16 नवंबर 2009

आंध्रप्रदेश में भीषण विस्फोट से 15 की मौत, 20 घायल

गुंटूर। गुंटूर जिले के एक गांव में सिलेंडर फटने के कारण आग लगने से जिलेटिन की छ़डों में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण मकान ढहने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई तथा 20 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार नारायणपुम गांव में दाचेपल्ली ब्लॉक के एक घर में सोमवार को खाना बनाने के सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे वहां रखी गई जिलेटिन की छ़डों में आग लग गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आस-पास के 15 घर भी ढह गए। मलबे से अभी तक आठ शव निकाल लिए गए हैं। मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि बवाच कार्य जारी हैं तथा घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। विस्फोट बी कोटेश्वर राव के घर में हुआ। राव खदान में विस्फोट के जरिए पत्थर तो़डने का काम करते हैं। जिलेटिनकी छ़डें इसलिए वहां रखी गई थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: