08 दिसंबर 2010

प्रदेश में बनेंगे कै्रशर जोन:बजरंग गर्ग

सिरसा । प्रदेश में उद्योग जोन की तर्ज पर निकट समय में क्रैशर जोन भी बनाए जाएंगे। इस दिशा में एक परियोजना तैयार की गई है। यह क्रैशर जोन प्रदेश के खनन वाले इलाकों में स्थापित किए जाएंगे ताकि एक ही जगह पर क्रैशर  उपलब्ध हो सके। इस महत्ती परियोजना की खास बात यह भी है कि ईंट भट्ठों की तर्ज पर क्रैशर उद्योग पर भी एकमुश्त कर लगाए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस आशय का खुलासा कान्फैड के चेयरमैन एवं हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने सिरसा में पत्रकार वार्ता में किया।  
   बजरंग दास गर्ग ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में व्यापारी वर्ग को अनेक रियायतें दी गई हैं। ग्वार गम उद्योग पर वैट कर के चलते ग्वार गम उद्योग की कमर टूट गई थी। कांंग्रेस सरकार ने इस पर वैट कर की समाप्ति कर दी। यही वजह है कि आज ग्वार गम उद्योग की इकाइयां दो से बढ़कर करीब 45 हो गई हैं।  उन्होंने कहा कि किसी भी इलाके की उन्नति व्यापार की प्रगति पर निर्भर करती है। हुड्डा सरकार ने व्यापारी वर्ग को रियायतें दी। सुरक्षित व्यापार का माहौल तैयार किया है। यही वजह है कि आज प्रदेश का वाॢषक बजट 2200 करोड़ रुपए से बढ़कर 18 हजार करोड़ से अधिक हो गया है। इस दौरान गर्ग के साथ व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, आनंद बियानी, ओम बहल, राजेंद्र बंसल, कृष्ण ङ्क्षसगला, नरेंद्र ङ्क्षजदल, इंद्र जैन व प्रवीण ङ्क्षसगला उपस्थित थे।
   इस दौरान गर्ग ने यह भी बताया कि ग्राम स्तर पर उद्योग नीति में संशोधन की प्रक्रिया जारी है। इस परियोजना के लागू होने से ग्राम स्तर पर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि  पिछले कुछ अरसे से प्रदेश में खनन कार्य संबंधी मामला कोर्ट में है। ऐसे में सड़कों एवं सरकारी कार्यों के निर्माण में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने चौटाला सरकार पर बरसते हुए कहा कि पहले व्यापारियों से रैलियों के नाम पर थैलियां लेने का चलन था। पहले तो व्यापारी का शोषण ही हुआ। कांग्रेस सरकार ने अनेक वस्तुओं पर करों से मुक्ति देकर व्यापारी वर्ग का हित किया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को सिरसा में प्रस्तावित कांग्रेस की बढ़ते कदम रैली में व्यापार मंडल के तत्वावधान में हजारों लोग शिरकत करेंगे। इस रैली को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी जनसम्पर्क अभियान भी चलाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: