23 नवंबर 2014

बराड़ के निधन पर दु:ख जताया

डबवाली (लहू की लौ) हिसार से लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला, सिरसा के विधायक मक्खन लाल सिंगला, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, रतिया के विधायक प्रो. रविन्दर सिंह बलियाला, इनेलो के प्रदेश कार्यालय सचिव एन एस मल्हान, सिरसा के जिला अध्यक्ष पदम जैन, जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप मेहता, हल्का प्रधान बिकार सिंह हडोली, शहरी प्रधान रमेश सिंगला, जिला महासचिव जेके अग्रवाल, रमेश लॉली, रणबीर राणा, महावीर शर्मा व विनोद अरोड़ा ने इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता व पार्टी के मीडिया प्रभारी राम सिंह बराड़ के पिता मिट्ठू सिंह बराड़ के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके डबवाली स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने बराड़ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं: