01 जून 2020

एकता नगरी में पशु ने महिला को पटका, बुरी तरह से घायल

डबवाली (लहू की लौ) शनिवार रात एकता नगरी में बेसहारा पशु ने महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में लेजाया गया। बताया जाता है कि वहां उसके पेट का ऑपरेशन करना पड़ा है। घटनाक्रम रात करीब 9 बजे का बताया जाता है। गली नं. 6 निवासी गीता रानी (53) आम के छिलकें फेंकने घर से बाहर आई थी। इसी दौरान बेसहारा पशु ने उसमें टक्कर मार दी। शरीर का वजन अधिक होने के कारण वह उठ नहीं पाई तो पशु उसके पेट में सींग से टक्कर मारता रहा। बताया जाता है कि सींग पेट में करीब 7 ईंच भीतर चला गया। शोर सुनकर आस-पड़ौस के लोग बाहर आए। एक व्यक्ति ने हिम्मत जुटाते हुए पशु को सींग से पकड़कर दूर हटाया। खून अधिक बह जाने के कारण उपचार के लिए महिला को अस्पताल में लेजाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: