12 दिसंबर 2014

भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया

डबवाली (लहू की लौ) भाजपा सदस्यता अभियान के तहत देव कुमार शर्मा द्वारा चलाई गई कार्यशाला से प्रेरित होकर वार्ड नं. 14 के बूथ नं. 27 के प्रमुख  अश्वनी बांसल व सहप्रमुख सोनू सिंगला, विनेश छाबड़ा, मेघराज शर्मा, राजेश मोंगा, अनिल सिंगला, तेजपाल सिंगला ने संतोषी माता मंदिर वाली गली, रामजी दास प्रजापत वाली गली, मलकीत सिंह गंगा वाली गली, नेहरू हाई स्कूल के पीछे वाली गली में जाकर लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाया और लोगों को नये वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: