01 मार्च 2010

विधायक के समक्ष लोगों ने रखी बिजली, पानी और पीले कार्ड की समस्याएं

डबवाली (लहू की लौ) डबवाली विधानसभा से विधायक अजय सिंह चौटाला अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को डबवाली में स्थित अपने विधानसभा चुनाव कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले इनेलो कार्यकर्ताओं और उपस्थित आम लोगों को होली की बधाई दी।
इस मौके पर उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं जिनमें अधिकांश बिजली, पानी और पीले कार्ड से संबंधित समस्याएं थीं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वह उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठायेंगे और अगर फिर भी बात नहीं बनी तो वह अपने इनेलो विधायकों के साथ विधानसभा में भी उनकी मांगों को रखेंगे।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। बल्कि जंगल राज है जिसका ज्वलंत उदाहरण शनिवार शाम को पूरे राज्य में कुछ लोगों द्वारा सरकारी सम्पत्ति को नुक्सान पहुंचाया गया और सरकारी बसों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में महंगाई कम होने की अपेक्षा महंगाई को बढ़ाने वाली नीतियों को ही दर्शाया गया है। उनके अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम बढऩे से इसका सीधा प्रभाव आम लोगों पर पड़ेगा। रेलवे ओवरब्रिज के संबंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि डबवाली में ओवरब्रिज का होना जरूरी है और इस समस्या के समाधान के लिए वह प्रयासरत हैं। आगामी विधानसभा स्तर में वह इस मामले को लेकर अपने स्तर पर सरकार से जवाब मांगेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, रणवीर सिंह राणा, संदीप सिंह गंगा, कुलदीप सिंह जम्मू चेयरमैन, नरेन्द्र बराड़ हल्का प्रधान डबवाली, डॉ. गिरधारी लाल गर्ग, जगरूप सिंह सकताखेड़ा, जगसीर सिंह मांगेआना, पार्षद लवली मैहता, सुखविन्द्र सिंह सरां, सुरेन्द्र छिन्दा, सुखबीर सिंह एडवोकेट, पवन मैहता पूर्व सरपंच, लभू सेठी, रोशन मोंगा, केशों राम गुप्ता, मदन लाल सेठी प्रधान, गुरमीत सिंह अबूबशहर, नानक चन्द धींगड़ा अबूबशहर, सर्वजीत सिंह मसीतां, प्रहलाद चौटाला, सतपाल लोहगढिय़ा, सुरेन्द्र बर्तन, सुखदेव सिंह नम्बरदार सांवतखेड़ा, सुरजीत सिंह जगमालवाली, जगदेव सिंह सरपंच असीर, मास्टर हरनेक सिंह पूर्व पार्षद, परमजीत बराड़, रवि जिन्दल, गुलजिन्द्र सोना, जगपाल सिंह गिल, जगपाल सिंह जत्थेदार, मनजीत इन्द्र सिंह काका पूर्व सरपंच च_ा, अमरनाथ बागड़ी, शिवजी राम बागड़ी, अमरीक सिंह चट्ठा, नसीब चन्द गार्गी, नरेश मित्तल, मदन गुप्ता, मुनीष शर्मा, पवन बांसल पूर्व एमसी, पवन शर्मा शेरगढ़, मोहन लाल, हरिकिशन दास राजौरा, डॉ. ओमप्रकाश सचदेवा, सन्त लाल, लाली, गण्डा सिंह मौजगढ़, भोला सिंह बराड़, टेक चन्द छाबड़ा, महिन्द्र डूडी, केवल कृष्ण, सुरेन्द्र ग्रोवर, बलदेव सिंह भीटीवाला शहरी प्रधान, प्रदीप गर्ग, संदीप गर्ग, सीता राम सिंगला, काला ठेकेदार, विक्की शर्मा, सुभाष मित्तल पार्षद, सुभाष गुप्ता गोरीवाला, जगजीत सिंह बराड़, दर्शन मोंगा, सतपाल सरारी, काका शर्मा, रवि कुक्कड़, सोम अरोड़ा, गुरविन्द्र भोला, ओम बाबा, हरबन्स लाल भीटीवाला, विपिन मोंगा, सोनू सेठी, मनोहर लाल दीवानखेड़ा, सुरजीत सिंह ढाणी, शामलाल खुइयांमलकाना, बॉबी छाबड़ा, अजनीश कैनेडी, जसमिन्द्र बराड़, सरदारी लाल मिढ़ा, सोहन लाल, बाबू लाल, जिन्द्र, जोगिन्द्र ढाल, दीशा, कुलवन्त सिंह, सूबा सिंह, मलूक सिंह लखेसर, सुरेश, किशन कम्बोज, पवन सेठी पूर्व पार्षद, दीपा सेठी, माणिक सेठी, मास्टर अमृतपाल उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: