08 दिसंबर 2010

बस ने बाईक सवार कुचले

डबवाली (लहू की लौ) यहां से छह किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पंजाब के गांव मैहना के पास एक निजी बस ने बाईक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस को मौका पर छोड़कर फरार हो गया। थाना लम्बी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 304ए/279/427 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके उसकी तालाश शुरू कर दी है।
हरियाणा के गांव अलीकां निवासी तथा लक्कड़ व्यापारी सतपाल (32) पुत्र चन्द सिंह ने बताया कि वह और उसका साथी गुरचरण सिंह सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे मलोट के लिए रवाना हुए। मलोट में उन लोगों ने लक्कड़ खरीदनी थी। उनके साथ एक अन्य मोटरसाईकिल पर गांव का लक्कड़ व्यापारी सूबा सिंह (24) पुत्र मक्खन सिंह अपने दोस्त सुखमन्दर उर्फ सुखवन्त के साथ उनके गया था। मलोट से लौटते समय वह लोग गांव भुंदड़ में सूबा सिंह की बहन के घर कुछ समय के लिए रूके। इसी दौरान सूबा सिंह का जीजा जलौर ङ्क्षसह भी उनके साथ आ गया कि वह काफी समय से बीमार उसकी सास तेज कौर का पता ले आयेगा।
सतपाल के अनुसार वे लोग दो मोटरसाईकिलों पर अलग-अलग आ रहे थे। सूबा सिंह का मोटरसाईकिल उनके आगे था। वह लोग जैसे ही मैहना क्रॉस करके अभी एक किलोमीटर आगे निकले ही थे कि डबवाली साईड से आ रही बस अपने आगे जा रही कॉटन स्टिक की भरी ट्राली को ओवरटेक करते हुई सूबे सिंह के मोटरसाईकिल में जा लगी और उनको घसीटती हुई खेतों में ले गई। जबकि उन लोगों ने अपने मोटरसाईकिल को खेतों में डाल कर अपनी जान बचाई।
घायल अवस्था में सुखवन्त सिंह पुत्र नाजर सिंह को सहारा सेवा संस्था मलोट के सदस्य मनदीप सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी मलोट ने डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुचांया। सूबा सिंह (24) पुत्र मक्खन सिंह निवासी अलीकां तथा जलौर सिंह (36) पुत्र गोकुल सिंह निवासी भुंदड़ को घायल अवस्था में मलोट के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचते ही सुखवन्त को और मलोट के सरकारी अस्पताल में पहुंचते ही जलौर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सूबा सिंह को गंभीर हालत में बठिंडा के लिए रैफर कर दिया। गंभीर हालत में सूबा सिंह को बठिंडा ले जाया ही जा रहा था कि जोधपुर रोमाना के पास सूबा सिंह ने दम  तोड़ दिया।
थाना लम्बी पुलिस प्रभारी एसआई हरिन्द्र सिंह चमेली ने बताया कि सतपाल के ब्यानों पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चला कर दुर्घटना करके तीन युवकों को मारने के आरोप में केस दर्ज करके बस को कब्जे में लेकर बस चालक की तालाश शुरू कर दी है। बस चालक की पहचान करतार सिंह सरांवा निवासी अबोहर के रूप में हुई है। बस फाजिल्कां डबवाली ट्रांस्पोर्ट कं.  की थी जो शाम को डबवाली से फाजिल्कां के लिए जा रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं: