधा की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। घटना खुइयांमलकाना गांव में हुई। पुलिस ने महिला की मौत को इत्तफाकिया मानते हुए पोस्टमार्टम कराकर लाश युवक के हवाले कर दी।
फोन पर हुई थी दोस्ती
महिला की युवक से फोन पर दोस्ती हुई जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगी। मगर वह कौन थी, कहां की थी और उसका क्या अतीत था, इन सवालों के जवाब दलीप ने पुलिस को नहीं दिए हैं। दलीप सिंह (30) पुत्र कृष्ण कुमार बिश्नोई नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और खेती करता है। करीब पांच माह पहले हमउम्र महिला उसके संपर्क में आई। महिला ने खुद का नाम राधा बताया और दलीप के साथ रहने लगी।
दोनों की जान-पहचान मोबाइल फोन की मिस कॉल से हुई। दलीप के अनुसार करीब पांच महीने पहले उसके मोबाइल पर एक अन्य मोबाइल से मिस कॉल आई। उसने जवाब में फोन लगाया तो फोन महिला ने रिसीव किया और खुद का नाम राधा बताया। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद महिला गांव खुइयांमलकाना में उसके पास आ गई और साथ पत्नी के रूप में रहने लगी। दलीप के अनुसार महिला ने अपने अतीत के बारे में कभी कुछ भी नहीं बताया। यह भी नहीं कि वह किसी जाति की है। उसने यह पूछने की जरूरत भी नहीं समझी।
पुलिस को दिए बयान में दलीप ने बताया कि राधा पिछले कुछ दिनों से खांसी से पीड़ित थी और वह दवा भी ले रही थी। मंगलवार को खांसी की दवा के भ्रम में वह कीटनाशक दवा पी गई जिससे उसकी मौत हो गई। दलीप के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेने के लिए गया था। कुछ देर बाद ही उसके भतीजे नवीन कुमार (11) का फोन आया कि चाची की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। घर पहुंच कर उसने देखा कि राधा उल्टियां कर रही थी। उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया। बठिंडा से लुधियाना ले जाते समय रास्ते में राधा ने दम तोड़ दिया।
खेत में रहता है दलीप
दलीप सिंह की मां का करीब तीन साल पहले निधन हो गया था। उसके पिता कृष्ण कुमार साधु बने हैं। उसका भाई गांव में रहता है और वह खेत में ढाणी में रहता है। इसी ढाणी में राधा उसके साथ रह रही थी। मामले की जांच कर रहे थाना सदर के एएसआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने दलीप के बयान पर राधा की मौत को इत्तफाकिया मानते हुए कार्रवाई की है।

01 दिसंबर 2010
यूं तो रोगों से लडऩे की शक्ति खो देंगे डबवाली वासी
डबवाली (लहू की लौ) विश्व के वैज्ञानिक धरती से मानव जीवन समाप्त होने की हर रोज नई-नई तारीख घोषित कर देते हैं। यह महज एक भविष्यवाणी होती है। लेकिन हम कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहे, बल्कि आपको एक ऐसे 'खतरेÓ से परिचित करवाने जा रहे हैं, जो तीन प्रदेशों की त्रिवेणी कहे जाने वाले नगर डबवाली के लोगों के लिए सबसे ज्यादा नुक्सानदायक साबित हो सकता है।
एक ऐसा 'खतराÓ जिसका प्रभाव केवल एक व्यक्ति पर नहीं, लगभग एक लाख आबादी वाले नगर डबवाली पर पड़ेगा। 'खतराÓ किसी व्यक्ति या प्रलय से नहीं है। बल्कि लोगों द्वारा ही सीवरेजों में बहाए जाने वाले गंदे पानी से है। यही गंदा पानी अब लोगों के गले की फांस बनेगा। चूंकि सीवरेज के गंदे पानी को निकालने का स्थान लगभग खत्म हो चुका है। इसी के कारण नगर के विभिन्न हिस्सों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। अब के बरस हुई बारिश के दिनों में नगर में फैला डायरिया रोग इस बात का जीता-जागता सबूत है। खैर इस 'खतरेÓ से प्रशासन भी अनजान नहीं है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वह मसौदा तैयार करने में जुट गया है।
हरियाणा राज्य बनने से पूर्व डबवाली के रामबाग के पीछे गंदे पानी को निकालने के लिए डिस्पोजल स्थापित किया गया था। लेकिन साल 1965 में हरियाणा राज्य पंजाब से अलग हो गया। लेकिन जिस भूमि पर डिस्पोजल निर्मित है, वह जगह पंजाब की है। इसी के साथ हरियाणा क्षेत्र में पड़ती 11 एकड़ भूमि में गंदा पानी छोड़ा जाता था। डिस्पोजल का पूरा खर्च हरियाणा सरकार व्यय करती है। इस डिस्पोजल से शहर डबवाली का 70 फीसदी गंदा पानी निकलता है। लेकिन अब 11 एकड़ भूमि में से करीब आठ एकड़ भूमि पर नगरपालिका द्वारा गिराए गए शहर के कूड़े कचरे का कब्जा हो गया है। इसके अतिरिक्त एक अन्य डिस्पोजल चौटाला रोड़ पर बना हुआ है, जो शहर का 30 फीसदी गंदा पानी बाहर निकालता है।
यह है स्थिति
रामबाग के पीछे बने डिस्पोजल का गंदा पानी इन दिनों पंजाब के किसान प्रयोग में ला रहे हैं। सीवरेज के गंदे पानी से पंजाब के किसानों की करीब चार सौ एकड़ जमीन को फायदा पहुंच रहा है। लेकिन वे भी अपनी जरूरत तक ही पानी लगाएंगे। गौरतलब है कि बारिश के दिनों में पंजाब के किसानों ने गंदा पानी अपनी खेतों में निकालने पर रोक लगा दी थी। निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण और किसानों द्वारा अपने खेतों में गंदे पानी के प्रवेश को बंद करते ही यह गंदा पानी डबवाली नगर में लोगों के घरों में ही जाएगा। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। हालांकि अब भी नगर के अधिकतर भाग में गंदा पानी घरों में आ रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस बात से जनस्वास्थ्य विभाग भली भांति परिचित है। इस समस्या के हल के लिए गंदे पानी को पंजाब से होते हुए शेरगढ़ तक पहुंचाने की योजना तैयार कर रहा है। योजना के मुताबिक करीब तीन किलोमीटर लम्बी नाली या पाईप बिछाकर गंदे पानी को गांव शेरगढ़ तक पहुंचाया जाएगा। सूत्रों की माने तो योजना लगभग पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। जिसे जल्द ही स्वीकृति के लिए मुख्य सचिव हरियाणा के पास भेजा जाएगा। लेकिन यह योजना सिरे चढऩे की उम्मीद कम है। चूंकि योजना को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार की भी मोहर लगानी होगी।
योजना तैयार
डिस्पोजल व्यवस्था देख रहे जनस्वास्थ्य विभाग के जेई सुभाष चन्द्र ने समस्या को स्वीकार करते हुए बताया कि इसे दूर करने के लिए योजना बनाई गई है। जिसे जल्द मुख्य सचिव हरियाणा के पास भेजा जाएगा
सीवरेज का गंदा पानी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। इसके प्रयोग से ये रोग हो सकते हैं :-
1. डायरिया
2. हैजा
3. टाईफाईड
4. पीलिया
5. कैंसर
6. चमड़ी रोग
7. अनीमिया
8. हड्डी रोग
डबवाली के सरकारी अस्पताल के डॉ. बलेश बांसल ने बताया कि सीवरेज युक्त पानी को उबालने के बावजूद भी पानी के कीटाणु नहीं मरते। इसे शुद्ध पानी नहीं कहा जा सकता। सीवरेज युक्त पानी पीने से कैंसल तथा हड्डी रोग हो सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति बीमारियों से लडऩे की भी शक्ति खो सकता है। चिकित्सक के अनुसार ऐसेी परिस्थिति में आरओ कारगार साबित हो सकते हैं। लेकिन कुछ समय के लिए। आरओ के पानी को भी इक्ट्ठा करके प्रयोग करने में ध्यान रखना आवश्यक होता है।

7 साल के बाद फौजी विधवा को मिला इंसाफ
मलोट (लहू की लौ) अपने ही गांव के एक स्वर्ण जाति से संबंधित व्यक्ति के हाथों मानसिक और शारीरिक छेड़छाड़ का शिकार हुई फौजी की दलित विधवा की पुलिस द्वारा सुनवाई न किये जाने के बाद पीडि़ता ने अदालत में गुहार लगाई और उसे 7 साल के बाद इंसाफ मिल गया।
गांव किलियांवाली की एक दलित महिला रछपिन्द्र कौर उर्फ माया पत्नी पिरथी सिंह फौजी ने 6 अक्तूबर 2003 को मलोट के उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में धारा 354/380/382/323/506/452 आईपीसी और एससी व एसटी एक्ट के तहत इस्तगासा दायर करके इंसाफ की मांग की थी। अपनी शिकायत में पीडि़ता ने कहा था कि उनके ही गांव किलियांवाली के राजवीर सिंह उर्फ मक्खन ने 26 अगस्त 2003 को खेत जाते समय रास्ते में घेर लिया और बुरी नीयत से शारीरिक छेड़छाड़ की और उसे गांव के ही लोगों ने आकर बचाया। उसने इस संबंध में चौकी किलियांवाली में शिकायत की लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला।
उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मलोट कृष्णकांत की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोषी करार देते हुए आरोपी राजवीर सिंह को एक साल की कैद की सजा सुनाई।

विवादित प्लाट के मामले ने तूल पकड़ा
डबवाली (लहू की लौ) कबीर बस्ती में विवादित प्लाट को लेकर मामला तूल पकड़ गया है। प्लाट मालिक मंगत राए पुत्र हुक्म चन्द ने एक शिकायत पत्र नायब तहसीलदार हरिओम बिश्नोई तथा डीएसपी बाबू लाल को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नायब तहसीलदार तथा डीएसपी को दी शिकायत में मंगत राए निवासी डबवाली ने कहा है कि उसके पास कबीर बस्ती में 18 मरले का प्लाट है। जोकि उसकी पत्नी उषा रानी व अन्य आशा रानी पत्नी प्रवीण कुमार, हरभजन कौर पत्नी नन्द लाल के बराबर हिस्से हैं। जिसे उन्होंने 1 सितंबर 2010 को विजय कुमार पुत्र वेदप्रकाश से खरीदा। जिसकी रजिस्ट्री भी उनके पास है और प्लाट खरीदने के बाद तीन-तीन फुट की चारदीवारी भी उन्होंने की हुई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार कबीर बस्ती निवासी देवीलाल, विक्की चोरा, ओमप्रकाश, किशोर चन्द व अन्य 15-20 नामालूम लोगों ने उनके प्लाट पर कब्जा करने की नियत से 29 नवंबर 2010 को धर्मशाला का रकबा दिखाते हुए उपमंडलाधीश को ज्ञापन दिया है। जबकि सच्चाई यह है कि प्लाट उनका है, दावा करने वालों के पास किसी प्रकार की कोई रजिस्टरी बगैरा नहीं है। धर्मशाला की आड़ में आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर आरोप लगाया कि ये लोग कबीर बस्ती में पहले भी एक विधवा औरत के प्लाट को धर्मशाला का रकबा बताकर उस पर कब्जा कर चुके हैं और बाद में उस प्लाट को बेच भी चुके हैं।
नायब तहसीलदार हरिओम बिश्नोई तथा डीएसपी बाबू लाल ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिलाया कि इस प्रकरण की जांच करवाई जाएगी। जो भी कोई दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर शिकायतकर्ता मंगत राए बगैरा के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

महिला पंचों ने कहा गांव में भी लगें प्रशिक्षण शिविर
डबवाली (लहू की लौ) यहां के खण्ड विकास एवं पंचायत कार्यालय में पंचायती राज संस्थाओं का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को समाप्त हो गया। शिविर हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी द्वारा आयोजित आयोजित किया गया था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक मैनपाल सिहाग ने बताया कि खण्ड डबवाली में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 नवम्बर 2010 को शुरू किया गया था। जिसकी शुरूआत खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामसिंह ने की थी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तापूर्वक बताते हुए मैनपाल सिहाग ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से खण्ड डबवाली की सभी 48 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित पंच व सरपंचों को पंचायती राज के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंच सरपंचों को पंचायती राज की अवधारणा, ग्राम सभा, ग्राम पंचायत की शक्तियों, कार्यों, पंच व सरपंचों की शक्तियों व कत्र्तव्यों तथा ग्राम सचिव की भूमिका के बारे में बताया गया। इसके साथ-साथ पंच सरपंचों को सुचना के अधिकार 2005, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, पंचायतों के वित्तीय प्रबंधन, शामलात भूमि के प्रबंधन तथा अनेक सामाजिक मुद्दो के बारे में जानकारी दी गई। सिरसा जिला में पंच सरपंचों के प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 अगस्त 2010 को बड़ागुढ़ा खण्ड से शुरु होकर आज खण्ड डबवाली में सम्पन्न हुए हैं।
पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में सिहाग ने बताया कि पंच सरपंचों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल रहे और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में खण्ड तथा जिला स्तर पर सभी कर्मचारियों ने अह्म भूमिका निभाई। उन्होंने यह बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि नव निर्वाचित महिला पंच सरपंचों ने घर की चार दीवारी से बाहर निकलकर ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने अधिकार व कत्र्तव्यों के बारे में जानने के लिए जागरुकता दिखाई। पत्रकारों द्वारा महिला पंच सरपंचों से पूछे गये सवाल के जवाब में महिला पंच मनजीत कौर नीलियांवाली, सुखजीत कौर पाना, जसपाल कौर, परमिन्द्र कौर, सुखदीप कौर खुईयांमलकाना ने सुझाव दिया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम खण्ड स्तर की बजाय गांव स्तर पर करवाए जाने चाहिए ताकि गांव से शहर न पहुंचने वाली महिला पंचायत सदस्यों को उनके अधिकारों की पूर्ण जानकारी मिल सकें।
मंगलवार के अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम में खुईयां मलकाना, सांवतखेड़ा, नीलांवाली, दीवानखेड़ा, हैबूआना तथा पाना गांव की पंचायतों के पंच सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया। खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह ने प्रशिक्षण के समापन समारोह पर नीलोखेड़ी से आए प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक मैनपाल सिहाग, प्रशिक्षक वजीर सिंह को प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलाने के लिए बधाई दी व आशा की कि वह आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे और ग्राम पंचायतों को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस मौके पर समाज शिक्षा अधिकारी राम प्रकाश, खण्ड लेखाकार रामकिशन, सहायक सामान्य संदीप शर्मा सहित खण्ड के अन्य कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित थे।
2 नवंबर से खण्ड डबवाली में चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में खण्ड डबवाली की 48 गांव पंचायतों के 691 सदस्यों ने भाग लिया तथा अपने अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

माशूका की जलती चिता में कूद गया आशिक
सिरसा। प्यार की कोई उम्र नहीं होती। जात -पात भी नहीं देखता प्रेमी और जब प्यार परवान नहीं चढ़ता तो दिल टूट जाता है। ऐसे में प्रेमी कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक मामला रोड़ी में सामने आया है। यहां एक प्रेमी युगल ने आत्मदाह कर दिया। आत्मदाह करने वाला प्रेमी युगल नाबालिग है। हालांकि दोनों ही पक्षों ने इस सिलसिल में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रोड़ी निवासी तेजराम की 14 वर्षीय पुत्री वीरपाल कौर उर्फ लाली रोड़ी में ही 8वीं कक्षा की छात्रा थी। लाली का मलसिंहवाला (पंजाब) निवासी बिट्टू से विगत दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक विगत 27 नवम्बर को लाली के भाई को दोनों के प्रेम-प्रसंग का पता चल गया। लाली को परिजनों ने समझाया लेकिन उसके सिर से बिट्टू के इश्क का भूत नहीं उतरा। परिजनों ने इस पर लाली को पीट भी डाला था। प्यार परवान न चढ़ते देखकर लाली ने स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। लाली द्वारा उठाए गए इस कदम से परिजन सक्ते में आ गए। झुलसी अवस्था में लाली को सिरसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तीन दिनों तक लाली मौत से जूझती रही। सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लोकलाज के चलते पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। बिना पोस्टमार्टम के परिजन शव अपने साथ ले गए और आनन-फानन मं अंतिम संस्कार कर देना चाहा। इसी बीच लाली की मौत की खबर उसके प्रेमी बिट्टू को लग गई। बिट्टू भी शमशान घाट जा पहुंचा। वहां लाली के शव को आग की लपटों में देख बिट्टू ने आपा खो दिया। बिट्टू ने भी लाली की चिता में छलांग लगा दी। बुरी तरह झुलसे बिट्टू का मौके पर ही दम टूट गया। बिट्टू और लाली की इस प्रेम कथा के दुखद अंत से परिजनों के साथ-साथ गांव के लोग भी सक्ते में हैं।
दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ रही है। रोड़ी थाना के कार्यकारी प्रभारी उपनिरीक्षक बचन सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी तो मिली है लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं आई। ऐसे में वे कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है।

दुर्घटना में माली की मौत
डबवाली (लहू की लौ) थाना शहर पुलिस ने गांव सांवतखेड़ा के पास मोटरसाईकिल दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की बाद में मौत हो जाने पर अज्ञात मोटरसाईकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से मोटरसाईकिल चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज करके आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।
गांव सांवतखेड़ा निवासी जय राम (45) सोमवार रात को रिक्शा पर डबवाली से अपने घर लौट रहा था। मार्ग में रिक्शा चालक रिक्शा को रोड़ पर खड़ा करके स्वयं लघुशंका के लिए चला गया। जबकि जयराम उस पर बैठा रहा। अचानक डबवाली साईड से आए एक तेजगति मोटरसाईकिल ने रिक्शा में टक्कर मारी। रिक्शा पर बैठा जयराम नीचे गिर गया। उसे घायल अवस्था में पुलिस एम्बूलैंस के चालक हरपाल तथा जयप्रकाश ने डबवाली के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जयराम को उपचार के लिए सिरसा रैफर कर दिया। लेकिन वहां से भी उसे रोहतक के लिए रैफर कर दिया गया। रोहतक लेजाते समय मार्ग में ही उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली लाया गया। जयराम गांव सांवतखेड़ा में किसान जय सिंह दंदीवाल के खेत में सब्जी की बुआई करता था।
पता चला है कि मोटरसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिसकी पहचान स्वर्ण सिंह (45) पुत्र लाभ सिंह निवासी नीलियांवाली के रूप में हुई है।
मामले की जांच कर रहे थाना शहर पुलिस के एएसआई सुभाष ने बताया कि मृतक के भांजे दिनेश कुमार (25) पुत्र जसराम के ब्यान पर अज्ञात आरोपी मोटरसाईकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मोटरसाईकिल को कब्जे में ले लिया है।

29 नवंबर 2010
गुंडों का निशाना बना व्यापारी
किडनैप करके 1 लाख 10 हजार रूपए की राशि लूटी, लूट के बाद नहर में फेंकने का प्रयास
डबवाली (लहू की लौ) एक गाड़ी पर सवार होकर आए चार गुंडों ने चौटाला रोड़ से एक व्यापारी को उसकी गाड़ी सहित किडनैप कर लिया। गांव अबूबशहर के पास 1 लाख 10 हजार रूपए लूटने के बाद व्यापारी को नहर में फेंकने की कोशिश की। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जाती है।
डबवाली के वार्ड नं. 11 के निवासी कृष्ण अंगी (38) पुत्र दीवान चन्द अंगी अपने सहायक गुरजंट सिंह (30) पुत्र बनवारी लाल निवासी वाटर वक्र्स एरिया, मण्डी किलियांवाली (पंजाब) के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी गाड़ी पर साबुन की 450 पेटी लादकर राजस्थान के पीलीबंगा तथा सूरतगढ़ गया था। वहां इन साबुन की पेटियों को व्यापारियों को बेचकर एक लाख तीन हजार रूपए की राशि लेकर हनुमानगढ़ आ गया। हनुमानगढ़ से उसने मूंगफली भरी और रात को करीब 10.30 बजे डबवाली के लिए रवाना हो गया।
व्यापारी कृष्ण अंगी ने बताया कि वह हनुमानगढ़ से डबवाली के लिए अपने कर्मचारी गुरजंट उर्फ जंटा के साथ रवाना हो गया। उनकी गाड़ी ने जैसे ही संगरिया बैरियर को क्रॉस किया तो वहां पर पहले से खड़ी टाटा सूमो उनके पीछे हो ली। उसने समझा कि टैक्स बैरियर की गाड़ी होगी। लेकिन कुछ समय बाद उसे ज्ञात हुआ कि गाड़ी में सवार लोग संदिग्ध हैं। उसने अपनी गाड़ी को चौटाला में पुलिस चौकी की ओर मोड़ लिया। लेकिन चौकी के दरवाजें बंद होने के कारण वह गाड़ी को डबवाली की ओर ले आया।
कृष्ण के अनुसार उसकी गाड़ी जैसे ही डबवाली में चौटाला रोड़ पर स्थित अग्निकांड स्थल के नजदीक बदमाशों ने टाटा सूमो उनकी गाड़ी के आगे लगा ली और एक बदमाश ने उसके साथ बैठे गुरजंट को नीचे फेंक दिया। गुरजंट मौका से भाग खड़ा हुआ। बदमाशों ने उस पर पत्थर भी बरसाए। इतने में एक बदमाश ने उसकी गाड़ी के शीशे पर हॉकी दे मारी और उससे मारपीट शुरू कर दी। उसे अद्र्धबेहोशी की अवस्था में बदमाशों ने अपनी गाड़ी में डाल लिया और उसकी गाड़ी को भी एक बदमाश ने थाम कर साथ ले लिया।
बदमाश उसे अबूबशहर में नहर के किनारे ले गए। वहां पर बदमाशों ने उससे एक लाख तीन हजार रूपए की नकदी और जेब में पड़ी करीब सात हजार रूपए की नकदी भी निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने उसे नहर में फेंकने की योजना बनाई। इस योजना को लेकर बदमाशों में आपस में विचार नहीं मिले। इतने में मौका पाकर वह उनकी गाड़ी से कूद गया। इसी दौरान वहां पर एक ट्रेक्टर-ट्राली आ गई। जिसे देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। वह अपनी गाड़ी में सवार होकर वापिस डबवाली पहुंचा। कृष्ण के अनुसार बदमाश की संख्या चार थी जोकि मुंह पर रूमाल लिए हुए थे। वे हिन्दी में बातचीत कर रहे थे। एक-दूसरे को भईया कहकर पुकार रहे थे।
कृष्ण अंगी ने बताया कि वह पिछले करीब आठ सालों से कमीशन पर राजस्थान और पंजाब में सामान लाने और लेजाने का काम कर रहा है। राजस्थान में वह पंजाब की बनी साबुन और राजस्थान से मूंगफली, दालें आदि लाकर पंजाब में सप्लाई करता आ रहा है। करीब पंद्रह दिन पूर्व उसका हनुमानगढ़ टाऊन में एक व्यापारी के साथ साबुन की चार पेटियों को लेकर मनमुटाव हो गया था। व्यापारी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी और कई बार उसका पीछा भी किया। उसने एक बार उसकी गाड़ी को भी टैक्स अधिकारियों को पकड़वा दिया था। उसे संदेह है कि इसके पीछे भी उसी का हाथ होगा। उसके अनुसार बदमाश नकदी के साथ उसका मोबाइल भी छीन ले गए।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत जस्सू ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी हे।

कार पलटी, मियां-बीबी घायल
डबवाली (लहू की लौ) घायल पिता का पता लेने के लिए दिल्ली से अबोहर जा रहे नेटवर्क इंजीनियर अपनी पत्नी सहित अनियंत्रित हुई कार के रविवार सुबह करीब 7 बजे पलट जाने से घायल हो गये।
घायल अमित सक्सेना (26) ने बताया कि उसे पता चला कि उसका 60 वर्षीय पिता अरूण सक्सेना अबोहर शनिवार को एक दुर्घटना में घायल हो गया है। इस पर वह अपनी पत्नी रूपाली सक्सेना (25) के साथ शनिवार रात को लगभग 11 बजे दिल्ली से अबोहर के लिए अपनी जिन्न कार में रवाना हुआ। वह टाटा कम्युनिकेशन में नेटवर्क इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।
घायल के अनुसार उनकी कार जैसे ही डबवाली के नजदीक गांव सांवतखेड़ा के पास पहुंची तो अचानक उसे नींद की झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर खेतों में जाकर पलट गई। जिससे उसे तथा उसकी पत्नी को चोटें आयीं। घायलों को डबवाली जन सहारा सेवा संस्था की एम्बुलैंस के चालक कुलवन्त सिंह ने डबवाली के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दम्पत्ति अस्पताल से छुट्टी लेकर अबोहर के लिए रवाना हो गये।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)