05 फ़रवरी 2012

देसूजोधा में चली गोलियां


डबवाली (लहू की लौ) गांव देसूजोधा में शुक्रवार रात को एक साथ कई फायर होने से गांव में सनसनी फैल गई।
गांव देसूजोधा में सेखू रोड़ पर स्थित देसी शराब ठेका पर कार्यरत जगत ने बताया कि शुक्रवार रात ठेका पर वह अपने साथी भण्डारी के साथ तैनात था। रात को ठेका पर जितनी बिक्री हुई थी, उसको ठेका मालिक हरबंस सिंह फुल्लो उनसे ले गया और वे ठेके का शट्टर बंद करके भीतर थे। करीब 9.30-10 बजे के बीच अचानक उन्होंने लगातार चार फायर सुने। उन्होंने इसकी जानकारी ठेका मालिक को दी।
ठेका मालिक हरबंस सिंह ने बताया कि देसूजोधा में ठेका के निकट फायर होने की सूचना उनके करिंदों ने दी थी। उन्हें यह भी पता चला है कि फायरिंग करने वाले बदमाश किस्म के लोग हैं। जिसके चलते उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। गांव देसूजोधा के पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह पप्पू ने बताया कि फायरिंग के चलते गांव में भय का माहौल है।
इस संदर्भ में शहर थाना प्रभारी महा सिंह रंगा ने बताया कि उनके पास गांव देसूजोधा में फायरिंग की सूचना नहीं है। अगर उनके पास ठेकेदार द्वारा कोई सूचना आती है, तो वे इसकी जांच करवाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: