01 मार्च 2010

मोटरसाईकिल पर पहुंचा बारात लेकर

डबवाली (लहू की लौ) शनिवार शाम को डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों के हंगामे के चलते पंजाब और हरियाणा की सरकारी बसें अचानक बन्द किये जाने से रविवार को भी बसों के ब्रेक लगे रहे। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई ही। लेकिन जिनकी शादियां थी उन दुल्हों को अपने गंत्वय तक पहुंचने में मुश्किलें आई। इसकी जानकारी उस समय मिली जब तह. फाजिल्का के गांव तेजरवेला का बलवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह बसें न चलने की वजह से अपनी बारात लेकर रविवार सुबह पंजाब बस अड्डा पर पहुंचा। उसने सिरसा जिला के डेरा संगर साधा जाना था। बलवीर सिंह के अनुसार डेरा में आज सामूहिक शादियां थी। जिसमें करीब 75 जोड़े शामिल होने हैं। जिनमें वह भी शामिल है। उसके अनुसार उसे फाजिल्कां से ही सिरसा जाने के लिए बस नहीं मिली। वह वहां से मोटरसाईकिल पर ही अपनी भाभी गुरां बाई और बिचौलिये कुशाल सिंह के साथ अपनी दुल्हन को लेने के लिए निकल पड़ा। दूल्हे राजा के अनुसार उसे उम्मीद थी कि डबवाली से सिरसा के लिए बस जरूर मिल जाएगी। लेकिन यहां भी उसे निराशा ही हाथ लगी। परंतु उसने अपनी दुल्हन रामो बाई तक पहुंचने के संकल्प को दृढ रखते हुए डबवाली से 3200 रूपये में मैक्सी कैब की और अपनी दुल्हन लेने के लिये सिरसा के लिए निकल पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं: