16 नवंबर 2009

चंडीगढ़ : कोहरे से उडाने प्रभावित

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आज की सुबह कोहरे के साथ शुरू हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ उडानों पर भी व्यापक असर पडा। एयरलाइन अधिकारियों ने कहा कि दृश्यता का स्तर छह सौ मीटर से भी कम रहा, जिसकी वजह से आज सुबह जेट की दिल्ली-चंडीगढ़ विमान की उडाने को रद्द करना पडा, वहीं किंगफिशन की दिल्ली-चंडीगढ़ की उडाने मे तीन घंटे की देरी हुयी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार घने कोहरे का असर पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों मे फैला हुआ है।

उन्होंने बताया कि पंजाब के आदमपुर व हलवारा और हरियाणा के अम्बाला व सिरसा में दृश्यता का स्तर शून्य रिकार्ड किया गया। चंडीगढ़ के मौसम विभाग के निदेशक छतर सिंह ने पे्रड्र से कहा कि हमें कल तक इसी तरह के कोहरे वाले मौसम की आशंका है, उसके बाद कोरहे में कुछ कमी आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोहरे की वजह से तापमान में थोडी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके छटते ही तापमान कुछ सामान्य होगा। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री, पाटियाला में 12.6 डिग्री और अमृतसर में 9.8 डिग्री सेल्सियम मापा गया। हरियाणा के हिसार में सबसे कम 15.6 डिग्री सेल्सियम तापमान रिकार्ड किया गया जबकि करनाल, नारनौर और मे क्रमश: 13 डिग्री, 14डिग्री और 11.7 डिग्री सेल्सियम रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: