23 जून 2020

किसान अन्न के भंडार तो बेटा सीमा की हिफाजत कर रहा

डबवाली(लहू की लौ)सोमवार को राष्ट्रीय किसान संगठन के बैनर तले लघु सचिवालय में उपमंडलाधीश कार्यालय के समक्ष जुटे किसानों ने भारत-चीन सीमा पर देश की रक्षा करते शहीद हुए सैनिकों की शहादत को सलाम किया। किसानों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जाबांज सैनिकों के हौंसले की तारीफ की। प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी ने कहा कि वीर योद्धाओं की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। पूरी दुनिया यहां कोरोना संकट में फंसी हुई है। वहीं देश का किसान कोरोना योद्धा के रुप में सामने आया है। किसान देश के अन्न के भंडार भर रहा है तो वहीं किसान पुत्र देश की सीमाओं की रक्षा में डटे हुए हैं। इस मौके पर सुरेश पूनियां, वेदपाल डांगी, मिट्ठू कंबोज, बलवीर चट्ठा, राकेश नेहरा, देवेंद्र भोभिया, लीलाधर बलिहारा, वरियाम कंबोज, गुरतेज मसीतां, करनैल सिंह, जयदयाल मेहता, लाभ सिंह मटदादू, वकील सिंह, कुलदीप सिंह देसूजोधा, बिंद्र सिंह, गुरचरण सिंह सकताखेड़ा मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: